“बचपन से कानून व शिक्षा का ज्ञान ही बच्चों को अपराध से दूर रखेगा: डीसीपी शाहदरा आर.पी. मीणा”

श्रमवीर उत्सव 2026 में डीसीपी आर.पी. मीणा ने बच्चों को सही दिशा देने पर दिया जोर

दिल्ली, 1 मई 2026।
अंतर्राष्ट्रीय मजदूर दिवस के अवसर पर पूर्वी दिल्ली के कड़कड़डूमा स्थित ईस्ट दिल्ली हब में आयोजित “श्रमवीर उत्सव 2026” कार्यक्रम में डीसीपी शाहदरा श्री आर.पी. मीणा मुख्य आकर्षण के रूप में उपस्थित रहे और उन्होंने अपने प्रेरणादायक संबोधन से सभी को प्रभावित किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में डॉ. अरविंद (महानिदेशक, वी.वी. गिरी राष्ट्रीय श्रम संस्थान) भी शामिल हुए।

अपने संबोधन में डीसीपी आर.पी. मीणा ने कहा कि “यदि बच्चों को बचपन से ही कानून की जानकारी और अच्छी शिक्षा दी जाए, तो वे कभी भटकेंगे नहीं और अपराध की ओर नहीं जाएंगे।” उन्होंने श्रमिकों एवं उनके बच्चों द्वारा प्रस्तुत सांस्कृतिक कार्यक्रमों की विशेष सराहना करते हुए कहा कि ऐसे मंच बच्चों के आत्मविश्वास और भविष्य निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

यह कार्यक्रम अमावस्या फाउंडेशन द्वारा आयोजित किया गया, जिसमें NBCC और NCC का सहयोग रहा। कार्यक्रम का उद्देश्य श्रमिकों और उनके बच्चों की प्रतिभाओं को मंच प्रदान करना तथा समाज में उनके योगदान को सम्मान देना था।

इस अवसर पर NBCC के जनरल मैनेजर श्री अनुराग सिंघल, वरिष्ठ समाजसेवी एवं पत्रकार राजीव निशाना भी उपस्थित रहे और उन्होंने आयोजन की सराहना की।

उत्सव में श्रमिकों एवं उनके बच्चों द्वारा नृत्य, गीत-संगीत, नाटक एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी गईं, जिसने उपस्थित दर्शकों का मन मोह लिया। साथ ही उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को सम्मानित भी किया गया।

कार्यक्रम को सफल बनाने में अमावस्या फाउंडेशन की कार्यकारी अध्यक्ष वेदिका ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उन्होंने कई दिनों तक श्रमिकों एवं उनके परिवार के बच्चों को प्रशिक्षण देकर कार्यक्रम को सफल बनाने में अहम योगदान दिया।

कार्यक्रम के अंत में आयोजकों ने सभी अतिथियों, सहयोगियों एवं प्रतिभागियों का आभार व्यक्त किया।

  • Leema

    Related Posts

    आदर्श रामलीला कमेटी नरेला में विधि-विधान से हुआ भूमि पूजन, भव्य रामलीला मंचन का शुभारंभ

    दिल्ली। आदर्श रामलीला कमेटी, नरेला दिल्ली द्वारा रविवार, 20 सितंबर 2026 को बड़े उत्साह और धार्मिक श्रद्धा के साथ भूमि पूजन कार्यक्रम आयोजित किया गया। भूमि पूजन के अवसर पर…

    इहबास में सेवा दिवस के रूप में मनाया गया प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन

    फल वितरण से लेकर दीप प्रज्ज्वलन तक—पूरा संस्थान रोशनी से जगमगाया नई दिल्ली। देश के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन वीरवार को मानव व्यवहार एवं संबद्ध विज्ञान संस्थान (इहबास)…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    आदर्श रामलीला कमेटी नरेला में विधि-विधान से हुआ भूमि पूजन, भव्य रामलीला मंचन का शुभारंभ

    आदर्श रामलीला कमेटी नरेला में विधि-विधान से हुआ भूमि पूजन, भव्य रामलीला मंचन का शुभारंभ

    इहबास में सेवा दिवस के रूप में मनाया गया प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन

    इहबास में सेवा दिवस के रूप में मनाया गया प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन

    संतों ने बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से की शिष्टाचार भेंट, गोमाता के संरक्षण हेतु राज्य स्तरीय मांगों पर मिला आश्वासन

    संतों ने बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से की शिष्टाचार भेंट, गोमाता के संरक्षण हेतु राज्य स्तरीय मांगों पर मिला आश्वासन

    BRICS Business Forum 2026: प्रधानमंत्री ने कारोबारियों से व्यापार बाधाएं हटाने और 100 स्टार्टअप को वैश्विक बाजार देने का किया आह्वान

    BRICS Business Forum 2026: प्रधानमंत्री ने कारोबारियों से व्यापार बाधाएं हटाने और 100 स्टार्टअप को वैश्विक बाजार देने का किया आह्वान

    कनॉट प्लेस जाने वालों के लिए बड़ी राहत! अब आधी रात तक खुले रहेंगे 11 Public Toilets

    रास मंडल से प्रेम-सद्भाव का संदेश, बांसुरी की धुन ने सिखाई मधुर वाणी

    रास मंडल से प्रेम-सद्भाव का संदेश, बांसुरी की धुन ने सिखाई मधुर वाणी