बहादुरी और तत्परता से टला बड़ा हादसा: पालिका मुख्य सुरक्षा अधिकारी राजीव कुमार ढाका बने मिसाल

( समाचार वार्ता के ब्यूरो चीफ विजय गौड़ पहुचें पालिका मुख्यालय एवं उन्होंने उनके इस अनुकरणीय कार्य के लिए राष्ट्रीय जन जागरूकता पुरस्कार मैडल से समिति की ओर से सम्मानित किया।)

नई दिल्ली के लक्ष्मीबाई नगर स्थित एनडीएमसी के इन्फोर्समेंट विभाग के गोदाम में अचानक लगी भीषण आग ने पूरे क्षेत्र में अफरा-तफरी मचा दी। गोदाम में रखे प्लास्टिक, कपड़े, लकड़ी, गैस सिलेंडर और अन्य ज्वलनशील पदार्थों के कारण आग ने कुछ ही समय में विकराल रूप धारण कर लिया। लपटें इतनी ऊँची उठ रही थीं कि पास का फ्लाईओवर भी इसकी चपेट में आने की आशंका पैदा हो गई थी।

ऐसे संकटपूर्ण समय में एनडीएमसी के चीफ सिक्योरिटी ऑफिसर राजीव कुमार ढाका ने अद्वितीय साहस और सूझबूझ का परिचय दिया। धुएँ और आग के कारण गोदाम के अंदर जाने का कोई स्पष्ट रास्ता नहीं था, फिर भी उन्होंने पीछे की दीवार फांदकर अंदर प्रवेश करने का निर्णय लिया। इस दौरान वे गिरकर घायल हो गए और उनके पैर में फ्रैक्चर हो गया, लेकिन उन्होंने हार नहीं मानी। अपनी जान की परवाह किए बिना वे जमीन पर रेंगते हुए अंदर बने बंद शटर तक पहुँचे और उसे खोल दिया। यही वह निर्णायक क्षण था, जिसने दमकल कर्मियों को अंदर प्रवेश कर आग पर काबू पाने का रास्ता दिया। यदि यह साहसिक कदम समय पर नहीं उठाया जाता, तो गोदाम में मौजूद सिलेंडर और अन्य विस्फोटक सामग्री बड़ा हादसा कर सकती थी।

राजीव कुमार ढाका की यह वीरता केवल एक अधिकारी का कर्तव्य पालन नहीं, बल्कि मानवता, जिम्मेदारी और त्वरित निर्णय क्षमता का उत्कृष्ट उदाहरण है। उनका यह कार्य हमें सिखाता है कि संकट की घड़ी में धैर्य, साहस और विवेक ही सबसे बड़ी ताकत होते हैं। उनकी सजगता और समर्पण आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा का स्रोत है। विजय गौड़ समाचार वार्ता के ब्यूरो चीफ एवं भागीदारी जन सहयोग समिति के चेयरपर्सन पहुचें पालिका मुख्यालय एवं उन्होंने उनके इस अनुकरणीय कार्य के लिए राष्ट्रीय जन जागरूकता पुरस्कार मैडल से समिति की ओर से सम्मानित किया उन्होंने घोषणा करी कि चीफ सिक्योरिटी ऑफिसर राजीव कुमार ढाका का समिति के आगामी कार्यक्रम में नागरिक अभिनन्दन किया जाएगा।

  • Leema

    Related Posts

    मधु विहार में कुख्यात ऑटो लिफ्टर गिरफ्तार, चोरी की स्कूटी और अवैध चाकू बरामद

    पूर्वी जिला दिल्ली पुलिस ने मधु विहार इलाके में बड़ी कार्रवाई करते हुए एक कुख्यात ऑटो लिफ्टर को गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से अवैध बटनदार चाकू, चोरी की…

    पितमपुरा में फर्जी कॉल सेंटर का भंडाफोड़, ‘बजाज फिनसर्व’ बनकर देशभर में ठगी, 19 गिरफ्तार

    दिल्ली पुलिस की साइबर और एंटी-नारकोटिक्स टीम ने संयुक्त कार्रवाई में पितमपुरा स्थित एक फर्जी कॉल सेंटर का पर्दाफाश कर बड़ा खुलासा किया है। इस गिरोह के 19 सदस्यों, जिनमें…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    मधु विहार में कुख्यात ऑटो लिफ्टर गिरफ्तार, चोरी की स्कूटी और अवैध चाकू बरामद

    मधु विहार में कुख्यात ऑटो लिफ्टर गिरफ्तार, चोरी की स्कूटी और अवैध चाकू बरामद

    पितमपुरा में फर्जी कॉल सेंटर का भंडाफोड़, ‘बजाज फिनसर्व’ बनकर देशभर में ठगी, 19 गिरफ्तार

    पितमपुरा में फर्जी कॉल सेंटर का भंडाफोड़, ‘बजाज फिनसर्व’ बनकर देशभर में ठगी, 19 गिरफ्तार

    फेस्ट छात्रों और उद्योग विशेषज्ञों के बीच संवाद, नेटवर्किंग और भर्ती का एक प्रभावी मंच : प्रो. वी. रविचंद्रन कुलपति

    फेस्ट छात्रों और उद्योग विशेषज्ञों के बीच संवाद, नेटवर्किंग और भर्ती का एक प्रभावी मंच : प्रो. वी. रविचंद्रन कुलपति

    गोपाल मिश्रा आई.एफ.डब्ल्यू.जे. के राष्ट्रीय अध्यक्ष निर्वाचित, मिला एकमत जनादेश

    गोपाल मिश्रा आई.एफ.डब्ल्यू.जे. के राष्ट्रीय अध्यक्ष निर्वाचित, मिला एकमत जनादेश

    भारत मंडपम में गूंजा ‘जियो और जीने दो’ का संदेश, महावीर कथा 3.0 में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब

    भारत मंडपम में गूंजा ‘जियो और जीने दो’ का संदेश, महावीर कथा 3.0 में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब

    न्यायमूर्ति वी. कामेश्वर राव एवं न्यायाधीश राजीव बंसल् कुशल मार्गदर्शन में किया कुल 1,20,742 यातायात चालानों का सफलतापूर्वक निस्तारण

    न्यायमूर्ति वी. कामेश्वर राव एवं न्यायाधीश राजीव बंसल् कुशल मार्गदर्शन में किया कुल 1,20,742 यातायात चालानों का सफलतापूर्वक निस्तारण