पंच मारकर लूटपाट करने वाला बदमाश गिरफ्तार

पंच मारकर लूटपाट करने वाले बदमाश को सराय रोहिल्ला थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पकड़ा गया आरोपी सलीम उर्फ शिवम उर्फ फत्ता है। पुलिस ने इसके पास से नकदी, एक लोहे का पंच, अपराध के समय पहने हुए कपड़े बरामद किए है। पुलिस पकड़े गए आरोपी से पूछताछ कर मामले की जांच कर रही है।उत्तरी जिला डीसीपी मनोज कुमार मीना ने बताया कि एसएचओ सराय रोहिल्ला विकास राणा की देखरेख में गठित टीम ने जांच के दौरान कई सीसीटीवी फुटेज का विश्लेषण किया गया और गहन जांच की। टीम ने एक आरोपी की पहचान सलीम उर्फ शिवम उर्फ फत्ता के रूप में की इससे पुलिस ने लूटी गई रकम 630 अपराध के दौरान इस्तेमाल किया गया धातु का पंच बरामद किया। अन्य सह-आरोपी की पहचान कृष के रूप में हुई है उसकी तलाश जारी है। पूछताछ के दौरान, आरोपी ने खुलासा किया कि 15 अगस्त को दया बस्ती झुग्गी क्षेत्र, सराय रोहिल्ला में दोपहर के समय चाकू और धातु के पंच की नोक पर पीडि़त से नकदी लूटने के वर्तमान मामले को अंजाम देने में अपनी भूमिका और संलिप्तता के बारे में कबूल किया। पीडि़त गिशान बाइक से चावल बेचने का काम करता है वह दया बस्ती झुग्गी, सराय रोहिल्ला के क्षेत्र में चावल बेच रहा था। इसी बीच, दो व्यक्ति उसके पास आए और उन्होंने उससे बेवजह झगड़ा करना शुरू कर दिया और उसे धमकी दी कि वह उसके पास मौजूद पैसे दे दे, अन्यथा वह जान से मार देंगे। इस बीच, उनमें से एक ने चाकू निकाला और दूसरे व्यक्ति ने अपने हाथ में धातु का पंच निकाला और पीड़ित को पीटना शुरू कर दिया। पीडि़त भयभीत हो गया, इसलिए उसने अपने पर्स से 1,000 रुपये निकाले और उन्हें दे दिए, फिर से चाकू की नोक पर पीडि़त को गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी और उसे पीटना शुरू कर दिया और उसके पर्स से 7,000 रुपये की नकदी लूट ली। इतना ही नहीं आरोपियों ने पीडि़त की बाइक लूटने की भी कोशिश की

  • Leema

    Related Posts

    BRICS Business Forum 2026: प्रधानमंत्री ने कारोबारियों से व्यापार बाधाएं हटाने और 100 स्टार्टअप को वैश्विक बाजार देने का किया आह्वान

    नई दिल्ली। BRICS Business Forum 2026 को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री ने BRICS देशों के बीच व्यापार और कारोबारी सहयोग को और मजबूत करने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि…

    रास मंडल से प्रेम-सद्भाव का संदेश, बांसुरी की धुन ने सिखाई मधुर वाणी

    दिल्ली। प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय के दिल्ली , नरेला, पाना उद्यान स्थित सेवा केंद्र पर जन्माष्टमी के अवसर पर श्री कृष्ण की मनमोहक झांकियों का आयोजन किया गया। आकर्षक साज-सज्जा…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    BRICS Business Forum 2026: प्रधानमंत्री ने कारोबारियों से व्यापार बाधाएं हटाने और 100 स्टार्टअप को वैश्विक बाजार देने का किया आह्वान

    BRICS Business Forum 2026: प्रधानमंत्री ने कारोबारियों से व्यापार बाधाएं हटाने और 100 स्टार्टअप को वैश्विक बाजार देने का किया आह्वान

    कनॉट प्लेस जाने वालों के लिए बड़ी राहत! अब आधी रात तक खुले रहेंगे 11 Public Toilets

    रास मंडल से प्रेम-सद्भाव का संदेश, बांसुरी की धुन ने सिखाई मधुर वाणी

    रास मंडल से प्रेम-सद्भाव का संदेश, बांसुरी की धुन ने सिखाई मधुर वाणी

    दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष श्रीमती लता गुप्ता ने मुस्कान शर्मा के परिवार से की मुलाकात, निष्पक्ष एवं त्वरित जांच का दिया आश्वासन

    दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष श्रीमती लता गुप्ता ने मुस्कान शर्मा के परिवार से की मुलाकात, निष्पक्ष एवं त्वरित जांच का दिया आश्वासन

    ओरिएंटेशन 2026: नए विद्यार्थियों के लिए नई शुरुआत, अनंत संभावनाओं का संदेश

    ओरिएंटेशन 2026: नए विद्यार्थियों के लिए नई शुरुआत, अनंत संभावनाओं का संदेश

    रक्षा सूत्र बंधन का मुहूर्त क्यों? जानिए धर्मशास्त्र और परंपरा का महत्व

    रक्षा सूत्र बंधन का मुहूर्त क्यों? जानिए धर्मशास्त्र और परंपरा का महत्व