नाइट शेल्टरों का औचक निरीक्षण, मंत्री ने दिए सुधार के निर्देश

दिल्ली के शहरी विकास मंत्री श्री आशीष सूद ने आज द्वारका सेक्टर-3, फेज-3 में दिल्ली शहरी आश्रय सुधार बोर्ड (DUSIB) द्वारा संचालित चार नाइट शेल्टर का औचक निरीक्षण किया। उनके साथ DUSIB के मुख्य कार्यकारी अधिकारी और अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद रहे।

निरीक्षण के बाद मंत्री सूद ने कहा कि यह दौरा शेल्टर होम की जमीनी हकीकत जानने के लिए किया गया था। उन्होंने संबंधित अधिकारियों और रखरखाव संस्था को निर्देश दिए कि नाइट शेल्टर में रह रहे बेघरों को स्वच्छ पेयजल, शौचालय, पर्याप्त रोशनी, सुरक्षित वातावरण और मौसम के अनुसार बिस्तर उपलब्ध कराए जाएं। साथ ही, गर्मी को ध्यान में रखते हुए पंखे और रंग-रोगन की भी समुचित व्यवस्था की जाए।

मंत्री ने स्पष्ट किया कि मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के नेतृत्व में दिल्ली सरकार हर बेसहारा व्यक्ति को न केवल आश्रय बल्कि सम्मानजनक जीवन जीने के लिए जरूरी सुविधाएं देने को प्रतिबद्ध है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि गुणवत्ता में कोई कोताही पाई गई, तो संबंधित एजेंसी पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

निरीक्षण के दौरान मंत्री सूद ने शेल्टर में रह रहे पुरुषों और महिलाओं से संवाद कर व्यवस्थाओं की जानकारी ली, जहां अधिकतर लोगों ने संतोष व्यक्त किया।

  • Leema

    Related Posts

    MCD के ‘रिफॉर्म उत्सव 2026’ में जीरो वेस्ट कॉलोनियों को किया प्रोत्साहित

    नई दिल्ली। दिल्ली नगर निगम (MCD) द्वारा आयोजित ‘रिफॉर्म उत्सव 2026’ में जीरो वेस्ट कॉलोनियों और रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशनों (RWAs) के प्रयासों को प्रोत्साहित किया गया। कार्यक्रम में सतत कचरा…

    हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम की जयंती पर अर्पित की पुष्पांजलि

    चंडीगढ़। हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने 15 अक्टूबर 2026 को चंडीगढ़ स्थित हरियाणा लोक भवन में भारत के पूर्व राष्ट्रपति एवं भारत रत्न डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    MCD के ‘रिफॉर्म उत्सव 2026’ में जीरो वेस्ट कॉलोनियों को किया प्रोत्साहित

    MCD के ‘रिफॉर्म उत्सव 2026’ में जीरो वेस्ट कॉलोनियों को किया प्रोत्साहित

    IMPPA प्रतिनिधिमंडल ने सूचना एवं प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव से की मुलाकात, फिल्म उद्योग की समस्याओं पर हुई चर्चा

    IMPPA प्रतिनिधिमंडल ने सूचना एवं प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव से की मुलाकात, फिल्म उद्योग की समस्याओं पर हुई चर्चा

    हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम की जयंती पर अर्पित की पुष्पांजलि

    हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम की जयंती पर अर्पित की पुष्पांजलि

    एनसीसी कैडेटों की संख्या 20 लाख करने का लक्ष्य, रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने पूर्वोत्तर राज्यों से बनाई विस्तार योजना

    एनसीसी कैडेटों की संख्या 20 लाख करने का लक्ष्य, रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने पूर्वोत्तर राज्यों से बनाई विस्तार योजना

    विरोध-प्रदर्शनों की कवरेज के लिए प्रेस काउंसिल ऑफ इंडिया ने जारी किए दिशा-निर्देश

    विरोध-प्रदर्शनों की कवरेज के लिए प्रेस काउंसिल ऑफ इंडिया ने जारी किए दिशा-निर्देश

    SIR पर सरकारी कर्मचारियों की सत्यनिष्ठा पर सवाल उठाने वाले राजनीतिक दल सार्वजनिक माफी मांगें: दिल्ली गवर्नमेंट एम्प्लॉइज वेलफेयर एसोसिएशन