यमुना किनारे अवैध हथियार फैक्ट्री का भंडाफोड़, भारी मात्रा में असलहे बरामद

दिल्ली पुलिस की सराय रोहिल्ला थाना टीम ने अवैध हथियारों के खिलाफ लगातार अभियान चलाते हुए महज 10 दिन के भीतर दूसरी बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने मथुरा (यूपी) के यमुना नदी किनारे बने हथियार कारखाने का भंडाफोड़ किया, जहां से भारी मात्रा में देशी कट्टे, बंदूकें और कच्चा माल बरामद किया गया है। इस मामले में 60 वर्षीय आरोपी शिवचरण को गिरफ्तार किया गया है।

पुलिस को यह सुराग उस समय मिला जब 1 सितंबर को अलीगढ़ जिले के जटटारी पिशावा रोड पर चल रही अवैध हथियार फैक्ट्री का पर्दाफाश हुआ था। उस कार्रवाई में आरोपी हनवीर उर्फ हन्नू को पकड़ा गया था, जिसने पूछताछ में अपने साझेदार शिवचरण का नाम उजागर किया। इसके बाद पुलिस टीम ने जांच तेज करते हुए सीडीआर, लोकेशन और इंटेलिजेंस की मदद से शिवचरण का पता लगाया।

11 सितंबर को पुलिस टीम गांव अनैर्दा गढ़ी, मथुरा पहुंची। यहां फैक्ट्री तक पहुंचना आसान नहीं था। पुलिसकर्मियों को करीब तीन किलोमीटर लंबे जलभराव वाले इलाके से होकर गुजरना पड़ा। शुरुआत में पानी की गहराई 3-4 फीट थी, लेकिन आगे बढ़ने पर यह 8 फीट तक पहुंच गई। अंधेरा, पानी, भूख और मोबाइल नेटवर्क बंद होने जैसी मुश्किलों के बावजूद टीम ने हिम्मत नहीं हारी और दो घंटे की मशक्कत के बाद फैक्ट्री तक पहुंची।

फैक्ट्री में घुसते ही पुलिस को बड़ी मात्रा में अवैध हथियार और कच्चा माल मिला। मौके से 14 देसी पिस्तौल, एक मुस्कट गन, करीब 350 पिस्तौल बनाने लायक सामग्री, 50 बैरल, 28 छोटे बैरल पाइप, लकड़ी के हैंडल और हथियार बनाने वाली मशीनें बरामद हुईं।

पूछताछ में शिवचरण ने कबूल किया कि पहले हनवीर ही यह फैक्ट्री चलाता था और वह उसकी मदद करता था। लेकिन अलीगढ़ में नया कारखाना शुरू करने के बाद शिवचरण ने अकेले ही इसे संभाल लिया। दोनों के बीच मुनाफा आधा-आधा बंटता था। स्थानीय ग्रामीणों ने बताया कि फैक्ट्री के आसपास उसने दो कुत्ते भी छोड़ रखे थे ताकि कोई पास न आ सके।

वापसी के दौरान जब पुलिस टीम आरोपी और बरामदगी के साथ फिर से पानी से होकर गुजर रही थी, तब शिवचरण ने मौके का फायदा उठाकर भागने की कोशिश की, लेकिन टीम ने तुरंत घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया और केस प्रॉपर्टी समेत सुरक्षित बाहर लाया।

पुलिस का कहना है कि अवैध हथियारों की इस चेन के कई और राज खुल सकते हैं। जांच फिलहाल जारी है।

  • Leema

    Related Posts

    ओरिएंटेशन 2026: नए विद्यार्थियों के लिए नई शुरुआत, अनंत संभावनाओं का संदेश

    नई दिल्ली। महाराजा अग्रसेन इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज (MAIMS) द्वारा नवप्रवेशित विद्यार्थियों के स्वागत एवं उनकी शैक्षणिक यात्रा के शुभारंभ के अवसर पर ‘ओरिएंटेशन 2026’ कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया…

    रक्षा सूत्र बंधन का मुहूर्त क्यों? जानिए धर्मशास्त्र और परंपरा का महत्व

    सवाल उठाया जाता है कि भाई की कलाई पर राखी बांधने के लिए मुहूर्त की क्या आवश्यकता है? क्या रक्षा के लिए भी कोई निश्चित समय निर्धारित किया जा सकता…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    ओरिएंटेशन 2026: नए विद्यार्थियों के लिए नई शुरुआत, अनंत संभावनाओं का संदेश

    ओरिएंटेशन 2026: नए विद्यार्थियों के लिए नई शुरुआत, अनंत संभावनाओं का संदेश

    रक्षा सूत्र बंधन का मुहूर्त क्यों? जानिए धर्मशास्त्र और परंपरा का महत्व

    रक्षा सूत्र बंधन का मुहूर्त क्यों? जानिए धर्मशास्त्र और परंपरा का महत्व

    35 मुकदमों में शामिल बदमाश गिरफ्तार, देशी कट्टा और कारतूस बरामद

    35 मुकदमों में शामिल बदमाश गिरफ्तार, देशी कट्टा और कारतूस बरामद

    शाहदरा में वाहन चोर गिरफ्तार, अवैध पिस्तौल और चोरी की स्कूटी बरामद

    शाहदरा में वाहन चोर गिरफ्तार, अवैध पिस्तौल और चोरी की स्कूटी बरामद

    सूरजमल विहार में निर्माणाधीन परिसर से कॉपर पाइप चोरी, आरोपी गिरफ्तार

    सूरजमल विहार में निर्माणाधीन परिसर से कॉपर पाइप चोरी, आरोपी गिरफ्तार

    शाहदरा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: बावरीया गैंग का कुख्यात चेन स्नैचर गिरफ्तार

    शाहदरा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: बावरीया गैंग का कुख्यात चेन स्नैचर गिरफ्तार