बुराड़ी के मंदिर में हुई चोरी का खुलासा, चोर और कबाड़ी गिरफ्तार, सभी सामान बरामद

दिल्ली पुलिस ने बुराड़ी इलाके के महाकाली शिव मंदिर में चार दिन पहले हुई चोरी की वारदात का खुलासा कर दिया है। पुलिस ने मंदिर से मूर्तियां और पूजा सामग्री चुराने वाले आरोपी दिलीप कुमार को गिरफ्तार किया है, साथ ही चोरी का सामान खरीदने वाले कबाड़ी रहीस मलिक को भी दबोच लिया गया है। दोनों के कब्जे से चोरी का पूरा सामान बरामद कर लिया गया है।

27 जुलाई को मंदिर के पुजारी ने बुराड़ी थाने में चोरी की सूचना दी थी। जांच के दौरान पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज खंगाले और गुप्त सूचनाओं की मदद से आरोपी दिलीप को कर्गिल कॉलोनी से पकड़ा। पूछताछ में उसने कबूला कि उसने मंदिर सुनसान देखकर मूर्तियां चुराईं और महज 1000 रुपये में कबाड़ी रहीस को बेच दीं। रहीस के कबाड़ दुकान से पुलिस ने मूर्तियां और पूजा का सामान भी बरामद कर लिया।

आरोपी दिलीप पहले भी हत्या के प्रयास और लूट के मामलों में जेल जा चुका है और नशे का आदी है। पुलिस आगे की जांच में जुटी है ताकि इस गिरोह से जुड़े अन्य लोगों का भी पता लगाया जा सके।

  • Leema

    Related Posts

    ओरिएंटेशन 2026: नए विद्यार्थियों के लिए नई शुरुआत, अनंत संभावनाओं का संदेश

    नई दिल्ली। महाराजा अग्रसेन इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज (MAIMS) द्वारा नवप्रवेशित विद्यार्थियों के स्वागत एवं उनकी शैक्षणिक यात्रा के शुभारंभ के अवसर पर ‘ओरिएंटेशन 2026’ कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया…

    रक्षा सूत्र बंधन का मुहूर्त क्यों? जानिए धर्मशास्त्र और परंपरा का महत्व

    सवाल उठाया जाता है कि भाई की कलाई पर राखी बांधने के लिए मुहूर्त की क्या आवश्यकता है? क्या रक्षा के लिए भी कोई निश्चित समय निर्धारित किया जा सकता…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    ओरिएंटेशन 2026: नए विद्यार्थियों के लिए नई शुरुआत, अनंत संभावनाओं का संदेश

    ओरिएंटेशन 2026: नए विद्यार्थियों के लिए नई शुरुआत, अनंत संभावनाओं का संदेश

    रक्षा सूत्र बंधन का मुहूर्त क्यों? जानिए धर्मशास्त्र और परंपरा का महत्व

    रक्षा सूत्र बंधन का मुहूर्त क्यों? जानिए धर्मशास्त्र और परंपरा का महत्व

    35 मुकदमों में शामिल बदमाश गिरफ्तार, देशी कट्टा और कारतूस बरामद

    35 मुकदमों में शामिल बदमाश गिरफ्तार, देशी कट्टा और कारतूस बरामद

    शाहदरा में वाहन चोर गिरफ्तार, अवैध पिस्तौल और चोरी की स्कूटी बरामद

    शाहदरा में वाहन चोर गिरफ्तार, अवैध पिस्तौल और चोरी की स्कूटी बरामद

    सूरजमल विहार में निर्माणाधीन परिसर से कॉपर पाइप चोरी, आरोपी गिरफ्तार

    सूरजमल विहार में निर्माणाधीन परिसर से कॉपर पाइप चोरी, आरोपी गिरफ्तार

    शाहदरा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: बावरीया गैंग का कुख्यात चेन स्नैचर गिरफ्तार

    शाहदरा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: बावरीया गैंग का कुख्यात चेन स्नैचर गिरफ्तार