नए साल से पहले दिल्ली पुलिस का तोहफा, 515 खोए मोबाइल फोन ढूंढकर उनके मालिकों तक पहुंचाए

नए साल 2026 के स्वागत से पहले नई दिल्ली जिला पुलिस ने आम जनता को बड़ी राहत देते हुए भरोसे और सुरक्षा का खास तोहफा दिया है। महीनों तक चले एक विशेष अभियान के तहत नई दिल्ली जिला पुलिस ने 515 ऐसे मोबाइल फोन तलाश कर बरामद किए, जो चोरी या कहीं खो गए थे। इस पहल से सैकड़ों लोगों की डिजिटल जिंदगी एक बार फिर पटरी पर लौट आई है।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, अप्रैल 2025 से शुरू किए गए इस अभियान में विशेष स्टाफ और थानों की समर्पित टीमों ने लगातार तकनीकी निगरानी के जरिए काम किया। अब तक 399 मोबाइल फोन उनके असली मालिकों को सौंपे जा चुके हैं, जबकि शेष मोबाइल फोन लौटाने की प्रक्रिया अंतिम चरण में है। पुलिस का कहना है कि नए साल की शुरुआत से पहले ही बाकी लोगों को भी उनका खोया हुआ मोबाइल वापस मिल जाएगा।

इस सफल अभियान में आधुनिक तकनीक और सेंट्रल इक्विपमेंट आइडेंटिटी रजिस्टर यानी CEIR पोर्टल की अहम भूमिका रही। पुलिस टीमों ने न केवल दिल्ली बल्कि आसपास के राज्यों तक तकनीकी ट्रैकिंग कर मोबाइल फोन बरामद किए। इस प्रयास ने यह साबित कर दिया कि सही सूचना और समय पर शिकायत से खोई हुई संपत्ति वापस पाना संभव है।

नई दिल्ली जिला पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि मोबाइल फोन गुम या चोरी होने की स्थिति में तुरंत पुलिस को सूचना दें और CEIR पोर्टल के माध्यम से सिम और IMEI नंबर ब्लॉक कराएं, ताकि मोबाइल का गलत इस्तेमाल रोका जा सके। साथ ही पुलिस ने साइबर ठगी से सावधान रहने की भी सलाह दी है। पुलिस ने साफ किया है कि मोबाइल लौटाने के नाम पर किसी भी तरह का ओटीपी या पैसे की मांग पूरी तरह फर्जी है।

नए साल के मौके पर इस उपलब्धि को साझा करते हुए नई दिल्ली जिला पुलिस ने भरोसा दिलाया है कि सड़क अपराध और साइबर अपराध के खिलाफ अभियान आगे भी पूरी सख्ती से जारी रहेगा। पुलिस ने सभी नागरिकों को सुरक्षित, निडर और खुशहाल नए साल की शुभकामनाएं दी हैं।

  • Leema

    Related Posts

    MCD के ‘रिफॉर्म उत्सव 2026’ में जीरो वेस्ट कॉलोनियों को किया प्रोत्साहित

    नई दिल्ली। दिल्ली नगर निगम (MCD) द्वारा आयोजित ‘रिफॉर्म उत्सव 2026’ में जीरो वेस्ट कॉलोनियों और रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशनों (RWAs) के प्रयासों को प्रोत्साहित किया गया। कार्यक्रम में सतत कचरा…

    हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम की जयंती पर अर्पित की पुष्पांजलि

    चंडीगढ़। हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने 15 अक्टूबर 2026 को चंडीगढ़ स्थित हरियाणा लोक भवन में भारत के पूर्व राष्ट्रपति एवं भारत रत्न डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    MCD के ‘रिफॉर्म उत्सव 2026’ में जीरो वेस्ट कॉलोनियों को किया प्रोत्साहित

    MCD के ‘रिफॉर्म उत्सव 2026’ में जीरो वेस्ट कॉलोनियों को किया प्रोत्साहित

    IMPPA प्रतिनिधिमंडल ने सूचना एवं प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव से की मुलाकात, फिल्म उद्योग की समस्याओं पर हुई चर्चा

    IMPPA प्रतिनिधिमंडल ने सूचना एवं प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव से की मुलाकात, फिल्म उद्योग की समस्याओं पर हुई चर्चा

    हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम की जयंती पर अर्पित की पुष्पांजलि

    हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम की जयंती पर अर्पित की पुष्पांजलि

    एनसीसी कैडेटों की संख्या 20 लाख करने का लक्ष्य, रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने पूर्वोत्तर राज्यों से बनाई विस्तार योजना

    एनसीसी कैडेटों की संख्या 20 लाख करने का लक्ष्य, रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने पूर्वोत्तर राज्यों से बनाई विस्तार योजना

    विरोध-प्रदर्शनों की कवरेज के लिए प्रेस काउंसिल ऑफ इंडिया ने जारी किए दिशा-निर्देश

    विरोध-प्रदर्शनों की कवरेज के लिए प्रेस काउंसिल ऑफ इंडिया ने जारी किए दिशा-निर्देश

    SIR पर सरकारी कर्मचारियों की सत्यनिष्ठा पर सवाल उठाने वाले राजनीतिक दल सार्वजनिक माफी मांगें: दिल्ली गवर्नमेंट एम्प्लॉइज वेलफेयर एसोसिएशन