भारत की राष्ट्रपति ने किया इंडोनेशिया के राष्ट्रपति का स्वागत

गणतंत्र दिवस पर मुख्य अतिथि के रूप में राष्ट्रपति सुबियांतो की उपस्थिति हमारे ऐतिहासिक संबंधों का प्रतीक: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू


भारत की राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू ने राष्ट्रपति भवन में इंडोनेशिया के राष्ट्रपति श्री प्रभवो सुबियांतो का स्वागत किया और उनके सम्मान में रात्रिभोज का आयोजन किया। राष्ट्रपति सुबियांतो अपनी पहली राजकीय यात्रा पर भारत आए हैं।

राष्ट्रपति मुर्मू ने कहा कि भारत और इंडोनेशिया के बीच संबंध हजारों साल पुराने हैं। दोनों देशों में बहुलवाद, समावेशिता और कानून के शासन जैसे साझा मूल्य हैं, जो हमारे आधुनिक संबंधों को दिशा देते हैं।

राष्ट्रपति ने गणतंत्र दिवस समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होने के लिए राष्ट्रपति सुबियांतो का धन्यवाद किया। उन्होंने इसे ऐतिहासिक अवसर बताते हुए कहा कि 75 साल पहले, 1950 में हमारे पहले गणतंत्र दिवस पर, इंडोनेशिया के राष्ट्रपति सुकर्णो मुख्य अतिथि थे। यह हमारे मजबूत लोकतांत्रिक और सांस्कृतिक संबंधों का प्रतीक है।

राष्ट्रपति मुर्मू ने ‘बाली यात्रा’ का उल्लेख करते हुए कहा कि यह ओडिशा में मनाया जाने वाला पर्व भारत और इंडोनेशिया के प्राचीन समुद्री संबंधों की याद दिलाता है।

उन्होंने यह भी कहा कि आज के समय में दोनों देशों के विशाल बाजार, भौगोलिक निकटता और समान आर्थिक संरचना द्विपक्षीय व्यापार और निवेश के विस्तार की असीम संभावनाएं प्रदान करते हैं।

रक्षा और अंतरिक्ष सहयोग को भी द्विपक्षीय संबंधों का प्रमुख हिस्सा बताते हुए उन्होंने इंडोनेशिया को भारत की ‘एक्ट ईस्ट पॉलिसी’ और हिंद-प्रशांत दृष्टिकोण का अहम स्तंभ बताया।

राष्ट्रपति ने कहा कि भारत और इंडोनेशिया ग्लोबल साउथ के प्रमुख सदस्य होने के नाते G20 और ASEAN जैसे मंचों पर मिलकर काम कर रहे हैं। उन्होंने BRICS में स्थायी सदस्य के रूप में शामिल होने पर इंडोनेशिया को बधाई दी।

दोनों देशों ने अपनी व्यापक रणनीतिक साझेदारी को और मजबूत करने पर सहमति जताई। राष्ट्रपति सुबियांतो की यह यात्रा द्विपक्षीय संबंधों को नई ऊंचाई देने में महत्वपूर्ण साबित होगी।

  • Leema

    Related Posts

    ओरिएंटेशन 2026: नए विद्यार्थियों के लिए नई शुरुआत, अनंत संभावनाओं का संदेश

    नई दिल्ली। महाराजा अग्रसेन इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज (MAIMS) द्वारा नवप्रवेशित विद्यार्थियों के स्वागत एवं उनकी शैक्षणिक यात्रा के शुभारंभ के अवसर पर ‘ओरिएंटेशन 2026’ कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया…

    रक्षा सूत्र बंधन का मुहूर्त क्यों? जानिए धर्मशास्त्र और परंपरा का महत्व

    सवाल उठाया जाता है कि भाई की कलाई पर राखी बांधने के लिए मुहूर्त की क्या आवश्यकता है? क्या रक्षा के लिए भी कोई निश्चित समय निर्धारित किया जा सकता…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    ओरिएंटेशन 2026: नए विद्यार्थियों के लिए नई शुरुआत, अनंत संभावनाओं का संदेश

    ओरिएंटेशन 2026: नए विद्यार्थियों के लिए नई शुरुआत, अनंत संभावनाओं का संदेश

    रक्षा सूत्र बंधन का मुहूर्त क्यों? जानिए धर्मशास्त्र और परंपरा का महत्व

    रक्षा सूत्र बंधन का मुहूर्त क्यों? जानिए धर्मशास्त्र और परंपरा का महत्व

    35 मुकदमों में शामिल बदमाश गिरफ्तार, देशी कट्टा और कारतूस बरामद

    35 मुकदमों में शामिल बदमाश गिरफ्तार, देशी कट्टा और कारतूस बरामद

    शाहदरा में वाहन चोर गिरफ्तार, अवैध पिस्तौल और चोरी की स्कूटी बरामद

    शाहदरा में वाहन चोर गिरफ्तार, अवैध पिस्तौल और चोरी की स्कूटी बरामद

    सूरजमल विहार में निर्माणाधीन परिसर से कॉपर पाइप चोरी, आरोपी गिरफ्तार

    सूरजमल विहार में निर्माणाधीन परिसर से कॉपर पाइप चोरी, आरोपी गिरफ्तार

    शाहदरा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: बावरीया गैंग का कुख्यात चेन स्नैचर गिरफ्तार

    शाहदरा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: बावरीया गैंग का कुख्यात चेन स्नैचर गिरफ्तार