बिजली के खंभे पर चढ़ा पर्यावरण कार्यकर्ता, सुरक्षित रेस्क्यू

नई दिल्ली l शाहदरा के गीता कॉलोनी इलाके मे बुधवार को एक हाई वोल्टेज ड्रामा उस वक्त देखने को मिला, जब एक 40 वर्षीय व्यक्ति पर्यावरण के मुद्दों पर सरकार की अनदेखी के विरोध में बिजली के खंभे पर चढ़ गया। दिल्ली पुलिस और फायर ब्रिगेड के अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर घंटों चली बातचीत के बाद उसे सुरक्षित नीचे उतार लिया। जानकारी के अनुसार दोपहर करीब 12 बजे गीता कॉलोनी थाने को पीसीआर कॉल मिली, जिसमें बताया गया कि “एक आदमी बिजली के खंभे पर चढ़ गया है। जब पुलिस मौके पर पहुंची तब खंभे पर चढ़ा व्यक्ति खतरनाक स्थिति में था और खुद को रस्सियों से बांध रखा था। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए, फायर ब्रिगेड की टीम भी तुरंत रेस्क्यू उपकरणों के साथ मौके पर पहुंची। खंभे पर चढ़े व्यक्ति की पहचान पश्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगना जिले के पाथुरिया निवासी मधुसूदन बिस्वास के रूप में हुई। उसने खुद को शिक्षक और पर्यावरण कार्यकर्ता बताया और दावा किया कि उसने सरकार को कई ईमेल भेजे थे, जिनमें पर्यावरण को लेकर ठोस कदम उठाने की मांग की थी। मगर, कोई प्रतिक्रिया न मिलने पर उसने यह कदम उठाया। मधुसूदन ने सरकार के उच्च अधिकारियों जैसे प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री, रक्षा मंत्री और एक न्यायाधीश से मिलने की मांग मधुसूदन शुरू में सहयोग करने को तैयार नहीं था। हालांकि, पुलिस की टीम ने धैर्य और सूझबूझ से बातचीत जारी रखी। लगातार बातचीत के बाद उसे भरोसा दिलाया गया कि उसकी मांगों को सुना जाएगा। घंटों की मेहनत के बाद मधुसूदन मान गया और खंभे से सुरक्षित नीचे उतर आया।
रेस्क्यू के बाद मधुसूदन को पुलिस ने हिरासत में लिया और उससे पूछताछ शुरू की। पूछताछ के दौरान उसके बयान विरोधाभासी पाए गए, जिससे उसकी मानसिक स्थिति और उसके दावों की सत्यता पर सवाल खड़े हुए हैं। फिलहाल, मधुसूदन का मेडिकल परीक्षण किया जा रहा है ताकि उसकी मानसिक स्थिति का आकलन किया जा सके।

  • Leema

    Related Posts

    1994 बैच के वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी अनुराग कुमार बने दिल्ली के नए पुलिस आयुक्त

    नई दिल्ली। केंद्र सरकार के गृह मंत्रालय ने 1994 बैच के एजीएमयूटी (AGMUT) कैडर के वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी अनुराग कुमार को दिल्ली का नया पुलिस आयुक्त (Commissioner of Police) नियुक्त…

    शाहदरा नॉर्थ ज़ोन के अध्यक्ष बने निगम पार्षद पंकज लूथरा, बधाई देने समर्थकों और भाजपा नेताओं का लगा तांता

    दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं निगम पार्षद पंकज लूथरा ने शाहदरा नॉर्थ ज़ोन के अध्यक्ष का पदभार ग्रहण कर लिया है। उनके अध्यक्ष बनने पर भाजपा कार्यकर्ताओं,…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    देश में पहली बार MAMC-लोक नायक अस्पताल ने बनाया नया कीर्तिमान, 345 बच्चों की वीडियो यूरोडायनामिक स्टडी पूरी

    देश में पहली बार MAMC-लोक नायक अस्पताल ने बनाया नया कीर्तिमान, 345 बच्चों की वीडियो यूरोडायनामिक स्टडी पूरी

    1994 बैच के वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी अनुराग कुमार बने दिल्ली के नए पुलिस आयुक्त

    1994 बैच के वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी अनुराग कुमार बने दिल्ली के नए पुलिस आयुक्त

    एकांकी संकलन ‘एक मलिन पन्ना’ ने बटोरी सराहना, साहित्यकारों और समाजसेवियों ने लेखक जेपी सहज को दी शुभकामनाएँ

    एकांकी संकलन ‘एक मलिन पन्ना’ ने बटोरी सराहना, साहित्यकारों और समाजसेवियों ने लेखक जेपी सहज को दी शुभकामनाएँ

    शाहदरा नॉर्थ ज़ोन के अध्यक्ष बने निगम पार्षद पंकज लूथरा, बधाई देने समर्थकों और भाजपा नेताओं का लगा तांता

    शाहदरा नॉर्थ ज़ोन के अध्यक्ष बने निगम पार्षद पंकज लूथरा, बधाई देने समर्थकों और भाजपा नेताओं का लगा तांता

    ऑपरेशन ‘चक्र’ में द्वारका पुलिस की बड़ी सफलता, 72 घंटे में 30 वाहन चोर गिरफ्तार, 64 चोरी के वाहन बरामद

    ऑपरेशन ‘चक्र’ में द्वारका पुलिस की बड़ी सफलता, 72 घंटे में 30 वाहन चोर गिरफ्तार, 64 चोरी के वाहन बरामद

    स्पेशल सेल ने मंजीत महल गैंग के इनामी गैंगस्टर लोकेश उर्फ सूर्या को दबोचा

    स्पेशल सेल ने मंजीत महल गैंग के इनामी गैंगस्टर लोकेश उर्फ सूर्या को दबोचा