भारतीय सेना के माउंट एवरेस्ट और कंचनजंगा अभियानों को रक्षा मंत्री ने दिखाई हरी झंडी

नई दिल्ली, 03 अप्रैल 2025: रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह ने आज साउथ ब्लॉक से भारतीय सेना के माउंट एवरेस्ट (8,848 मीटर) और माउंट कंचनजंगा (8,586 मीटर) अभियानों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर वरिष्ठ सैन्य अधिकारी, नेपाल से आए प्रतिनिधि और अन्य गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।

भारतीय सेना के माउंट एवरेस्ट अभियान में 34 पर्वतारोही शामिल हैं, जो पारंपरिक साउथ कोल रूट से चढ़ाई करेंगे। इस दल का नेतृत्व लेफ्टिनेंट कर्नल मनोज जोशी करेंगे। वहीं, माउंट कंचनजंगा के लिए भारतीय और नेपाली सेना का संयुक्त अभियान आयोजित किया गया है, जिसमें भारतीय सेना के 12 और नेपाली सेना के छह पर्वतारोही भाग लेंगे। इस दल की कमान भारतीय सेना के कर्नल सरफराज सिंह के हाथों में होगी।

इसके अलावा, माउंट एवरेस्ट पर एक विशेष संयुक्त एनसीसी अभियान भी शुरू किया गया है, जिसका नेतृत्व कर्नल अमित बिष्ट करेंगे। इस दल में पांच छात्रा कैडेट, पांच छात्र कैडेट, चार अधिकारी और 11 स्थायी प्रशिक्षक कर्मचारी शामिल हैं। ये सभी पर्वतारोही अप्रैल में अपनी यात्रा शुरू करेंगे और मई 2025 तक अपने-अपने लक्ष्य को हासिल करने का प्रयास करेंगे।

रक्षा मंत्री ने पर्वतारोहियों से बातचीत कर उनके साहस और संकल्प की सराहना की। उन्होंने विश्वास जताया कि ये अभियान युवाओं को प्रेरित करने के साथ-साथ पर्वतारोहण के क्षेत्र में भारत की प्रतिष्ठा को और मजबूत करेंगे।

इस अवसर पर चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ जनरल अनिल चौहान, आर्मी चीफ जनरल उपेंद्र द्विवेदी, भारत में नेपाल के राजदूत डॉ. शंकर पी. शर्मा और नेपाल से आए प्रतिनिधिमंडल सहित कई वरिष्ठ सैन्य एवं नागरिक अधिकारी उपस्थित रहे।

  • Leema

    Related Posts

    MCD के ‘रिफॉर्म उत्सव 2026’ में जीरो वेस्ट कॉलोनियों को किया प्रोत्साहित

    नई दिल्ली। दिल्ली नगर निगम (MCD) द्वारा आयोजित ‘रिफॉर्म उत्सव 2026’ में जीरो वेस्ट कॉलोनियों और रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशनों (RWAs) के प्रयासों को प्रोत्साहित किया गया। कार्यक्रम में सतत कचरा…

    हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम की जयंती पर अर्पित की पुष्पांजलि

    चंडीगढ़। हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने 15 अक्टूबर 2026 को चंडीगढ़ स्थित हरियाणा लोक भवन में भारत के पूर्व राष्ट्रपति एवं भारत रत्न डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    MCD के ‘रिफॉर्म उत्सव 2026’ में जीरो वेस्ट कॉलोनियों को किया प्रोत्साहित

    MCD के ‘रिफॉर्म उत्सव 2026’ में जीरो वेस्ट कॉलोनियों को किया प्रोत्साहित

    IMPPA प्रतिनिधिमंडल ने सूचना एवं प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव से की मुलाकात, फिल्म उद्योग की समस्याओं पर हुई चर्चा

    IMPPA प्रतिनिधिमंडल ने सूचना एवं प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव से की मुलाकात, फिल्म उद्योग की समस्याओं पर हुई चर्चा

    हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम की जयंती पर अर्पित की पुष्पांजलि

    हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम की जयंती पर अर्पित की पुष्पांजलि

    एनसीसी कैडेटों की संख्या 20 लाख करने का लक्ष्य, रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने पूर्वोत्तर राज्यों से बनाई विस्तार योजना

    एनसीसी कैडेटों की संख्या 20 लाख करने का लक्ष्य, रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने पूर्वोत्तर राज्यों से बनाई विस्तार योजना

    विरोध-प्रदर्शनों की कवरेज के लिए प्रेस काउंसिल ऑफ इंडिया ने जारी किए दिशा-निर्देश

    विरोध-प्रदर्शनों की कवरेज के लिए प्रेस काउंसिल ऑफ इंडिया ने जारी किए दिशा-निर्देश

    SIR पर सरकारी कर्मचारियों की सत्यनिष्ठा पर सवाल उठाने वाले राजनीतिक दल सार्वजनिक माफी मांगें: दिल्ली गवर्नमेंट एम्प्लॉइज वेलफेयर एसोसिएशन