बढ़ती पर्यावरणीय चुनौतियों में जागरूकता आवश्यक: प्रो. (डॉ.) जे.एस. यादव डीन

( के.आर. मंगलम विश्वविद्यालय, गुरुग्राम में ‘पृथ्वी पल्स 1.0’ का भव्य आयोजन, मुख्य अतिथि होंगे वरिष्ठ वन अधिकारी आयोजन की विभिन्न प्रतियोगिताओं में ₹50,000 की पुरस्कार राशि के साथ ट्रॉफी एवं प्रमाण पत्र प्रदान किए जाएंगे)

प्रो. (डॉ.) मेहराज उद्दीन मीर कार्यवाहक कुलपति एवं प्रो. (डॉ.) जे.एस. यादव डीन के कुशल मार्गदर्शन में के आर मंगलम यूनिवर्सिटी द्वारा 27 अप्रैल 2026 को विश्व पृथ्वी दिवस के उपलक्ष्य में “पृथ्वी पल्स 1.0” नामक एक भव्य पर्यावरणीय कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। यह अंत विश्वविध्यालय कार्यक्रम विश्वविद्यालय के डिपार्टमेंट ऑफ स्टूडेंट वेलफेयर द्वारा एनवायरमेंट क्लब के सहयोग से आयोजित किया जाएगा।

इस अवसर पर श्री सुभाष चंद्र यादव, आईएफएस, मुख्य वन संरक्षक (वन्यजीव), गुरुग्राम कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे। पर्यावरण संरक्षण और वन्यजीव प्रबंधन के क्षेत्र में उनके व्यापक अनुभव से विद्यार्थियों को महत्वपूर्ण मार्गदर्शन प्राप्त होगा। वे कार्यक्रम में पर्यावरण संरक्षण, जैव विविधता और सतत विकास के महत्व पर अपने विचार साझा करेंगे।

कार्यक्रम की थीम है “Celebrate Earth • Celebrate Responsibility” रखा
है, जिसका उद्देश्य विद्यार्थियों एवं समाज में पर्यावरण के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा जिम्मेदारी की भावना विकसित करना है।

इस अवसर पर स्कूल आफ ऐग्रिकल्चरल साइंसेंज के डीन, स्कूल ऑफ एग्रीकल्चर, प्रो. (डॉ.) जे.एस. यादव ने कार्यक्रम के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि वर्तमान समय में पर्यावरणीय चुनौतियाँ तेजी से बढ़ रही हैं और ऐसे आयोजनों के माध्यम से युवाओं को जागरूक बनाना अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने बताया कि सामूहिक प्रयास और जागरूकता ही पृथ्वी के संरक्षण का सबसे प्रभावी उपाय है। इस आयोजन में ड़ा० मोनिका यादव यूथ रेड क्रॉस कमेटी के माध्यम से सहयोग दे रही है। न्यू गुरुग्राम की रोटरी क्लब का भी पूर्ण सहयोग इस आयोजन में रहेगा।

कार्यक्रम के अंतर्गत विभिन्न रचनात्मक एवं जागरूकता आधारित गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा, जिनमें शामिल हैं: ग्रीन विचार सभा (भाषण प्रतियोगिता), ग्रीन कैनवास (पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता), ईको-हाट (सतत उत्पाद प्रदर्शनी), नेचर ऑन द रैंप (ईको-फैशन वॉक) ,धरती रंगमंच (नुक्कड़ नाटक प्रतियोगिता , विशेष आकर्षण: वेस्ट टू वंडर्स प्रदर्शनी
इन सभी गतिविधियों का उद्देश्य विद्यार्थियों में रचनात्मकता के साथ-साथ पर्यावरण के प्रति संवेदनशीलता को बढ़ावा देना है।
कार्यक्रम के सफल संचालन में इवेंट सह-संयोजक डॉ. जय नाथ पटेल की महत्वपूर्ण भूमिका रही है, जिनके निर्देशन में पूरे आयोजन की योजना तैयार की गई है। वहीं, फैकल्टी समन्वयक डॉ. बलजीत यादव, डॉ. मोनिका बिश्नोई एवं डॉ. पूजा बंसल कार्यक्रम के सुचारु संचालन हेतु विद्यार्थियों का मार्गदर्शन कर रहे हैं।

इस आयोजन में ₹50,000 की पुरस्कार राशि के साथ ट्रॉफी एवं प्रमाण पत्र प्रदान किए जाएंगे, जिससे प्रतिभागियों में उत्साह और प्रतिस्पर्धा की भावना को बढ़ावा मिलेगा। यह कार्यक्रम विश्वविद्यालय के सबसे प्रतीक्षित आयोजनों में से एक माना जा रहा है।जिसमें ड़ा० श्वेता बंसल डीन एवं ड़ा० शिवानी सहगल सहायक डीन स्टूडेंट्स वेलफ़ेयर भी इस कार्यक्रम की सफलता के लिए मार्गदर्शन कर रही है।

पृथ्वी पल्स 1.0 के माध्यम से के.आर. मंगलम विश्वविद्यालय पर्यावरण संरक्षण, सामाजिक जिम्मेदारी और समग्र शिक्षा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को पुनः सुदृढ़ कर रहा है तथा एक हरित और सतत भविष्य की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बढ़ा रहा है
नई दिल्ली से विजय गौड़ की विशेष रिपोर्ट

  • Leema

    Related Posts

    ठहाकों का बेताज बादशाह: राजीव मल्होत्रा — जिनके मंच पर आते ही गूंज उठती है हँसी की दुनिया

    जब भी मंच पर ऐसा कलाकार आता है, जिसकी उपस्थिति मात्र से दर्शकों के चेहरे पर मुस्कान आ जाए, तो समझ लीजिए कि वह केवल कलाकार नहीं, बल्कि लोगों के…

    गौ सम्मान आह्वान अभियान का तीसरा चरण घोषित, 51 करोड़ हस्ताक्षर प्रधानमंत्री तक पहुंचाने का लक्ष्य

    नई दिल्ली। देशभर में संचालित गौ सम्मान आह्वान अभियान के तीसरे चरण की औपचारिक घोषणा दिल्ली के पीतमपुरा में आयोजित तीन दिवसीय समीक्षा एवं मार्गदर्शन बैठक में की गई। अभियान…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    ठहाकों का बेताज बादशाह: राजीव मल्होत्रा — जिनके मंच पर आते ही गूंज उठती है हँसी की दुनिया

    ठहाकों का बेताज बादशाह: राजीव मल्होत्रा — जिनके मंच पर आते ही गूंज उठती है हँसी की दुनिया

    गौ सम्मान आह्वान अभियान का तीसरा चरण घोषित, 51 करोड़ हस्ताक्षर प्रधानमंत्री तक पहुंचाने का लक्ष्य

    गौ सम्मान आह्वान अभियान का तीसरा चरण घोषित, 51 करोड़ हस्ताक्षर प्रधानमंत्री तक पहुंचाने का लक्ष्य

    दोहरे हत्याकांड का वांछित आरोपी क्राइम ब्रांच के हत्थे चढ़ा, नौ आपराधिक मामलों में रहा है शामिल

    दोहरे हत्याकांड का वांछित आरोपी क्राइम ब्रांच के हत्थे चढ़ा, नौ आपराधिक मामलों में रहा है शामिल

    एनडीएमसी के 30 विभागों के 100 से अधिक अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने सुविधा शिविर के शिकायत निवारण अभियान में भाग लिया

    एनडीएमसी के 30 विभागों के 100 से अधिक अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने सुविधा शिविर के शिकायत निवारण अभियान में भाग लिया

    आजादी के 79 वर्ष पूर्ण होने पर एनसीसी ने निकाली साइक्लोथॉन-2026, फिटनेस और पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

    आजादी के 79 वर्ष पूर्ण होने पर एनसीसी ने निकाली साइक्लोथॉन-2026, फिटनेस और पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

    साहित्य समाज और प्रशासन के बीच विश्वास का सेतु है : आलोक श्रीवास्तव ‘अविरल’

    साहित्य समाज और प्रशासन के बीच विश्वास का सेतु है : आलोक श्रीवास्तव ‘अविरल’