मनिका एक सौंदर्य प्रतियोगिता की विजेता ही नहीं, बल्कि उनका अनुकरणीय कला- प्रदर्शन सराहनीय है : प्रो. हरप्रीत कौर प्राचार्य

माता सुंदरी कॉलेज ने सम्मानित किया मिस यूनिवर्स इंडिया 2025 मनिका विश्वकर्मा को
कार्यक्रम में ग्लैमैंड ग्रुप के चेयरमैन और राष्ट्रीय निर्देशक निखिल आनंद, तथा कॉलेज के संचालन समिति के सदस्य एस. कुलबीर सिंह और एस. सतनाम सिंह मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए।

माता सुंदरी कॉलेज फॉर वुमेन, दिल्ली विश्वविद्यालय में एक भव्य समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें कॉलेज की छात्रा और मिस यूनिवर्स इंडिया 2025, मनिका विश्वकर्मा को सम्मानित किया गया।

प्राचार्य प्रो. हरप्रीत कौर ने अपने स्वागत भाषण में मनिका के बहुआयामी उत्कृष्टताओं का उल्लेख करते हुए कहा कि वह केवल एक सौंदर्य प्रतियोगिता की विजेता नहीं हैं, बल्कि कला, नृत्य, वाद-विवाद, शतरंज, और सामाजिक कार्यों में भी उनका प्रदर्शन सराहनीय है। मानिका ने NCC में सार्जेंट के रूप में नेतृत्व किया है और ‘प्रोजेक्ट आरंभ’ के तहत वंचित बच्चों के लिए काम किया है। उन्होंने ADHD और न्यूरोडाइवर्जेंस के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए ‘न्यूरोनोवा’ अभियान भी शुरू किया है।

इस अवसर पर कॉलेज की छात्राओं ने गर्मजोशी के साथ मनिका विश्वकर्मा कर स्वागत किया। मनिका विश्वकर्मा ने अपने सफर के बारे में भावुकता से बताया और छात्राओं को बड़े सपने देखने और मेहनत करने के लिए प्रोत्साहित किया। उन्होंने कहा कि माता सुंदरी जी की दिव्य ऊर्जा ने उन्हें हमेशा प्रेरित किया। कार्यक्रम का समापन छात्रों के रंगीन नृत्य प्रदर्शन और औपचारिक धन्यवाद से हुआ।
दिल्ली से ब्यूरो। चीफ विजय गौड़ की विशेष रिपोर्ट

  • Leema

    Related Posts

    सलमान खान से लेकर आम मरीजों तक, दर्द मिटाने की मुहिम में जुटे डॉ. राजनेश कांत

    ‘दर्द मुक्त भारत’ मिशन के जरिए लोगों को दे रहे जागरूकता का संदेश, कायरोप्रैक्टिक और फिजियोथेरेपी के माध्यम से दर्द प्रबंधन पर जोर; चेतन भगत ने किया उनकी पुस्तक का…

    नीट युजी का विरोधाभास: लाखों विद्यार्थी प्रतिस्पर्धा में शामिल, फिर भी मेडिकल सीटें खाली- डॉ. विजय गर्ग

    भारत की चिकित्सा शिक्षा प्रणाली एक अजीब विरोधाभास का सामना कर रही है। हर साल लाखों विद्यार्थी डॉक्टर बनने का सपना लेकर नेशनल एलिजिबिलिटी-कम-एंट्रेंस टेस्ट (नीट) में शामिल होते हैं।…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    सलमान खान से लेकर आम मरीजों तक, दर्द मिटाने की मुहिम में जुटे डॉ. राजनेश कांत

    सलमान खान से लेकर आम मरीजों तक, दर्द मिटाने की मुहिम में जुटे डॉ. राजनेश कांत<br>

    नीट युजी का विरोधाभास: लाखों विद्यार्थी प्रतिस्पर्धा में शामिल, फिर भी मेडिकल सीटें खाली- डॉ. विजय गर्ग

    नीट युजी का विरोधाभास: लाखों विद्यार्थी प्रतिस्पर्धा में शामिल, फिर भी मेडिकल सीटें खाली- डॉ. विजय गर्ग

    एनडीएमसीरविवारकोनेहरूपार्कमें “म्यूजिकइनदपार्क” श्रृंखलाकेतहतशास्त्रीयसंगीतसंध्याकाआयोजनकररहीहै।

    एनडीएमसीरविवारकोनेहरूपार्कमें “म्यूजिकइनदपार्क” श्रृंखलाकेतहतशास्त्रीयसंगीतसंध्याकाआयोजनकररहीहै।

    दिल्ली में अब 9 जनवरी 2027 को लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत, 12 दिसंबर की तारीख बदली

    दिल्ली में अब 9 जनवरी 2027 को लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत, 12 दिसंबर की तारीख बदली

    सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति अपरेश कुमार सिंह ने किया भारत अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले में बिहार पवेलियन का दौरा

    सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति अपरेश कुमार सिंह ने किया भारत अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले में बिहार पवेलियन का दौरा

    गुरुग्राम में Apple कस्टमर केयर के नाम पर चल रहे फर्जी इंटरनेशनल कॉल सेंटर का भंडाफोड़, 17 गिरफ्तार