नारी शक्ति अब निर्णय की धुरी: पीएम मोदी की मौजूदगी में CM रेखा गुप्ता का बड़ा संदेश


विज्ञान भवन में आयोजित ‘नारी शक्ति वंदन सम्मेलन’ में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मौजूदगी में दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने महिलाओं की भूमिका और सशक्तिकरण पर बड़ा संदेश दिया। उन्होंने कहा कि आज महिलाएं केवल समाज का हिस्सा नहीं, बल्कि निर्णय लेने की प्रक्रिया की मुख्य धुरी बन चुकी हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि देश की तरक्की और वैश्विक पहचान में महिलाओं का योगदान अहम है और बीते वर्षों में महिलाओं की गरिमा, सुरक्षा और आत्मनिर्भरता को केंद्र में रखकर कई महत्वपूर्ण कदम उठाए गए हैं। उन्होंने ‘नारी शक्ति वंदन अधिनियम’ को ऐतिहासिक बताते हुए कहा कि इससे संसद और विधानसभाओं में महिलाओं की भागीदारी बढ़ेगी और करीब 70 करोड़ महिलाओं के सशक्त नेतृत्व का मार्ग प्रशस्त होगा।

रेखा गुप्ता ने भारतीय महिलाओं के संघर्ष को याद करते हुए कहा कि सामाजिक कुरीतियों से निकलकर आज की नारी हर क्षेत्र में अपनी पहचान बना रही है। उन्होंने यह भी कहा कि अब देश ‘बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ’ से आगे बढ़कर ‘बेटी बढ़ाओ’ के दौर में प्रवेश कर चुका है, जहां महिलाएं शिक्षा से लेकर सेना तक हर क्षेत्र में नई ऊंचाइयां छू रही हैं।

मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम में मौजूद महिलाओं से इस अभियान का हिस्सा बनने की अपील की और महिला नेतृत्व वाले विकास को आगे बढ़ाने का आह्वान किया। इस सम्मेलन में देशभर से आई महिलाओं की बड़ी भागीदारी देखने को मिली, जिसने महिला सशक्तिकरण के संकल्प को और मजबूत किया।

  • Leema

    Related Posts

    MCD के ‘रिफॉर्म उत्सव 2026’ में जीरो वेस्ट कॉलोनियों को किया प्रोत्साहित

    नई दिल्ली। दिल्ली नगर निगम (MCD) द्वारा आयोजित ‘रिफॉर्म उत्सव 2026’ में जीरो वेस्ट कॉलोनियों और रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशनों (RWAs) के प्रयासों को प्रोत्साहित किया गया। कार्यक्रम में सतत कचरा…

    हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम की जयंती पर अर्पित की पुष्पांजलि

    चंडीगढ़। हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने 15 अक्टूबर 2026 को चंडीगढ़ स्थित हरियाणा लोक भवन में भारत के पूर्व राष्ट्रपति एवं भारत रत्न डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    MCD के ‘रिफॉर्म उत्सव 2026’ में जीरो वेस्ट कॉलोनियों को किया प्रोत्साहित

    MCD के ‘रिफॉर्म उत्सव 2026’ में जीरो वेस्ट कॉलोनियों को किया प्रोत्साहित

    IMPPA प्रतिनिधिमंडल ने सूचना एवं प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव से की मुलाकात, फिल्म उद्योग की समस्याओं पर हुई चर्चा

    IMPPA प्रतिनिधिमंडल ने सूचना एवं प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव से की मुलाकात, फिल्म उद्योग की समस्याओं पर हुई चर्चा

    हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम की जयंती पर अर्पित की पुष्पांजलि

    हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम की जयंती पर अर्पित की पुष्पांजलि

    एनसीसी कैडेटों की संख्या 20 लाख करने का लक्ष्य, रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने पूर्वोत्तर राज्यों से बनाई विस्तार योजना

    एनसीसी कैडेटों की संख्या 20 लाख करने का लक्ष्य, रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने पूर्वोत्तर राज्यों से बनाई विस्तार योजना

    विरोध-प्रदर्शनों की कवरेज के लिए प्रेस काउंसिल ऑफ इंडिया ने जारी किए दिशा-निर्देश

    विरोध-प्रदर्शनों की कवरेज के लिए प्रेस काउंसिल ऑफ इंडिया ने जारी किए दिशा-निर्देश

    SIR पर सरकारी कर्मचारियों की सत्यनिष्ठा पर सवाल उठाने वाले राजनीतिक दल सार्वजनिक माफी मांगें: दिल्ली गवर्नमेंट एम्प्लॉइज वेलफेयर एसोसिएशन