पॉलिटिकल कंसल्टेंसी में करियर बनाने का सुनहरा अवसर: ए.के. मिश्रा

ग्रेटर नोएडा। आईआईएमटी कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट के उद्यमिता विकास प्रकोष्ठ (ईडी सेल) द्वारा एक विशेष अतिथि व्याख्यान का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में प्रख्यात बिजनेस कंसल्टेंट और एबीपी/न्यूज एक्स के विशेष विश्लेषक श्री ए.के. मिश्रा ने “वैश्विक राजनीतिक बाजार में उद्यमिता के अवसर: एक बहु-अरब डॉलर का उद्योग” विषय पर अपने विचार साझा किए।

श्री मिश्रा ने छात्रों को पॉलिटिकल कंसल्टेंसी और पॉलिटिकल एनालिसिस के क्षेत्र में मौजूद व्यापक करियर संभावनाओं के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि यह उद्योग वर्तमान में न केवल आर्थिक रूप से महत्वपूर्ण बन चुका है, बल्कि युवाओं के लिए एक प्रभावशाली करियर विकल्प भी प्रदान करता है। उन्होंने छात्रों को आंत्रप्रेन्योरशिप के प्रति जागरूक किया और इस बात पर जोर दिया कि युवा केवल नौकरी पाने की मानसिकता से बाहर निकलें, बल्कि स्वयं उद्यम स्थापित कर रोजगार देने वाले बनें।

कार्यक्रम के दौरान छात्रों ने विषय को गहराई से समझा और श्री मिश्रा से महत्वपूर्ण प्रश्न पूछे, जिनका उन्होंने विस्तार से उत्तर दिया। उन्होंने बताया कि डिजिटल युग में डेटा विश्लेषण, राजनीतिक रणनीति और जनमत निर्माण के नए आयाम खुल चुके हैं, जिससे युवा अपनी विशेषज्ञता विकसित कर सकते हैं और इस क्षेत्र में करियर बना सकते हैं।

इस अवसर पर आईआईएमटी कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट के प्रबंध निदेशक, डीन एवं विभागाध्यक्षों ने श्री मिश्रा का आभार व्यक्त किया। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि संस्थान लगातार छात्रों को व्यावहारिक ज्ञान और विशेषज्ञों के अनुभवों से अवगत कराने के लिए ऐसे कार्यक्रम आयोजित करता रहेगा।

आईआईएमटी समूह के मैनेजिंग डायरेक्टर डॉ. मयंक अग्रवाल ने इस व्याख्यान को छात्रों के लिए अत्यंत ज्ञानवर्धक और प्रेरणादायक बताया। उन्होंने कहा कि इस तरह के अनुभव छात्रों को उद्योग की वास्तविकताओं को समझने और भविष्य के लिए खुद को तैयार करने में मदद करते हैं।

यह कार्यक्रम छात्रों के लिए एक अनूठा अवसर साबित हुआ, जिससे उन्होंने राजनीतिक परामर्श और विश्लेषण के क्षेत्र को करीब से जाना और इसमें आगे बढ़ने के लिए आवश्यक कौशलों को समझा। आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेजेज द्वारा इस तरह के व्यावसायिक और शिक्षाप्रद व्याख्यान भविष्य में भी आयोजित किए जाएंगे, ताकि छात्रों को नए-नए करियर विकल्पों से अवगत कराया जा सके।

  • Leema

    Related Posts

    अग्रसेन के विचार एवं सिद्धांत आज के युग में भी प्रासंगिक है: स्वामी आर्यवेश

    भिवानी, 10 अक्टूबर। बच्चों को केवल पुस्तकों के माध्यम से महापुरुषों के जीवन से परिचित करवाना पर्याप्त नहीं है, बल्कि रचनात्मक गतिविधियों के माध्यम से उनके विचारों को समझने और…

    पैरामाउंट सिंटेक्स के आईपीओ को मिला दमदार रिस्पॉन्स

    मुंबई (अनिल बेदाग): वस्त्र उद्योग की कंपनी पैरामाउंट सिंटेक्स लिमिटेड के आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) को निवेशकों का शानदार समर्थन मिला है। कंपनी का 81.79 करोड़ रुपये का लघु एवं…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    हस्तरेखा से भी पता चलता है पितृदोष

    हस्तरेखा से भी पता चलता है पितृदोष

    कुंडली में पितृदोष कैसे पहचाना जाता है? जानिए ज्योतिषीय मान्यताएं

    कुंडली में पितृदोष कैसे पहचाना जाता है? जानिए ज्योतिषीय मान्यताएं

    पितृपक्ष ही नहीं, हर अमावस्या पितरों को याद करें, उनके नाम पर किसी गरीब के जीवन में रोशनी लाएं

    पितृपक्ष ही नहीं, हर अमावस्या पितरों को याद करें, उनके नाम पर किसी गरीब के जीवन में रोशनी लाएं

    अग्रसेन के विचार एवं सिद्धांत आज के युग में भी प्रासंगिक है: स्वामी आर्यवेश

    अग्रसेन के विचार एवं सिद्धांत आज के युग में भी प्रासंगिक है: स्वामी आर्यवेश

    पैरामाउंट सिंटेक्स के आईपीओ को मिला दमदार रिस्पॉन्स

    पैरामाउंट सिंटेक्स के आईपीओ को मिला दमदार रिस्पॉन्स

    कुलजीत सिंह चहल ने 43 एनडीएमसी एवं नवयुग स्कूलों में ‘सेवा चित्र’ प्रतियोगिताओं का किया शुभारंभ

    कुलजीत सिंह चहल ने 43 एनडीएमसी एवं नवयुग स्कूलों में ‘सेवा चित्र’ प्रतियोगिताओं का किया शुभारंभ