दिल्ली में बढ़ते प्रदूषण पर एक्शन मोड में सरकार: मंत्री सिरसा ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश

नई दिल्ली, 21 अप्रैल 2025: राजधानी दिल्ली में लगातार बिगड़ते वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) को देखते हुए पर्यावरण मंत्री मंजिंदर सिंह सिरसा ने आज आपातकालीन समीक्षा बैठक की। इस बैठक में DPCC के चेयरमैन, पर्यावरण सचिव और विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारी शामिल हुए।

बैठक के दौरान मंत्री सिरसा ने वायु प्रदूषण को लेकर गंभीर चिंता जताई और अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए कि प्रदूषण फैलाने वाले कारखानों, संस्थानों और निर्माण स्थलों पर तत्काल कार्रवाई हो। उन्होंने कहा कि धूल नियंत्रण नियमों का उल्लंघन करने वाले निर्माण कार्यों को तुरंत रोका जाए और बड़े प्रोजेक्ट साइट्स व प्रदूषण हॉटस्पॉट्स पर पानी के छिड़काव और एंटी-स्मॉग गन की व्यवस्था की जाए।

इसके साथ ही स्कूलों और अस्पतालों जैसे संवेदनशील इलाकों में रीयल टाइम एयर क्वालिटी मॉनिटरिंग, कच्ची सड़कों और खुले में कचरा फेंकने से होने वाले द्वितीयक प्रदूषण पर कार्रवाई के निर्देश भी दिए गए।

मंत्री ने स्पष्ट किया कि पर्यावरण की जिम्मेदारी केवल एक विभाग की नहीं, बल्कि सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने MCD और DPCC को हर दिन प्रगति रिपोर्ट देने को कहा और दोहराया कि नियमों की अनदेखी करने वालों के खिलाफ सख्त दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी।

श्री सिरसा ने कहा, “दिल्ली अब कोई देरी या लापरवाही सहन नहीं कर सकती। हर अधिकारी को इसे स्वास्थ्य आपातकाल की तरह लेना होगा।” बैठक के अंत में जनजागरूकता अभियान को तेज करने के निर्देश भी दिए गए, खासकर RWA, बाजारों और निर्माण एजेंसियों को लक्ष्य बनाकर।

  • Leema

    Related Posts

    BRICS Business Forum 2026: प्रधानमंत्री ने कारोबारियों से व्यापार बाधाएं हटाने और 100 स्टार्टअप को वैश्विक बाजार देने का किया आह्वान

    नई दिल्ली। BRICS Business Forum 2026 को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री ने BRICS देशों के बीच व्यापार और कारोबारी सहयोग को और मजबूत करने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि…

    रास मंडल से प्रेम-सद्भाव का संदेश, बांसुरी की धुन ने सिखाई मधुर वाणी

    दिल्ली। प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय के दिल्ली , नरेला, पाना उद्यान स्थित सेवा केंद्र पर जन्माष्टमी के अवसर पर श्री कृष्ण की मनमोहक झांकियों का आयोजन किया गया। आकर्षक साज-सज्जा…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    BRICS Business Forum 2026: प्रधानमंत्री ने कारोबारियों से व्यापार बाधाएं हटाने और 100 स्टार्टअप को वैश्विक बाजार देने का किया आह्वान

    BRICS Business Forum 2026: प्रधानमंत्री ने कारोबारियों से व्यापार बाधाएं हटाने और 100 स्टार्टअप को वैश्विक बाजार देने का किया आह्वान

    कनॉट प्लेस जाने वालों के लिए बड़ी राहत! अब आधी रात तक खुले रहेंगे 11 Public Toilets

    रास मंडल से प्रेम-सद्भाव का संदेश, बांसुरी की धुन ने सिखाई मधुर वाणी

    रास मंडल से प्रेम-सद्भाव का संदेश, बांसुरी की धुन ने सिखाई मधुर वाणी

    दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष श्रीमती लता गुप्ता ने मुस्कान शर्मा के परिवार से की मुलाकात, निष्पक्ष एवं त्वरित जांच का दिया आश्वासन

    दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष श्रीमती लता गुप्ता ने मुस्कान शर्मा के परिवार से की मुलाकात, निष्पक्ष एवं त्वरित जांच का दिया आश्वासन

    ओरिएंटेशन 2026: नए विद्यार्थियों के लिए नई शुरुआत, अनंत संभावनाओं का संदेश

    ओरिएंटेशन 2026: नए विद्यार्थियों के लिए नई शुरुआत, अनंत संभावनाओं का संदेश

    रक्षा सूत्र बंधन का मुहूर्त क्यों? जानिए धर्मशास्त्र और परंपरा का महत्व

    रक्षा सूत्र बंधन का मुहूर्त क्यों? जानिए धर्मशास्त्र और परंपरा का महत्व