दिव्यांगों ने योग और नृत्य से रचा नया इतिहास, मां शक्ति संस्था की प्रस्तुति ने दर्शकों को किया मंत्रमुग्ध

नई दिल्ली के इंदिरा गांधी स्टेडियम में आयोजित दूसरी एशियाई योगासन स्पोर्ट्स चैंपियनशिप में दिव्यांग प्रतिभागियों ने अपने हुनर से सबका दिल जीत लिया। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता और केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने मां शक्ति अंतरराष्ट्रीय संस्था के दिव्यांग कलाकारों की प्रस्तुति को सराहा, जिन्होंने योग और नृत्य के माध्यम से अपनी अक्षमताओं को शक्ति में बदलते हुए अद्भुत प्रदर्शन किया।

20 से अधिक एशियाई देशों के खिलाड़ियों की भागीदारी वाली इस प्रतियोगिता में मां शक्ति संस्था के दिव्यांगजनों ने साबित कर दिया कि उनकी प्रतिभा किसी से कम नहीं। विशेष रूप से बालवंत राय मेहता विद्या भवन के सुनने और बोलने में असमर्थ बच्चों द्वारा किया गया नृत्य प्रदर्शन भावविभोर कर देने वाला रहा। जब संगीत अचानक बंद हो गया, तो भी बच्चों ने बिना रुके नृत्य जारी रखा, जिससे पूरा स्टेडियम तालियों से गूंज उठा।

कार्यक्रम में मां शक्ति की अध्यक्ष, जो स्वयं 90% दिव्यांग और कैंसर सर्वाइवर हैं, ने भारत माता के रूप में नृत्य करते हुए यह संदेश दिया कि सेवा का रास्ता कोई बीमारी या कमी नहीं रोक सकती। VLCC के साथ मिलकर संस्था ने दिव्यांग कलाकारों को सुंदरता और स्वास्थ्य के क्षेत्र में प्रशिक्षण देने हेतु विशेष रियायतें और कूपन भी वितरित किए।

फिट इंडिया की राजदूत और राष्ट्रीय योगासन पैरा न्यायाधीश दिव्या आहूजा ने भी प्रतिभाओं को सराहते हुए ‘पैरा खेलो इंडिया’ में उन्हें अंतरराष्ट्रीय मंच देने का भरोसा दिलाया।

इस आयोजन ने दिखा दिया कि योग और खेल के माध्यम से दिव्यांगजन न केवल आत्मनिर्भर बन सकते हैं, बल्कि वे देश का नाम भी रोशन कर सकते हैं।

  • Leema

    Related Posts

    MCD के ‘रिफॉर्म उत्सव 2026’ में जीरो वेस्ट कॉलोनियों को किया प्रोत्साहित

    नई दिल्ली। दिल्ली नगर निगम (MCD) द्वारा आयोजित ‘रिफॉर्म उत्सव 2026’ में जीरो वेस्ट कॉलोनियों और रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशनों (RWAs) के प्रयासों को प्रोत्साहित किया गया। कार्यक्रम में सतत कचरा…

    हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम की जयंती पर अर्पित की पुष्पांजलि

    चंडीगढ़। हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने 15 अक्टूबर 2026 को चंडीगढ़ स्थित हरियाणा लोक भवन में भारत के पूर्व राष्ट्रपति एवं भारत रत्न डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    MCD के ‘रिफॉर्म उत्सव 2026’ में जीरो वेस्ट कॉलोनियों को किया प्रोत्साहित

    MCD के ‘रिफॉर्म उत्सव 2026’ में जीरो वेस्ट कॉलोनियों को किया प्रोत्साहित

    IMPPA प्रतिनिधिमंडल ने सूचना एवं प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव से की मुलाकात, फिल्म उद्योग की समस्याओं पर हुई चर्चा

    IMPPA प्रतिनिधिमंडल ने सूचना एवं प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव से की मुलाकात, फिल्म उद्योग की समस्याओं पर हुई चर्चा

    हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम की जयंती पर अर्पित की पुष्पांजलि

    हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम की जयंती पर अर्पित की पुष्पांजलि

    एनसीसी कैडेटों की संख्या 20 लाख करने का लक्ष्य, रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने पूर्वोत्तर राज्यों से बनाई विस्तार योजना

    एनसीसी कैडेटों की संख्या 20 लाख करने का लक्ष्य, रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने पूर्वोत्तर राज्यों से बनाई विस्तार योजना

    विरोध-प्रदर्शनों की कवरेज के लिए प्रेस काउंसिल ऑफ इंडिया ने जारी किए दिशा-निर्देश

    विरोध-प्रदर्शनों की कवरेज के लिए प्रेस काउंसिल ऑफ इंडिया ने जारी किए दिशा-निर्देश

    SIR पर सरकारी कर्मचारियों की सत्यनिष्ठा पर सवाल उठाने वाले राजनीतिक दल सार्वजनिक माफी मांगें: दिल्ली गवर्नमेंट एम्प्लॉइज वेलफेयर एसोसिएशन