मालवीय नगर पुलिस की बड़ी कामयाबी: मोबाइल स्नैचिंग करने वाला गैंग धर दबोचा

नई दिल्ली: साउथ जिला पुलिस ने स्नैचिंग की वारदात को अंजाम देने वाले दो अपराधियों को गिरफ्तार कर एक बड़ी सफलता हासिल की है। मालवीय नगर थाना पुलिस ने अपराध में इस्तेमाल की गई चोरी की स्कूटी और छीना गया मोबाइल फोन बरामद कर लिया है। पुलिस की इस कार्रवाई से इलाके में सक्रिय लुटेरों में हड़कंप मच गया है।

घटना 31 मार्च की है, जब एक महिला सड़क पर पैदल जा रही थी। तभी दो बदमाश स्कूटी पर आए और झपट्टा मारकर उसका मोबाइल फोन छीनकर फरार हो गए। महिला ने तुरंत पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई।

पुलिस टीम ने घटनास्थल के आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले और तकनीकी जांच के आधार पर बदमाशों की पहचान की। जांच में पता चला कि अपराध में इस्तेमाल की गई स्कूटी भी चोरी की थी। पुलिस ने एएनपीआर कैमरों की मदद से स्कूटी की पहचान कर बदमाशों की लोकेशन ट्रेस की और तत्काल छापेमारी कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तार किए गए आरोपियों में 21 वर्षीय आशीष, जो टुगलकाबाद एक्सटेंशन का रहने वाला है, शामिल है। वह पहले सीआर पार्क में डिलीवरी बॉय का काम करता था। दूसरा आरोपी एक नाबालिग है। दोनों ने पूछताछ में स्नैचिंग की वारदात को अंजाम देने की बात कबूल कर ली।

मालवीय नगर पुलिस की इस सफलता पर साउथ जिला पुलिस उपायुक्त अंकित चौहान ने टीम को सराहना देते हुए कहा कि इलाके में अपराधियों के खिलाफ ऐसी कार्रवाई जारी रहेगी ताकि आम नागरिकों को सुरक्षित माहौल मिल सके।

  • Leema

    Related Posts

    सलमान खान से लेकर आम मरीजों तक, दर्द मिटाने की मुहिम में जुटे डॉ. राजनेश कांत

    ‘दर्द मुक्त भारत’ मिशन के जरिए लोगों को दे रहे जागरूकता का संदेश, कायरोप्रैक्टिक और फिजियोथेरेपी के माध्यम से दर्द प्रबंधन पर जोर; चेतन भगत ने किया उनकी पुस्तक का…

    नीट युजी का विरोधाभास: लाखों विद्यार्थी प्रतिस्पर्धा में शामिल, फिर भी मेडिकल सीटें खाली- डॉ. विजय गर्ग

    भारत की चिकित्सा शिक्षा प्रणाली एक अजीब विरोधाभास का सामना कर रही है। हर साल लाखों विद्यार्थी डॉक्टर बनने का सपना लेकर नेशनल एलिजिबिलिटी-कम-एंट्रेंस टेस्ट (नीट) में शामिल होते हैं।…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    सलमान खान से लेकर आम मरीजों तक, दर्द मिटाने की मुहिम में जुटे डॉ. राजनेश कांत

    सलमान खान से लेकर आम मरीजों तक, दर्द मिटाने की मुहिम में जुटे डॉ. राजनेश कांत<br>

    नीट युजी का विरोधाभास: लाखों विद्यार्थी प्रतिस्पर्धा में शामिल, फिर भी मेडिकल सीटें खाली- डॉ. विजय गर्ग

    नीट युजी का विरोधाभास: लाखों विद्यार्थी प्रतिस्पर्धा में शामिल, फिर भी मेडिकल सीटें खाली- डॉ. विजय गर्ग

    एनडीएमसीरविवारकोनेहरूपार्कमें “म्यूजिकइनदपार्क” श्रृंखलाकेतहतशास्त्रीयसंगीतसंध्याकाआयोजनकररहीहै।

    एनडीएमसीरविवारकोनेहरूपार्कमें “म्यूजिकइनदपार्क” श्रृंखलाकेतहतशास्त्रीयसंगीतसंध्याकाआयोजनकररहीहै।

    दिल्ली में अब 9 जनवरी 2027 को लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत, 12 दिसंबर की तारीख बदली

    दिल्ली में अब 9 जनवरी 2027 को लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत, 12 दिसंबर की तारीख बदली

    सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति अपरेश कुमार सिंह ने किया भारत अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले में बिहार पवेलियन का दौरा

    सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति अपरेश कुमार सिंह ने किया भारत अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले में बिहार पवेलियन का दौरा

    गुरुग्राम में Apple कस्टमर केयर के नाम पर चल रहे फर्जी इंटरनेशनल कॉल सेंटर का भंडाफोड़, 17 गिरफ्तार