दिल्ली पुलिस रेज़िंग डे पर IMWA Women’s XI की शानदार जीत, 60 रन के लक्ष्य को किया आसानी से पार

विवेक विहार स्थित yamuna Sports Complex में खेले गए इस मुकाबले में IMWA Women’s XI ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए Women Cops Shahdara XI को हराकर जीत अपने नाम की। इस रोमांचक मुकाबले में Women Shahdara XI और IMWA Women’s X1 आमने-सामने थीं। मैच की शुरुआत टॉस से हुई, जिसमें Women Shahdara Cops XI की टीम ने बाज़ी मारते हुए पहले बल्लेबाज़ी करने का फैसला किया। IMWA Women’s XI की कमान कप्तान संतोष के हाथों में थी, जबकि Women Shahdara Cops XI की कप्तानी परदीप कौर ने संभाली।

पहले बल्लेबाज़ी करते हुए Women Cops Shahdara XI ने 60 रनों का लक्ष्य रखा। हालांकि टीम ने संभलकर शुरुआत की, लेकिन IMWA Women’s XI की सधी हुई गेंदबाज़ी और चुस्त फील्डिंग ने रन गति को नियंत्रित रखा। जवाब में उतरी IMWA Women’s XI ने आत्मविश्वास के साथ बल्लेबाज़ी करते हुए मुकाबले को अपने पक्ष में कर लिया।

इस जीत की असली नायिका रहीं मैथिली, जिन्होंने शानदार बल्लेबाज़ी करते हुए टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचाया और लक्ष्य हासिल करने में अहम भूमिका निभाई। उनके दमदार प्रदर्शन के लिए उन्हें “मैन ऑफ द मैच” से सम्मानित किया गया। वहीं गेंदबाज़ी में प्रीति ने कमाल दिखाते हुए तीन महत्वपूर्ण विकेट झटके, जिससे Women Cops Shahdara XI बड़ा स्कोर खड़ा करने में नाकाम रही।IMWA Women’s XI के कोच राजीव निशाना की रणनीति और मार्गदर्शन ने टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई।

  • Leema

    Related Posts

    यमुना ट्रॉफी 2026 में क्रिकेट और संस्कृति का अद्भुत संगम

    नई दिल्ली, 9 मई 2026 – 11वीं यमुना ट्रॉफी 2026 सिर्फ खेल का उत्सव नहीं रही, बल्कि भारतीय संस्कृति की जीवंतता का भी बेहतरीन प्रदर्शन साबित हुई। टूर्नामेंट के दौरान हर…

    Doctors XI ने रोमांचक फाइनल में MOCA XI को हराकर जीती 11वीं यमुना ट्रॉफी 2026”

    नई दिल्ली, 9 मई 2026 – Doctors XI ने 11वीं यमुना ट्रॉफी 2026 के रोमांचक फाइनल में Ministry of Civil Aviation XI (MOCA XI) को हराकर खिताब अपने नाम कर…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    यमुना ट्रॉफी 2026 में क्रिकेट और संस्कृति का अद्भुत संगम

    यमुना ट्रॉफी 2026 में क्रिकेट और संस्कृति का अद्भुत संगम

    Doctors XI ने रोमांचक फाइनल में MOCA XI को हराकर जीती 11वीं यमुना ट्रॉफी 2026”

    Doctors XI ने रोमांचक फाइनल में MOCA XI को हराकर जीती 11वीं यमुना ट्रॉफी 2026”

    11वीं यमुना ट्रॉफी 2026 संपन्न, पर्यावरण संरक्षण का संदेश फैलाया गया

    11वीं यमुना ट्रॉफी 2026 संपन्न, पर्यावरण संरक्षण का संदेश फैलाया गया

    मंडावली में वारदात से पहले दबोचा गया बदमाश, देसी कट्टा और कारतूस बरामद

    मंडावली में वारदात से पहले दबोचा गया बदमाश, देसी कट्टा और कारतूस बरामद

    गैस बिल अपडेट के नाम पर ठगी: शाहदरा साइबर पुलिस ने दो साइबर जालसाज दबोचे

    गैस बिल अपडेट के नाम पर ठगी: शाहदरा साइबर पुलिस ने दो साइबर जालसाज दबोचे

    पर्यावरणीय चुनौतियों का समाधान करने में शैक्षणिक संस्थानों की महत्वपूर्ण भूमिका: प्रो. मेहराज उद्दीन मीर, कुलपति

    पर्यावरणीय चुनौतियों का समाधान करने में शैक्षणिक संस्थानों की महत्वपूर्ण भूमिका: प्रो. मेहराज उद्दीन मीर, कुलपति