मेडिकल क्षेत्र में महिलाओं का समर्पण देश की स्वास्थ्य व्यवस्था की मजबूत नींव: सीएम रेखा गुप्ता

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा है कि चिकित्सा क्षेत्र में महिलाओं का समर्पण और सेवा भाव देश की स्वास्थ्य व्यवस्था की मजबूत रीढ़ है। उन्होंने कहा कि आज महिलाएं डॉक्टर, सर्जन, शोधकर्ता, नर्स और हेल्थ एक्सपर्ट के रूप में न सिर्फ मरीजों का इलाज कर रही हैं, बल्कि एक स्वस्थ और सुरक्षित समाज के निर्माण में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं।

मंगलवार को दिल्ली के सर गंगा राम अस्पताल में आयोजित “वूमेन इन द मेडिकल प्रोफेशन (मल्टी-स्पेशियलिटी मीट)” कार्यक्रम में मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने यह बात कही। कार्यक्रम में वरिष्ठ डॉक्टर, मेडिकल विशेषज्ञ, नर्सिंग स्टाफ और बड़ी संख्या में महिला स्वास्थ्यकर्मी मौजूद रहे।

मुख्यमंत्री ने कहा कि महिलाओं की संवेदनशीलता, करुणा और समर्पण चिकित्सा पेशे को अधिक मानवीय बनाते हैं। उन्होंने कहा कि दिल्ली सरकार महिलाओं के स्वास्थ्य और सशक्तिकरण को सर्वोच्च प्राथमिकता देती है। बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं, जागरूकता कार्यक्रमों और मेडिकल सुविधाओं के विस्तार के जरिए सरकार यह सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है कि हर महिला को गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं मिलें।

इस मौके पर मुख्यमंत्री ने सर गंगा राम अस्पताल की भी सराहना करते हुए कहा कि यह संस्थान दशकों से स्वास्थ्य सेवाओं में उत्कृष्टता, समर्पण और भरोसे का प्रतीक रहा है। अस्पताल ने लाखों मरीजों को बेहतर इलाज देने के साथ-साथ मेडिकल शिक्षा, रिसर्च और आधुनिक स्वास्थ्य सेवाओं को आगे बढ़ाने में भी महत्वपूर्ण योगदान दिया है।

उन्होंने कहा कि इस संस्थान से जुड़ी महिला डॉक्टर, नर्स और स्वास्थ्यकर्मी अपनी प्रतिभा और सेवा भावना से समाज में सकारात्मक बदलाव ला रही हैं। उनका अथक परिश्रम न केवल मरीजों के जीवन को बेहतर बनाता है, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए भी प्रेरणा का स्रोत बनता है।

मुख्यमंत्री ने विश्वास जताया कि सर गंगा राम अस्पताल जैसे प्रतिष्ठित संस्थान और यहां कार्यरत समर्पित महिला चिकित्सा विशेषज्ञ भविष्य में भी स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाने और एक स्वस्थ, सशक्त और जागरूक समाज के निर्माण में अहम भूमिका निभाते रहेंगे।

  • Leema

    Related Posts

    रास मंडल से प्रेम-सद्भाव का संदेश, बांसुरी की धुन ने सिखाई मधुर वाणी

    दिल्ली। प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय के दिल्ली , नरेला, पाना उद्यान स्थित सेवा केंद्र पर जन्माष्टमी के अवसर पर श्री कृष्ण की मनमोहक झांकियों का आयोजन किया गया। आकर्षक साज-सज्जा…

    दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष श्रीमती लता गुप्ता ने मुस्कान शर्मा के परिवार से की मुलाकात, निष्पक्ष एवं त्वरित जांच का दिया आश्वासन

    दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष श्रीमती लता गुप्ता ने आज पश्चिमी दिल्ली के तिलक नगर में हाल ही में हुई 21 वर्षीय युवती मुस्कान शर्मा की हत्या के मामले में…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    कनॉट प्लेस जाने वालों के लिए बड़ी राहत! अब आधी रात तक खुले रहेंगे 11 Public Toilets

    रास मंडल से प्रेम-सद्भाव का संदेश, बांसुरी की धुन ने सिखाई मधुर वाणी

    रास मंडल से प्रेम-सद्भाव का संदेश, बांसुरी की धुन ने सिखाई मधुर वाणी

    दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष श्रीमती लता गुप्ता ने मुस्कान शर्मा के परिवार से की मुलाकात, निष्पक्ष एवं त्वरित जांच का दिया आश्वासन

    दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष श्रीमती लता गुप्ता ने मुस्कान शर्मा के परिवार से की मुलाकात, निष्पक्ष एवं त्वरित जांच का दिया आश्वासन

    ओरिएंटेशन 2026: नए विद्यार्थियों के लिए नई शुरुआत, अनंत संभावनाओं का संदेश

    ओरिएंटेशन 2026: नए विद्यार्थियों के लिए नई शुरुआत, अनंत संभावनाओं का संदेश

    रक्षा सूत्र बंधन का मुहूर्त क्यों? जानिए धर्मशास्त्र और परंपरा का महत्व

    रक्षा सूत्र बंधन का मुहूर्त क्यों? जानिए धर्मशास्त्र और परंपरा का महत्व

    35 मुकदमों में शामिल बदमाश गिरफ्तार, देशी कट्टा और कारतूस बरामद

    35 मुकदमों में शामिल बदमाश गिरफ्तार, देशी कट्टा और कारतूस बरामद