दिल्ली पुलिस ने किशोर तस्कर को पकड़ा, 66 पेटी अवैध शराब और होंडा सिटी कार जब्त

दिल्ली के दक्षिण-पश्चिम जिले की स्पेशल स्टाफ टीम ने अवैध शराब तस्करी पर बड़ी कार्रवाई करते हुए एक 17 वर्षीय किशोर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके कब्जे से 66 पेटियां अवैध शराब, जो केवल हरियाणा में बिक्री के लिए थी, बरामद की हैं। इसके अलावा तस्करी में इस्तेमाल की जा रही होंडा सिटी कार भी जब्त की गई है।

मामला 22 और 23 अगस्त की दरमियानी रात का है, जब पुलिस को सूचना मिली कि गुरुग्राम से एक होंडा सिटी कार के जरिए दिल्ली में अवैध शराब की खेप लाई जा रही है। सूचना के आधार पर इंस्पेक्टर विजय बलियान के नेतृत्व में और एसीपी विजय पाल सिंह तोमर की देखरेख में पुलिस टीम ने किशनगढ़ इलाके में जाल बिछाया और संदिग्ध कार को रोका। तलाशी के दौरान कार से 66 पेटियां शराब की बरामद हुईं, जिन पर साफ लिखा था — “For Sale in Haryana Only”।

गिरफ्तार किशोर ने पूछताछ में चौंकाने वाला खुलासा किया। उसने बताया कि उसके पिता कमल, जो कुछ समय पहले ही गुजर गए थे, अवैध शराब तस्करी में शामिल थे। पिता की मौत के बाद उसने अपनी मां के सहयोग से इस धंधे को जारी रखा और अपने पिता की कार से शराब की खेप लाने-ले जाने लगा। वह फरीदाबाद से शराब लेकर आता और अली विहार, सरिता विहार और आसपास के इलाकों में बेचता था। पुलिस ने बताया कि आरोपी नाबालिग है, इसलिए उसके खिलाफ जेजे एक्ट की धारा 78 के तहत कार्रवाई की गई है। वहीं, उसकी मां की भूमिका की भी जांच की जा रही है।

फिलहाल पुलिस ने बरामद शराब और कार को जब्त कर लिया है और मामले की गहन जांच जारी है

  • Leema

    Related Posts

    अग्रसेन के विचार एवं सिद्धांत आज के युग में भी प्रासंगिक है: स्वामी आर्यवेश

    भिवानी, 10 अक्टूबर। बच्चों को केवल पुस्तकों के माध्यम से महापुरुषों के जीवन से परिचित करवाना पर्याप्त नहीं है, बल्कि रचनात्मक गतिविधियों के माध्यम से उनके विचारों को समझने और…

    पैरामाउंट सिंटेक्स के आईपीओ को मिला दमदार रिस्पॉन्स

    मुंबई (अनिल बेदाग): वस्त्र उद्योग की कंपनी पैरामाउंट सिंटेक्स लिमिटेड के आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) को निवेशकों का शानदार समर्थन मिला है। कंपनी का 81.79 करोड़ रुपये का लघु एवं…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    अग्रसेन के विचार एवं सिद्धांत आज के युग में भी प्रासंगिक है: स्वामी आर्यवेश

    अग्रसेन के विचार एवं सिद्धांत आज के युग में भी प्रासंगिक है: स्वामी आर्यवेश

    पैरामाउंट सिंटेक्स के आईपीओ को मिला दमदार रिस्पॉन्स

    पैरामाउंट सिंटेक्स के आईपीओ को मिला दमदार रिस्पॉन्स

    कुलजीत सिंह चहल ने 43 एनडीएमसी एवं नवयुग स्कूलों में ‘सेवा चित्र’ प्रतियोगिताओं का किया शुभारंभ

    कुलजीत सिंह चहल ने 43 एनडीएमसी एवं नवयुग स्कूलों में ‘सेवा चित्र’ प्रतियोगिताओं का किया शुभारंभ

    स्वच्छता ही सेवा’ के तहत बी.के. दत्त कॉलोनी में विशेष स्वच्छता अभियान, पार्क के कायाकल्प एवं बेहतर रखरखाव का संकल्प — कुलजीत सिंह चहल

    स्वच्छता ही सेवा’ के तहत बी.के. दत्त कॉलोनी में विशेष स्वच्छता अभियान, पार्क के कायाकल्प एवं बेहतर रखरखाव का संकल्प — कुलजीत सिंह चहल

    आदर्श रामलीला कमेटी नरेला में विधि-विधान से हुआ भूमि पूजन, भव्य रामलीला मंचन का शुभारंभ

    आदर्श रामलीला कमेटी नरेला में विधि-विधान से हुआ भूमि पूजन, भव्य रामलीला मंचन का शुभारंभ

    इहबास में सेवा दिवस के रूप में मनाया गया प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन

    इहबास में सेवा दिवस के रूप में मनाया गया प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन