निवासी पुलिस बल पर भरोसा करे : भानु प्रतापसहायक आयुक्त पुलिस (यातायात )

कॉन्फ़्रेंस हाल मानसरोवर भवन कैलाश हिल्स में
दिल्ली यातायात पुलिस अधिकारियों के साथ यातायात संबंधी एरिया की समस्याओं पर कैलाश हिल्स कम्युनिटी एसोसिएशन प्रतिनिधियों के साथ पर चर्चा : गरिमामय उपस्थिति सहायक आयुक्त पुलिस ( यातायात), रवि दत्त शर्मा पुलिस निरीक्षक ( यातायात), थानाध्यक्ष रिजवान खान,एसोसिएशन अध्यक्ष राजीव नागपाल, विजय गौड़ वाइस चेयरमैन, दीपक शर्मा जनरल् सैकटरी , मानव कपूर वाइस प्रेसिडेंट , शेखर ओबेरॉय कार्यकारिणी सदस्य ,खत्री अध्यक्ष सी ब्लॉक आरडब्ल्यूए ,आदर्श महेंद्रू जी सीनियर वीपी सनातन धर्म सभा

प्रमुख समस्याएं एवं मुद्दे थे तथा सी ब्लॉक मार्केट से कैलाश हिल्स तक और सी ब्लॉक बाजार से इस्कॉन मंदिर और संत नगर चौराहे तक ऑटो रिक्शा और ई-रिक्शा की भारी संख्या में अवैध और अव्यवस्थित पार्किंग , आटो रिक्शा के तथा सी ब्लॉक मार्केट के तथा कथित अवैध बोर्ड को हटाना, कैलाश हिल्स के स्कूल प्रशासन द्वारा यातायात व्यवस्था के लिए गार्ड पर्याप्त संख्या में तैनात करना, अवैध पार्किंग पर पैनी नज़र रखने एवं अपराध पर एक्शन के लिए सीसीटीवी कैमरे, सी ब्लॉक मार्केट पर पीसीआर वैन एवं पुलिस बीट बाक्स व्यवस्था,दिन में हैवी वाहनों की एंट्री पर एक्शन

सहायक आयुक्त पुलिस (यातायात ) भानु प्रताप ने सभा को संबोधित करते हुए पूर्ण पुलिस सहायता का आश्वासन दिया। उन्होंने निवासियों से पुलिस बल पर भरोसा बनाए रखने का आग्रह किया और समझाया कि पुलिस व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रतिबद्ध है, लेकिन वे अक्सर विशिष्ट प्रशासनिक दिशा-निर्देशों और कानूनी सीमाओं के भीतर काम करते हैं जो उनके हस्तक्षेप की गति निर्धारित करते हैं।

रवि दत्त पुलिस निरीक्षक ने पुष्टि की कि चालान जारी करने और कानूनी कार्यवाही शुरू करने की प्रक्रिया पहले ही शुरू हो चुकी है। उन्होंने कहा कि हालांकि कानूनी प्रक्रियाओं को स्थायी निवारक प्रभाव दिखाने में समय लगता है, लेकिन सक्रिय प्रवर्तन अब प्राथमिकता है।

तकनीक आधारित निगरानी पर ज़ोर देते हुए थाना प्रभारी रिजवान खान ने आरडब्ल्यूए को आश्वासन दिया कि निगरानी को बढ़ाया जाएगा, विशेष रूप से सीसीटीवी कैमरों के रणनीतिक उपयोग के माध्यम से वास्तविक समय में बार-बार अपराध करने वालों की निगरानी और पहचान की जाएगी।

एसोसिएशन अध्यक्ष राजीव नागपाल ने कहा कि उक्त समस्याओं के हल में कोई राजनीतिक हस्तक्षेप को आड़े नहीं आने दिया जाएगा

आभार व्यक्त करते हुए विजय गौड़ एसोसिएशन वाइस चेयरमैन ने कहा कि आगामी बैठक प्रयासों की सफलता पर चर्चा पर हो और पुलिस जनता की कसौटी पर खरी उतरी है ऐसा एसोसिएशन को पूरा विश्वास है

  • Leema

    Related Posts

    इहबास में सेवा दिवस के रूप में मनाया गया प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन

    फल वितरण से लेकर दीप प्रज्ज्वलन तक—पूरा संस्थान रोशनी से जगमगाया नई दिल्ली। देश के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन वीरवार को मानव व्यवहार एवं संबद्ध विज्ञान संस्थान (इहबास)…

    संतों ने बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से की शिष्टाचार भेंट, गोमाता के संरक्षण हेतु राज्य स्तरीय मांगों पर मिला आश्वासन

    पटना/दिल्ली, 12 सितम्बर। गोमाता की सेवा, सुरक्षा एवं सम्मान के लिए नन्दी बाबा की अध्यक्षता एवं गोमाता के प्रधान संरक्षण में भारत के पूज्य संतों के पावन सान्निध्य एवं मार्गदर्शन…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    आदर्श रामलीला कमेटी नरेला में विधि-विधान से हुआ भूमि पूजन, भव्य रामलीला मंचन का शुभारंभ

    आदर्श रामलीला कमेटी नरेला में विधि-विधान से हुआ भूमि पूजन, भव्य रामलीला मंचन का शुभारंभ

    इहबास में सेवा दिवस के रूप में मनाया गया प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन

    इहबास में सेवा दिवस के रूप में मनाया गया प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन

    संतों ने बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से की शिष्टाचार भेंट, गोमाता के संरक्षण हेतु राज्य स्तरीय मांगों पर मिला आश्वासन

    संतों ने बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से की शिष्टाचार भेंट, गोमाता के संरक्षण हेतु राज्य स्तरीय मांगों पर मिला आश्वासन

    BRICS Business Forum 2026: प्रधानमंत्री ने कारोबारियों से व्यापार बाधाएं हटाने और 100 स्टार्टअप को वैश्विक बाजार देने का किया आह्वान

    BRICS Business Forum 2026: प्रधानमंत्री ने कारोबारियों से व्यापार बाधाएं हटाने और 100 स्टार्टअप को वैश्विक बाजार देने का किया आह्वान

    कनॉट प्लेस जाने वालों के लिए बड़ी राहत! अब आधी रात तक खुले रहेंगे 11 Public Toilets

    रास मंडल से प्रेम-सद्भाव का संदेश, बांसुरी की धुन ने सिखाई मधुर वाणी

    रास मंडल से प्रेम-सद्भाव का संदेश, बांसुरी की धुन ने सिखाई मधुर वाणी