मूर्ति विसर्जित करते समय डूबने से किशोर की मौत

नई दिल्ली l पूर्वी दिल्ली के न्यू अशोक नगर इलाके में मूर्ति विसर्जित करते समय नहर में डूबने से किशोर की मौत हो गयी, शव को नहर से निकाल लिया गया था l रविवार को खिचड़ी पुर, निकट विशाल मेगा मार्ट निवासी सोनू (17) पुत्र रविंद्र भी कोंडली नहर पर काली माता की मूर्ति विसर्जित करने पहुंचा था, मूर्ति विसर्जित करते समय वह अचानक गहरे पानी में चला गया ओर डूब गया जिस वजह से उसकी मौत हो गयी, गौरतलब है सोनू अपनी दो बहनो का इकलौता भाई था l घटना की जानकारी पुलिस को दी गयी थी,जिसके बाद मौके पर पुलिस पहुंचकर जांच में जुटी l बोट क्लब इंचार्ज हरीश कुमार ने बताया उनके पास करीब 2. 30 बजे सोनू के डूबने की कॉल आई थी जिसके बाद टीम ने उसे करीब 3. 13 पर नहर में ढूंढ निकाला था l सोनू के परिवार में उसके पिता रविंद्र माता सरिता, दो बहन विभा ओर निभा है l उसके पिता सेल्समेन का काम करते है जबकि माता घरो में सहायिका का काम करती है,परिवार मूल रूप से बिहार का रहने वाला है l

  • Leema

    Related Posts

    भारत मंडपम में गूंजा ‘जियो और जीने दो’ का संदेश, महावीर कथा 3.0 में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब

    नई दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित ‘महावीर कथा 3.0’ आध्यात्म और श्रद्धा का भव्य संगम बनकर उभरा, जहां भगवान महावीर के 2625 वर्ष पुराने संदेशों को नई पीढ़ी तक…

    न्यायमूर्ति वी. कामेश्वर राव एवं न्यायाधीश राजीव बंसल् कुशल मार्गदर्शन में किया कुल 1,20,742 यातायात चालानों का सफलतापूर्वक निस्तारण

    माननीय श्री न्यायमूर्ति वी. कामेश्वर राव, न्यायाधीश, दिल्ली उच्च न्यायालय एवं कार्यकारी अध्यक्ष, डीएसएलएसए, तथा श्री राजीव बंसल, माननीय सदस्य सचिव, डीएसएलएसए के कुशल मार्गदर्शन में 05 अप्रैल 2026 को…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    भारत मंडपम में गूंजा ‘जियो और जीने दो’ का संदेश, महावीर कथा 3.0 में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब

    भारत मंडपम में गूंजा ‘जियो और जीने दो’ का संदेश, महावीर कथा 3.0 में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब

    न्यायमूर्ति वी. कामेश्वर राव एवं न्यायाधीश राजीव बंसल् कुशल मार्गदर्शन में किया कुल 1,20,742 यातायात चालानों का सफलतापूर्वक निस्तारण

    न्यायमूर्ति वी. कामेश्वर राव एवं न्यायाधीश राजीव बंसल् कुशल मार्गदर्शन में किया कुल 1,20,742 यातायात चालानों का सफलतापूर्वक निस्तारण

    सुरेंद्र फौजी गैंग को बड़ा झटका, कुख्यात बदमाश राकेश बंजारा हथियार समेत गिरफ्तार

    सुरेंद्र फौजी गैंग को बड़ा झटका, कुख्यात बदमाश राकेश बंजारा हथियार समेत गिरफ्तार

    155 मामलों का रिकॉर्ड निपटान, हेड कांस्टेबल संजय वशिष्ठ बने ‘बेस्ट इन्वेस्टिगेटिंग ऑफिसर’

    155 मामलों का रिकॉर्ड निपटान, हेड कांस्टेबल संजय वशिष्ठ बने ‘बेस्ट इन्वेस्टिगेटिंग ऑफिसर’

    आत्मचिंतन और संस्कृति से ही समाज को मिलती है दिशा: विधानसभा अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता

    आत्मचिंतन और संस्कृति से ही समाज को मिलती है दिशा: विधानसभा अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता

    दिल्ली में ड्रग नेटवर्क का भंडाफोड़, मेडिकल स्टोर संचालक गिरफ्तार, भारी मात्रा में नशीली दवाएं बरामद

    दिल्ली में ड्रग नेटवर्क का भंडाफोड़, मेडिकल स्टोर संचालक गिरफ्तार, भारी मात्रा में नशीली दवाएं बरामद