पैराेल पर छूटकर फरार हुआ उम्रकैद का दोषी, साइबर सेल ने दिल्ली के उत्तम नगर से दबोचा

दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच की साइबर सेल ने एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए हत्या के मामले में उम्रकैद की सजा काट रहा फरार अपराधी अरविंद कुमार को गिरफ्तार कर लिया है। अरविंद 2009 में तिमारपुर इलाके में हुई एक हत्या के मामले में दोषी करार दिया गया था और 2011 में अदालत ने उसे उम्रकैद की सजा सुनाई थी।

जानकारी के अनुसार, अरविंद को 6 फरवरी 2025 को दो हफ्तों की पैरोल पर छोड़ा गया था, लेकिन वह 21 फरवरी को वापस जेल नहीं लौटा और फरार हो गया। गिरफ्तारी से बचने के लिए वह लगातार अपना हुलिया और ठिकाना बदलता रहा।

इस बीच, हेड कॉन्स्टेबल आनंद कुमार की सतर्कता और खुफिया जानकारी के आधार पर पुलिस टीम ने उत्तम नगर में छापा मारा और आरोपी को पकड़ लिया। पूछताछ के दौरान पहले तो उसने पहचान से इनकार किया, लेकिन सख्ती से पूछताछ करने पर उसने हत्या के मामले में अपनी संलिप्तता स्वीकार कर ली।

अरविंद की गिरफ्तारी से एक लंबे समय से फरार चल रहे अपराधी पर शिकंजा कस गया है और पुलिस ने मामले की जानकारी संबंधित अधिकारियों को भेज दी है।

  • Leema

    Related Posts

    आदर्श रामलीला कमेटी नरेला में विधि-विधान से हुआ भूमि पूजन, भव्य रामलीला मंचन का शुभारंभ

    दिल्ली। आदर्श रामलीला कमेटी, नरेला दिल्ली द्वारा रविवार, 20 सितंबर 2026 को बड़े उत्साह और धार्मिक श्रद्धा के साथ भूमि पूजन कार्यक्रम आयोजित किया गया। भूमि पूजन के अवसर पर…

    इहबास में सेवा दिवस के रूप में मनाया गया प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन

    फल वितरण से लेकर दीप प्रज्ज्वलन तक—पूरा संस्थान रोशनी से जगमगाया नई दिल्ली। देश के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन वीरवार को मानव व्यवहार एवं संबद्ध विज्ञान संस्थान (इहबास)…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    आदर्श रामलीला कमेटी नरेला में विधि-विधान से हुआ भूमि पूजन, भव्य रामलीला मंचन का शुभारंभ

    आदर्श रामलीला कमेटी नरेला में विधि-विधान से हुआ भूमि पूजन, भव्य रामलीला मंचन का शुभारंभ

    इहबास में सेवा दिवस के रूप में मनाया गया प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन

    इहबास में सेवा दिवस के रूप में मनाया गया प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन

    संतों ने बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से की शिष्टाचार भेंट, गोमाता के संरक्षण हेतु राज्य स्तरीय मांगों पर मिला आश्वासन

    संतों ने बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से की शिष्टाचार भेंट, गोमाता के संरक्षण हेतु राज्य स्तरीय मांगों पर मिला आश्वासन

    BRICS Business Forum 2026: प्रधानमंत्री ने कारोबारियों से व्यापार बाधाएं हटाने और 100 स्टार्टअप को वैश्विक बाजार देने का किया आह्वान

    BRICS Business Forum 2026: प्रधानमंत्री ने कारोबारियों से व्यापार बाधाएं हटाने और 100 स्टार्टअप को वैश्विक बाजार देने का किया आह्वान

    कनॉट प्लेस जाने वालों के लिए बड़ी राहत! अब आधी रात तक खुले रहेंगे 11 Public Toilets

    रास मंडल से प्रेम-सद्भाव का संदेश, बांसुरी की धुन ने सिखाई मधुर वाणी

    रास मंडल से प्रेम-सद्भाव का संदेश, बांसुरी की धुन ने सिखाई मधुर वाणी