द्वारका पुलिस की बड़ी कार्रवाई : ट्रक से 12,472 क्वार्टर अवैध शराब बरामद, दो सप्लायर गिरफ्तार

दिल्ली पुलिस की द्वारका जिला स्पेशल स्टाफ टीम ने अवैध शराब तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए दो सप्लायरों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने एक भारत बेंज ट्रक से 12,472 क्वार्टर (250 कार्टन) अवैध शराब बरामद की है, जो हरियाणा से बिहार सप्लाई की जा रही थी।

डीसीपी द्वारका, अंकित सिंह (IPS) के निर्देशन पर स्पेशल स्टाफ ने लंबे समय से चल रही निगरानी और गुप्त सूचना के आधार पर यह सफलता हासिल की। जानकारी के मुताबिक 6 सितंबर को टीम को सुराग मिला कि एक लाल रंग का भारत बेंज ट्रक द्वारका एक्सप्रेसवे से अवैध शराब की बड़ी खेप लेकर गुजरने वाला है।

पुलिस टीम ने इंस्पेक्टर विश्वेंद्र की अगुवाई में ताजपुर खुर्द/छावला इलाके में छापेमारी की और मौके से दो लोगों—राम निवास (48 वर्ष), निवासी आगरा और काफ़ी सिद्दीकी (23 वर्ष), निवासी किराड़ी, दिल्ली—को गिरफ्तार कर लिया। ट्रक से भारी मात्रा में शराब जब्त की गई।

पूछताछ में सामने आया कि आरोपी हरियाणा से अवैध शराब खरीदकर बिहार में मोटे मुनाफे पर सप्लाई करते थे। आसानी से पैसा कमाने के लालच में दोनों इस काम में लिप्त हो गए। फिलहाल पुलिस ने इनके खिलाफ छावला थाने में दिल्ली आबकारी अधिनियम की धाराओं के तहत मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है।

द्वारका पुलिस का कहना है कि अवैध शराब सप्लाई चेन को जड़ से खत्म करने के लिए निगरानी और कार्रवाई लगातार जारी रहेगी

  • Leema

    Related Posts

    संतों ने बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से की शिष्टाचार भेंट, गोमाता के संरक्षण हेतु राज्य स्तरीय मांगों पर मिला आश्वासन

    पटना/दिल्ली, 12 सितम्बर। गोमाता की सेवा, सुरक्षा एवं सम्मान के लिए नन्दी बाबा की अध्यक्षता एवं गोमाता के प्रधान संरक्षण में भारत के पूज्य संतों के पावन सान्निध्य एवं मार्गदर्शन…

    BRICS Business Forum 2026: प्रधानमंत्री ने कारोबारियों से व्यापार बाधाएं हटाने और 100 स्टार्टअप को वैश्विक बाजार देने का किया आह्वान

    नई दिल्ली। BRICS Business Forum 2026 को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री ने BRICS देशों के बीच व्यापार और कारोबारी सहयोग को और मजबूत करने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    संतों ने बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से की शिष्टाचार भेंट, गोमाता के संरक्षण हेतु राज्य स्तरीय मांगों पर मिला आश्वासन

    संतों ने बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से की शिष्टाचार भेंट, गोमाता के संरक्षण हेतु राज्य स्तरीय मांगों पर मिला आश्वासन

    BRICS Business Forum 2026: प्रधानमंत्री ने कारोबारियों से व्यापार बाधाएं हटाने और 100 स्टार्टअप को वैश्विक बाजार देने का किया आह्वान

    BRICS Business Forum 2026: प्रधानमंत्री ने कारोबारियों से व्यापार बाधाएं हटाने और 100 स्टार्टअप को वैश्विक बाजार देने का किया आह्वान

    कनॉट प्लेस जाने वालों के लिए बड़ी राहत! अब आधी रात तक खुले रहेंगे 11 Public Toilets

    रास मंडल से प्रेम-सद्भाव का संदेश, बांसुरी की धुन ने सिखाई मधुर वाणी

    रास मंडल से प्रेम-सद्भाव का संदेश, बांसुरी की धुन ने सिखाई मधुर वाणी

    दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष श्रीमती लता गुप्ता ने मुस्कान शर्मा के परिवार से की मुलाकात, निष्पक्ष एवं त्वरित जांच का दिया आश्वासन

    दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष श्रीमती लता गुप्ता ने मुस्कान शर्मा के परिवार से की मुलाकात, निष्पक्ष एवं त्वरित जांच का दिया आश्वासन

    ओरिएंटेशन 2026: नए विद्यार्थियों के लिए नई शुरुआत, अनंत संभावनाओं का संदेश

    ओरिएंटेशन 2026: नए विद्यार्थियों के लिए नई शुरुआत, अनंत संभावनाओं का संदेश