दिल्ली पुलिस ने किया “हाईवे हीरो ट्रस्ट” के ड्राइवरों का सम्मान

नई दिल्ली में आज दिल्ली पुलिस मुख्यालय में आयोजित एक विशेष कार्यक्रम में ट्रैफिक मैनेजमेंट डिवीजन (ज़ोन-II) के स्पेशल कमिश्नर ऑफ पुलिस श्री अजय चौधरी ने “हाईवे हीरो ट्रस्ट” से जुड़े 20 ड्राइवरों को सम्मानित किया। इनमें महिला ड्राइवरों कविता और तुलसी के साथ-साथ रूप मोहन और सनवर खान सहित कई ड्राइवर शामिल थे। इन सभी ड्राइवरों को कारों की सुरक्षा, स्वच्छता और यात्रियों को सुरक्षित यात्रा उपलब्ध कराने के लिए सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में स्पेशल सीपी (ज़ोन-I) श्री के. जगदीसन, आईएएस श्री डी. कार्तिकेयन, दिल्ली टूरिज़्म की जीएम सुश्री मीनाक्षी शर्मा, हाईवे हीरो ट्रस्ट से सुश्री रीमा विरधी और श्री बलवंत सिंह भुल्लड़, अतिरिक्त पुलिस आयुक्त (ट्रैफिक) सुश्री मोनिका भारद्वाज, श्री दिनेश गुप्ता और श्री सत्यवीर कटारा सहित कई गणमान्य अतिथि मौजूद रहे।

अपने संबोधन में श्री अजय चौधरी ने कहा कि दिल्ली में आने वाले पर्यटकों की पहली छाप अक्सर टैक्सी चालकों से पड़ती है, इसलिए सभी ड्राइवरों को चाहिए कि वे ट्रैफिक नियमों का पालन पूरी निष्ठा और ईमानदारी से करें। उन्होंने कहा कि यात्रियों का अनुभव जीवनभर याद रहता है और इसी से शहर की छवि बनती है।

उन्होंने सम्मानित किए गए ड्राइवरों को उनकी उत्कृष्ट सेवाओं, यात्रियों से मिले सराहनीय फीडबैक और सुरक्षा व लैंगिक समानता को बढ़ावा देने के प्रयासों के लिए बधाई दी। साथ ही उन्हें भविष्य में भी इसी उत्साह और पेशेवर दक्षता के साथ काम करने का आह्वान किया, ताकि दिल्ली को और अधिक पर्यटक अनुकूल शहर बनाया जा सके।

  • Leema

    Related Posts

    MCD के ‘रिफॉर्म उत्सव 2026’ में जीरो वेस्ट कॉलोनियों को किया प्रोत्साहित

    नई दिल्ली। दिल्ली नगर निगम (MCD) द्वारा आयोजित ‘रिफॉर्म उत्सव 2026’ में जीरो वेस्ट कॉलोनियों और रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशनों (RWAs) के प्रयासों को प्रोत्साहित किया गया। कार्यक्रम में सतत कचरा…

    हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम की जयंती पर अर्पित की पुष्पांजलि

    चंडीगढ़। हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने 15 अक्टूबर 2026 को चंडीगढ़ स्थित हरियाणा लोक भवन में भारत के पूर्व राष्ट्रपति एवं भारत रत्न डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    MCD के ‘रिफॉर्म उत्सव 2026’ में जीरो वेस्ट कॉलोनियों को किया प्रोत्साहित

    MCD के ‘रिफॉर्म उत्सव 2026’ में जीरो वेस्ट कॉलोनियों को किया प्रोत्साहित

    IMPPA प्रतिनिधिमंडल ने सूचना एवं प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव से की मुलाकात, फिल्म उद्योग की समस्याओं पर हुई चर्चा

    IMPPA प्रतिनिधिमंडल ने सूचना एवं प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव से की मुलाकात, फिल्म उद्योग की समस्याओं पर हुई चर्चा

    हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम की जयंती पर अर्पित की पुष्पांजलि

    हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम की जयंती पर अर्पित की पुष्पांजलि

    एनसीसी कैडेटों की संख्या 20 लाख करने का लक्ष्य, रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने पूर्वोत्तर राज्यों से बनाई विस्तार योजना

    एनसीसी कैडेटों की संख्या 20 लाख करने का लक्ष्य, रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने पूर्वोत्तर राज्यों से बनाई विस्तार योजना

    विरोध-प्रदर्शनों की कवरेज के लिए प्रेस काउंसिल ऑफ इंडिया ने जारी किए दिशा-निर्देश

    विरोध-प्रदर्शनों की कवरेज के लिए प्रेस काउंसिल ऑफ इंडिया ने जारी किए दिशा-निर्देश

    SIR पर सरकारी कर्मचारियों की सत्यनिष्ठा पर सवाल उठाने वाले राजनीतिक दल सार्वजनिक माफी मांगें: दिल्ली गवर्नमेंट एम्प्लॉइज वेलफेयर एसोसिएशन