दिल्ली में साफ हवा की रफ्तार तेज, पर्यावरण मंत्री की बड़ी पहल

नई दिल्ली, 5 अप्रैल 2025: दिल्ली में वायु प्रदूषण से निपटने के लिए दिल्ली सरकार ने बड़ा कदम उठाया है। पर्यावरण मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा की अध्यक्षता में आज दिल्ली सचिवालय में हुई हाई-लेवल राउंडटेबल बैठक में देश की प्रमुख संस्थाओं के विशेषज्ञों ने हिस्सा लिया और राजधानी की हवा को साफ करने पर ठोस सुझाव दिए।

IIT दिल्ली, TERI, SPA, WRI इंडिया, CSE जैसे संस्थानों के विशेषज्ञों ने स्मार्ट टेक्नोलॉजी, सस्टेनेबल अर्बन मोबिलिटी और पॉल्यूशन कंट्रोल को लेकर रणनीतियाँ साझा कीं। बैठक में इस बात पर सहमति बनी कि दिल्ली में मेट्रो नेटवर्क का ऐसा विस्तार किया जाएगा कि हर नागरिक 400 मीटर के दायरे में मेट्रो स्टेशन से जुड़ सके। साथ ही इलेक्ट्रिक वाहनों को बढ़ावा देकर पुराने, प्रदूषण फैलाने वाले वाहनों को हटाने पर ज़ोर दिया गया।

कंस्ट्रक्शन डस्ट कंट्रोल, छोटे इलाकों में मेकनाइज़्ड स्वीपर्स का उपयोग, पेड़ों की सफाई, स्कूल कैलेंडर में बदलाव और दिल्ली बॉर्डर पर ANPR सिस्टम जैसे कई अहम सुझाव दिए गए। मंत्री सिरसा ने कहा कि यह सिर्फ पर्यावरण का नहीं, बल्कि भावी पीढ़ी के लिए नैतिक ज़िम्मेदारी का मुद्दा है और सरकार इस दिशा में हर जरूरी कदम उठाएगी।

बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि विभिन्न विभागों के बीच बेहतर तालमेल, एयर क्वालिटी मॉनिटरिंग की मजबूती और हर सेक्टर के लिए विशिष्ट एक्शन प्लान तैयार कर वायु प्रदूषण पर सख्त नियंत्रण सुनिश्चित किया जाएगा।

  • Leema

    Related Posts

    सलमान खान से लेकर आम मरीजों तक, दर्द मिटाने की मुहिम में जुटे डॉ. राजनेश कांत

    ‘दर्द मुक्त भारत’ मिशन के जरिए लोगों को दे रहे जागरूकता का संदेश, कायरोप्रैक्टिक और फिजियोथेरेपी के माध्यम से दर्द प्रबंधन पर जोर; चेतन भगत ने किया उनकी पुस्तक का…

    नीट युजी का विरोधाभास: लाखों विद्यार्थी प्रतिस्पर्धा में शामिल, फिर भी मेडिकल सीटें खाली- डॉ. विजय गर्ग

    भारत की चिकित्सा शिक्षा प्रणाली एक अजीब विरोधाभास का सामना कर रही है। हर साल लाखों विद्यार्थी डॉक्टर बनने का सपना लेकर नेशनल एलिजिबिलिटी-कम-एंट्रेंस टेस्ट (नीट) में शामिल होते हैं।…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    सलमान खान से लेकर आम मरीजों तक, दर्द मिटाने की मुहिम में जुटे डॉ. राजनेश कांत

    सलमान खान से लेकर आम मरीजों तक, दर्द मिटाने की मुहिम में जुटे डॉ. राजनेश कांत<br>

    नीट युजी का विरोधाभास: लाखों विद्यार्थी प्रतिस्पर्धा में शामिल, फिर भी मेडिकल सीटें खाली- डॉ. विजय गर्ग

    नीट युजी का विरोधाभास: लाखों विद्यार्थी प्रतिस्पर्धा में शामिल, फिर भी मेडिकल सीटें खाली- डॉ. विजय गर्ग

    एनडीएमसीरविवारकोनेहरूपार्कमें “म्यूजिकइनदपार्क” श्रृंखलाकेतहतशास्त्रीयसंगीतसंध्याकाआयोजनकररहीहै।

    एनडीएमसीरविवारकोनेहरूपार्कमें “म्यूजिकइनदपार्क” श्रृंखलाकेतहतशास्त्रीयसंगीतसंध्याकाआयोजनकररहीहै।

    दिल्ली में अब 9 जनवरी 2027 को लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत, 12 दिसंबर की तारीख बदली

    दिल्ली में अब 9 जनवरी 2027 को लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत, 12 दिसंबर की तारीख बदली

    सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति अपरेश कुमार सिंह ने किया भारत अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले में बिहार पवेलियन का दौरा

    सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति अपरेश कुमार सिंह ने किया भारत अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले में बिहार पवेलियन का दौरा

    गुरुग्राम में Apple कस्टमर केयर के नाम पर चल रहे फर्जी इंटरनेशनल कॉल सेंटर का भंडाफोड़, 17 गिरफ्तार