प्रधानमंत्री मोदी 13 जनवरी को सोनमर्ग टनल का करेंगे उद्घाटन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 13 जनवरी को जम्मू-कश्मीर के सोनमर्ग का दौरा करेंगे। सुबह 11:45 बजे वे सोनमर्ग टनल का निरीक्षण करेंगे और फिर इसका उद्घाटन करेंगे। इस मौके पर वे जनसभा को भी संबोधित करेंगे।

करीब 12 किलोमीटर लंबी सोनमर्ग टनल परियोजना 2,700 करोड़ रुपये की लागत से पूरी हुई है। इसमें 6.4 किलोमीटर लंबा मुख्य टनल, एक आपातकालीन टनल और एप्रोच रोड शामिल हैं। 8,650 फीट की ऊंचाई पर स्थित यह टनल श्रीनगर से सोनमर्ग और लेह तक हर मौसम में कनेक्टिविटी सुनिश्चित करेगी। यह भूस्खलन और हिमस्खलन प्रभावित क्षेत्रों को बाईपास करते हुए लद्दाख क्षेत्र तक सुरक्षित और निर्बाध पहुंच प्रदान करेगी।

इस परियोजना से न केवल सामरिक दृष्टि से महत्वपूर्ण लद्दाख क्षेत्र में सैन्य लॉजिस्टिक्स को मजबूती मिलेगी, बल्कि जम्मू-कश्मीर और लद्दाख के बीच आर्थिक विकास और सामाजिक-सांस्कृतिक एकीकरण को भी बढ़ावा मिलेगा। साथ ही, सोनमर्ग को सालभर पर्यटन स्थल के रूप में विकसित किया जाएगा, जिससे शीतकालीन पर्यटन और स्थानीय रोजगार को बढ़ावा मिलेगा।

प्रधानमंत्री निर्माण कार्य में योगदान देने वाले श्रमिकों से भी मुलाकात करेंगे और उनके प्रयासों की सराहना करेंगे।

  • Leema

    Related Posts

    इहबास में सेवा दिवस के रूप में मनाया गया प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन

    फल वितरण से लेकर दीप प्रज्ज्वलन तक—पूरा संस्थान रोशनी से जगमगाया नई दिल्ली। देश के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन वीरवार को मानव व्यवहार एवं संबद्ध विज्ञान संस्थान (इहबास)…

    संतों ने बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से की शिष्टाचार भेंट, गोमाता के संरक्षण हेतु राज्य स्तरीय मांगों पर मिला आश्वासन

    पटना/दिल्ली, 12 सितम्बर। गोमाता की सेवा, सुरक्षा एवं सम्मान के लिए नन्दी बाबा की अध्यक्षता एवं गोमाता के प्रधान संरक्षण में भारत के पूज्य संतों के पावन सान्निध्य एवं मार्गदर्शन…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    आदर्श रामलीला कमेटी नरेला में विधि-विधान से हुआ भूमि पूजन, भव्य रामलीला मंचन का शुभारंभ

    आदर्श रामलीला कमेटी नरेला में विधि-विधान से हुआ भूमि पूजन, भव्य रामलीला मंचन का शुभारंभ

    इहबास में सेवा दिवस के रूप में मनाया गया प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन

    इहबास में सेवा दिवस के रूप में मनाया गया प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन

    संतों ने बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से की शिष्टाचार भेंट, गोमाता के संरक्षण हेतु राज्य स्तरीय मांगों पर मिला आश्वासन

    संतों ने बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से की शिष्टाचार भेंट, गोमाता के संरक्षण हेतु राज्य स्तरीय मांगों पर मिला आश्वासन

    BRICS Business Forum 2026: प्रधानमंत्री ने कारोबारियों से व्यापार बाधाएं हटाने और 100 स्टार्टअप को वैश्विक बाजार देने का किया आह्वान

    BRICS Business Forum 2026: प्रधानमंत्री ने कारोबारियों से व्यापार बाधाएं हटाने और 100 स्टार्टअप को वैश्विक बाजार देने का किया आह्वान

    कनॉट प्लेस जाने वालों के लिए बड़ी राहत! अब आधी रात तक खुले रहेंगे 11 Public Toilets

    रास मंडल से प्रेम-सद्भाव का संदेश, बांसुरी की धुन ने सिखाई मधुर वाणी

    रास मंडल से प्रेम-सद्भाव का संदेश, बांसुरी की धुन ने सिखाई मधुर वाणी