पश्चिम विहार में दिनदहाड़े स्नैचिंग करने वाले दो बदमाश चंद घंटों में दबोचे, कई वारदातों का खुलासा

नई दिल्ली — राजधानी में स्नैचिंग की वारदातों पर लगाम कसते हुए Delhi Police की पश्चिम विहार ईस्ट थाना टीम ने बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने एक ही दिन में मंगोलपुरी और पश्चिम विहार इलाके में वारदात को अंजाम देने वाले दो शातिर स्नैचरों को महज कुछ घंटों के भीतर गिरफ्तार कर लिया।

मामला 22 मार्च का है, जब पीरागढ़ी से पश्चिम विहार ईस्ट मेट्रो स्टेशन की ओर जा रही एक महिला से बाइक सवार दो बदमाशों ने पर्स छीन लिया। पर्स में दो मोबाइल फोन, मेट्रो कार्ड, नकदी और जरूरी दस्तावेज मौजूद थे। शिकायत मिलते ही पुलिस ने तुरंत कार्रवाई शुरू की और CCTV फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान कर उनकी लोकेशन ट्रैक की।

तेजी से की गई कार्रवाई में दोनों आरोपियों को दबोच लिया गया। पूछताछ में खुलासा हुआ कि आरोपी पहले भी 15 से ज्यादा मामलों में शामिल रह चुके हैं। इनमें से एक आरोपी जीतू उर्फ साजन, Ashok Vihar थाने का घोषित ‘बैड कैरेक्टर’ है।

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से तीन चोरी के मोबाइल फोन, एक चोरी की मोटरसाइकिल और लूटा गया पर्स बरामद किया है, जिसमें नकदी और दस्तावेज शामिल थे। जांच में यह भी सामने आया कि इस्तेमाल की गई बाइक भी चोरी की थी और अन्य मामलों से जुड़ी हुई है।

पुलिस का कहना है कि इस गिरफ्तारी के साथ तीन मामलों का खुलासा हुआ है और आगे की जांच जारी है।

  • Leema

    Related Posts

    MCD के ‘रिफॉर्म उत्सव 2026’ में जीरो वेस्ट कॉलोनियों को किया प्रोत्साहित

    नई दिल्ली। दिल्ली नगर निगम (MCD) द्वारा आयोजित ‘रिफॉर्म उत्सव 2026’ में जीरो वेस्ट कॉलोनियों और रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशनों (RWAs) के प्रयासों को प्रोत्साहित किया गया। कार्यक्रम में सतत कचरा…

    हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम की जयंती पर अर्पित की पुष्पांजलि

    चंडीगढ़। हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने 15 अक्टूबर 2026 को चंडीगढ़ स्थित हरियाणा लोक भवन में भारत के पूर्व राष्ट्रपति एवं भारत रत्न डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    MCD के ‘रिफॉर्म उत्सव 2026’ में जीरो वेस्ट कॉलोनियों को किया प्रोत्साहित

    MCD के ‘रिफॉर्म उत्सव 2026’ में जीरो वेस्ट कॉलोनियों को किया प्रोत्साहित

    IMPPA प्रतिनिधिमंडल ने सूचना एवं प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव से की मुलाकात, फिल्म उद्योग की समस्याओं पर हुई चर्चा

    IMPPA प्रतिनिधिमंडल ने सूचना एवं प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव से की मुलाकात, फिल्म उद्योग की समस्याओं पर हुई चर्चा

    हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम की जयंती पर अर्पित की पुष्पांजलि

    हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम की जयंती पर अर्पित की पुष्पांजलि

    एनसीसी कैडेटों की संख्या 20 लाख करने का लक्ष्य, रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने पूर्वोत्तर राज्यों से बनाई विस्तार योजना

    एनसीसी कैडेटों की संख्या 20 लाख करने का लक्ष्य, रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने पूर्वोत्तर राज्यों से बनाई विस्तार योजना

    विरोध-प्रदर्शनों की कवरेज के लिए प्रेस काउंसिल ऑफ इंडिया ने जारी किए दिशा-निर्देश

    विरोध-प्रदर्शनों की कवरेज के लिए प्रेस काउंसिल ऑफ इंडिया ने जारी किए दिशा-निर्देश

    SIR पर सरकारी कर्मचारियों की सत्यनिष्ठा पर सवाल उठाने वाले राजनीतिक दल सार्वजनिक माफी मांगें: दिल्ली गवर्नमेंट एम्प्लॉइज वेलफेयर एसोसिएशन