द्वारका पुलिस ने अवैध शराब सप्लायर को गिरफ्तार किया, 45 बॉक्स (2250 निप्स) अवैध शराब बरामद

नई दिल्ली: द्वारका जिले की एंटी-नारकोटिक्स सेल की टीम ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए एक अवैध शराब सप्लायर को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान 22 वर्षीय अमन के रूप में हुई है, जो हरियाणा के झज्जर जिले के अशोदा गांव का निवासी है। पुलिस ने आरोपी के पास से 45 बॉक्स में कुल 2250 निप्स (प्रत्येक 180 मिलीलीटर) अवैध शराब जब्त की, जिसे हरियाणा में बिक्री के लिए बनाया गया था। इसके साथ ही शराब की तस्करी में इस्तेमाल की जा रही सैंट्रो कार भी सीज कर ली गई है।

गुप्त सूचना के आधार पर एंटी-नारकोटिक्स सेल की टीम ने अवैध शराब ले जा रही सैंट्रो कार को नाला रोड, विपिन गार्डन के पास से रोका। आरोपी अमन को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया गया। उसके पास से हरियाणा निर्मित अवैध शराब के 45 बॉक्स बरामद किए गए।

पूछताछ के दौरान अमन ने बताया कि वह आठवीं कक्षा तक पढ़ा है और बेरोजगार है। अमन ने बताया कि उसकी मुलाकात नजफगढ़ में एक व्यक्ति भल्ले उर्फ नरेंद्र से हुई, जिसने उसे अवैध शराब सप्लाई करने वाली गाड़ियों के ड्राइवर की नौकरी दी। अमन ने बताया कि भल्ले हरियाणा के राय से अवैध शराब को अलग-अलग वाहनों में लोड कर उसे दिल्ली के तिलक नगर और नजफगढ़ क्षेत्रों में सप्लाई करता था।

अमन के अनुसार, भल्ले उर्फ नरेंद्र अक्सर फोन नंबर बदलता था और उसने कभी अपना सही पता नहीं बताया। भल्ले ने शुरुआत में व्हाट्सएप के जरिए संपर्क किया, लेकिन जब उसके कुछ ड्राइवरों ने पुलिस को जानकारी दी और वाहन पकड़े गए, तो उसने अपना नंबर बदल लिया और अमन से नया नंबर साझा नहीं किया।

अमन को गिरफ़्तार कर मोहन गार्डन थाने में दिल्ली आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। उसे अदालत में पेश कर एक दिन की पुलिस हिरासत में भेजा गया है। पुलिस अब भल्ले और अन्य सहयोगियों की तलाश कर रही है पुलिस इस मामले में आगे की जांच कर रही है।

  • Leema

    Related Posts

    मेडिकल क्षेत्र में महिलाओं का समर्पण देश की स्वास्थ्य व्यवस्था की मजबूत नींव: सीएम रेखा गुप्ता

    दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा है कि चिकित्सा क्षेत्र में महिलाओं का समर्पण और सेवा भाव देश की स्वास्थ्य व्यवस्था की मजबूत रीढ़ है। उन्होंने कहा कि आज…

    दिल्ली की सड़कों पर इस महीने उतरेंगी 200 नई इलेक्ट्रिक बसें, साल के अंत तक EV बेड़ा 7500 तक पहुंचाने की तैयारी

    दिल्ली में सार्वजनिक परिवहन को अधिक स्वच्छ और आधुनिक बनाने की दिशा में सरकार तेजी से कदम बढ़ा रही है। इसी कड़ी में इस महीने राजधानी के बस बेड़े में…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    मेडिकल क्षेत्र में महिलाओं का समर्पण देश की स्वास्थ्य व्यवस्था की मजबूत नींव: सीएम रेखा गुप्ता

    • By Leema
    • March 10, 2026
    मेडिकल क्षेत्र में महिलाओं का समर्पण देश की स्वास्थ्य व्यवस्था की मजबूत नींव: सीएम रेखा गुप्ता

    दिल्ली की सड़कों पर इस महीने उतरेंगी 200 नई इलेक्ट्रिक बसें, साल के अंत तक EV बेड़ा 7500 तक पहुंचाने की तैयारी

    • By Leema
    • March 10, 2026
    दिल्ली की सड़कों पर इस महीने उतरेंगी 200 नई इलेक्ट्रिक बसें, साल के अंत तक EV बेड़ा 7500 तक पहुंचाने की तैयारी

    50 आपराधिक मामलों में शामिल घोषित अपराधी राहुल उर्फ फैयाद गिरफ्तार,द्वारका पुलिस की बड़ी कार्रवाई

    • By Leema
    • March 10, 2026
    50 आपराधिक मामलों में शामिल घोषित अपराधी राहुल उर्फ फैयाद गिरफ्तार,द्वारका पुलिस की बड़ी कार्रवाई

    इंदरलोक में मोबाइल स्नैचिंग करने वाले दो शातिर बदमाश गिरफ्तार, CCTV और लोकल इंटेलिजेंस से दिल्ली पुलिस को बड़ी सफलता

    • By Leema
    • March 10, 2026
    इंदरलोक में मोबाइल स्नैचिंग करने वाले दो शातिर बदमाश गिरफ्तार, CCTV और लोकल इंटेलिजेंस से दिल्ली पुलिस को बड़ी सफलता

    ऑटो लिफ्टर गिरोह पर शिकंजा: 20 वर्षीय शातिर गिरफ्तार, तीन चोरी के वाहन बरामद

    ऑटो लिफ्टर गिरोह पर शिकंजा: 20 वर्षीय शातिर गिरफ्तार, तीन चोरी के वाहन बरामद

    मोबाइल स्नैचिंग का खुलासा: पुलिस ने शातिर झपटमार को दबोचा, लूटा हुआ फोन और बाइक बरामद

    मोबाइल स्नैचिंग का खुलासा: पुलिस ने शातिर झपटमार को दबोचा, लूटा हुआ फोन और बाइक बरामद