पुरानी रंजिश में नाबालिग पर चाकू से हमला, 3 किशोर पकड़े गए

अशोक विहार इलाके में पुरानी रंजिश ने हिंसक रूप ले लिया, जहां 16 वर्षीय अल्ताफ पर चाकू से जानलेवा हमला करने वाले तीन किशोरों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। तेज कार्रवाई करते हुए पुलिस ने वारदात का खुलासा कर हथियार भी बरामद कर लिया।

12 मार्च को खूनखराबे की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची, जहां घायल किशोर गंभीर हालत में मिला और उसे तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया। शुरुआती जांच में कोई चश्मदीद नहीं मिला और पीड़ित भी बयान देने की हालत में नहीं था, जिससे मामला चुनौतीपूर्ण बन गया।

होश में आने के बाद पीड़ित ने एक आरोपी का नाम बताया, जिसके आधार पर पुलिस ने स्थानीय इनपुट और लगातार छापेमारी कर तीनों किशोरों को दबोच लिया। पूछताछ में सामने आया कि मामूली विवाद के चलते आरोपियों ने रंजिश पाल ली थी और मौके पाकर मिलकर चाकू से हमला कर दिया।

चौंकाने वाली बात यह रही कि गिरफ्तार किशोरों में से एक हाल ही में हत्या के मामले में जमानत पर बाहर आया था। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर वारदात में इस्तेमाल चाकू भी बरामद कर लिया है और आगे की जांच जारी है।

  • Leema

    Related Posts

    7 महीने से फरार ‘मोस्ट वांटेड’ गिरफ्तार—मोटी नगर पुलिस ने दबोचा शातिर अपराधी

    दिल्ली के पश्चिमी जिले में बड़ी सफलता हासिल करते हुए मोटी नगर थाना पुलिस ने एक कुख्यात और लंबे समय से फरार अपराधी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी दो…

    रूस-तुर्की जॉब के नाम पर ठगी का खेल खत्म—क्राइम ब्रांच ने फर्जी वीज़ा गिरोह का किया पर्दाफाश, 3 गिरफ्तार

    दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने अंतरराज्यीय फर्जी वीज़ा और जॉब रैकेट का बड़ा खुलासा करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जो विदेश में नौकरी दिलाने के नाम…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    7 महीने से फरार ‘मोस्ट वांटेड’ गिरफ्तार—मोटी नगर पुलिस ने दबोचा शातिर अपराधी

    • By Leema
    • April 29, 2026
    7 महीने से फरार ‘मोस्ट वांटेड’ गिरफ्तार—मोटी नगर पुलिस ने दबोचा शातिर अपराधी

    रूस-तुर्की जॉब के नाम पर ठगी का खेल खत्म—क्राइम ब्रांच ने फर्जी वीज़ा गिरोह का किया पर्दाफाश, 3 गिरफ्तार

    • By Leema
    • April 29, 2026
    रूस-तुर्की जॉब के नाम पर ठगी का खेल खत्म—क्राइम ब्रांच ने फर्जी वीज़ा गिरोह का किया पर्दाफाश, 3 गिरफ्तार

    3 घंटे में स्नैचिंग केस का खुलासा—बुराड़ी पुलिस ने दबोचे शातिर, 6 वारदातों का पर्दाफाश

    • By Leema
    • April 29, 2026
    3 घंटे में स्नैचिंग केस का खुलासा—बुराड़ी पुलिस ने दबोचे शातिर, 6 वारदातों का पर्दाफाश

    हर शनिवार ‘जन शिकायत कैंप’, राशन गड़बड़ी पर सख्ती—दीपावली तक मुफ्त LPG कनेक्शन का लक्ष्य

    • By Leema
    • April 27, 2026
    हर शनिवार ‘जन शिकायत कैंप’, राशन गड़बड़ी पर सख्ती—दीपावली तक मुफ्त LPG कनेक्शन का लक्ष्य

    दिल्ली में हरियाली का महाअभियान—70 लाख पौधारोपण का लक्ष्य, ‘मां के नाम’ पेड़ लगाकर बनेगा जनआंदोलन

    • By Leema
    • April 27, 2026
    दिल्ली में हरियाली का महाअभियान—70 लाख पौधारोपण का लक्ष्य, ‘मां के नाम’ पेड़ लगाकर बनेगा जनआंदोलन

    दिल्ली में भीषण गर्मी से जंग—‘हीट वेव एक्शन प्लान 2026’ हुआ और सख्त, बच्चों-श्रमिकों से लेकर पशु-पक्षियों तक पर फोकस

    • By Leema
    • April 26, 2026
    दिल्ली में भीषण गर्मी से जंग—‘हीट वेव एक्शन प्लान 2026’ हुआ और सख्त, बच्चों-श्रमिकों से लेकर पशु-पक्षियों तक पर फोकस