दिल्ली पुलिस वरिष्ठ नागरिकों की सुरक्षा के प्रति संवेदनशील :: ऐश्वर्या शर्मा अतिरिक्त उपायुक्त पुलिस / / प्रथम साउथ ईस्ट जिला

दिल्ली पुलिस का एक दिन , वरिष्ठ नागरिकों के नाम पर समर्पित भव्य कार्यक्रम साउथ ईस्ट पुलिस जिला की वरिष्ठ नागरिक इकाई द्वारा थाना सरिता विहार पुलिस परिसर में इकाई की पुलिस प्रतिनिधि अधिकारी मधु बाला एवं मनीता
शर्मा के कुशल नेतृत्व में सफलतापूर्वक आयोजित किया गया ।

( विजय गौड़ ब्यूरो चीफ ) राजधानी दिल्ली के पॉश क्षेत्र साउथ ईस्ट पुलिस जिला में रह रहे वे वरिष्ठ नागरिक जिनके बच्चे / परिवार – जन 8 -10 घंटे से अधिक घर से बहार काम पर जाते है अथवा विदेश रहते है उन वरिष्ठ नागरिकोंमें के प्रति पुलिस कितनी संवेदनशील है यह इस समारोह में करीब से देखने को मिला। समारोह का माहौल पूरा पारिवारिक था। सिविल ड्रेस में भी बहुत पुलिसकर्मी उनके साथ कार्यक्रम में ऐसे प्यार से मिल रहे थे , मानो बरसों से उनका सम्बन्ध है।
कार्यक्रम में जब वरिष्ठ नागरिकों से बातचीत की और उनसे पूछा कि इस समारोह में आपके परिवार से कौन आये है तो उन्होंने मुस्करा कर कहा कि ये सभी पुलिस कर्मी ही हमारे परिवार सदस्य है। दिन भर के कार्यक्रम में पुलिस कर्मी एवं वरिष्ठ नागरिकों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम से समा सा बाँध रक्खा था। वरिष्ठ नागरिकों के पाँव म्यूजिक पर थिरक रहे थे कभी फ़िल्मी गानों पर तो कभी पंजाबी भंगड़े पर। दिल्ली पुलिस का बैंड भी उनके मनोरंजन का हिस्सा बना हुआ था। उन्हें स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने के लिए फ्री मेडिकल चेकअप की भी समुचित व्यवस्था थी। साउथ ईस्ट जिला के थाना प्रमुख इंस्पेक्टर पंकज ने साइबर अपराध रोकथाम से सम्बंधित विषय पर बड़े सरल ढंग से विस्तृत रूप में वरिष्ठ नागरिकों को बताया और इस सम्बन्ध में पूरी सावधानी बरतने के लिए सचेत किया।
पंडाल में जैसे ही सुश्री ऐष्वर्य शर्मा अतिरिक्त उपायुक्त पुलिस / प्रथम साउथ ईस्ट जिला ने प्रवेश किया तो सारा माहौल तालियों से गूंज उठा। वरिष्ठ नागरिक उनके ऐसे मिले जैसे उनके परिवार का मुखिया आ गया हो। यह पारिवारिक सद्भाव सचमुच देखते ही बनता था। सुश्री ऐष्वर्य शर्मा अतिरिक्त उपायुक्त पुलिस / प्रथम ने अपने संक्षिप्त भाषण में बताया कि दिल्ली पुलिस वरिष्ठ नागरिकों की सुरक्षा के प्रति संवेदनशील है । इस अवसर पर आयोजित महिला वर्ग की चम्मच रेस में सुश्री मीना एवं पुरुष वर्ग में स्वर्ण सिंह को प्रथम पुरस्कार से सम्मानित किया गया। समारोह के सभी प्रतिभागिओं को टी-शर्ट एवं केप भेंट की गयी। समारोह में अतिरिक्त उपायुक्त पुलिस / द्वितीय की भी गरिमामय उपस्थिति रही

  • Leema

    Related Posts

    BRICS Business Forum 2026: प्रधानमंत्री ने कारोबारियों से व्यापार बाधाएं हटाने और 100 स्टार्टअप को वैश्विक बाजार देने का किया आह्वान

    नई दिल्ली। BRICS Business Forum 2026 को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री ने BRICS देशों के बीच व्यापार और कारोबारी सहयोग को और मजबूत करने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि…

    रास मंडल से प्रेम-सद्भाव का संदेश, बांसुरी की धुन ने सिखाई मधुर वाणी

    दिल्ली। प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय के दिल्ली , नरेला, पाना उद्यान स्थित सेवा केंद्र पर जन्माष्टमी के अवसर पर श्री कृष्ण की मनमोहक झांकियों का आयोजन किया गया। आकर्षक साज-सज्जा…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    BRICS Business Forum 2026: प्रधानमंत्री ने कारोबारियों से व्यापार बाधाएं हटाने और 100 स्टार्टअप को वैश्विक बाजार देने का किया आह्वान

    BRICS Business Forum 2026: प्रधानमंत्री ने कारोबारियों से व्यापार बाधाएं हटाने और 100 स्टार्टअप को वैश्विक बाजार देने का किया आह्वान

    कनॉट प्लेस जाने वालों के लिए बड़ी राहत! अब आधी रात तक खुले रहेंगे 11 Public Toilets

    रास मंडल से प्रेम-सद्भाव का संदेश, बांसुरी की धुन ने सिखाई मधुर वाणी

    रास मंडल से प्रेम-सद्भाव का संदेश, बांसुरी की धुन ने सिखाई मधुर वाणी

    दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष श्रीमती लता गुप्ता ने मुस्कान शर्मा के परिवार से की मुलाकात, निष्पक्ष एवं त्वरित जांच का दिया आश्वासन

    दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष श्रीमती लता गुप्ता ने मुस्कान शर्मा के परिवार से की मुलाकात, निष्पक्ष एवं त्वरित जांच का दिया आश्वासन

    ओरिएंटेशन 2026: नए विद्यार्थियों के लिए नई शुरुआत, अनंत संभावनाओं का संदेश

    ओरिएंटेशन 2026: नए विद्यार्थियों के लिए नई शुरुआत, अनंत संभावनाओं का संदेश

    रक्षा सूत्र बंधन का मुहूर्त क्यों? जानिए धर्मशास्त्र और परंपरा का महत्व

    रक्षा सूत्र बंधन का मुहूर्त क्यों? जानिए धर्मशास्त्र और परंपरा का महत्व