रूस-तुर्की जॉब के नाम पर ठगी का खेल खत्म—क्राइम ब्रांच ने फर्जी वीज़ा गिरोह का किया पर्दाफाश, 3 गिरफ्तार


दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने अंतरराज्यीय फर्जी वीज़ा और जॉब रैकेट का बड़ा खुलासा करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जो विदेश में नौकरी दिलाने के नाम पर सैकड़ों लोगों को ठग चुके थे। इस गिरोह के पास से पीड़ितों के पासपोर्ट, मोबाइल फोन और कई अहम दस्तावेज बरामद किए गए हैं।

क्राइम ब्रांच की टीम ने पितमपुरा इलाके में विशेष ऑपरेशन चलाकर सल्लाउद्दीन मंसूरी उर्फ हैदर खान, मोहम्मद शहजाद और कौसर को गिरफ्तार किया। ये तीनों मिलकर रूस, तुर्की और अज़रबैजान में हाई सैलरी जॉब का झांसा देकर लोगों से मोटी रकम वसूलते थे।

जांच में सामने आया कि आरोपी खुद को ‘हैदर खान’ नाम से एक फर्जी कंपनी ‘सबा एंटरप्राइजेज’ का एचआर मैनेजर बताता था और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म जैसे फेसबुक और व्हाट्सएप बिजनेस के जरिए लोगों को फंसाता था। पीड़ितों से उनके पासपोर्ट मंगवाकर उसकी स्कैन कॉपी पर फर्जी वीज़ा तैयार किए जाते थे और साथ में नकली एयर टिकट और वेरिफिकेशन लिंक भेजकर उन्हें भरोसा दिलाया जाता था।

जब तक पीड़ितों को ठगी का अहसास होता, आरोपी पैसे लेकर फरार हो जाते थे। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 5 असली पासपोर्ट, 7 मोबाइल फोन, कई डेबिट कार्ड और फर्जी पहचान पत्र बरामद किए हैं।

पूछताछ में खुलासा हुआ कि गिरोह का मास्टरमाइंड अभी फरार है, जिसकी तलाश जारी है। पुलिस ने इस मामले में केस दर्ज कर आरोपियों को कोर्ट में पेश किया, जहां से 7 दिन की पुलिस रिमांड ली गई है।

फिलहाल पुलिस पूरे नेटवर्क की जांच में जुटी है और अन्य पीड़ितों व सहयोगियों की तलाश की जा रही है।

  • Leema

    Related Posts

    अग्रसेन के विचार एवं सिद्धांत आज के युग में भी प्रासंगिक है: स्वामी आर्यवेश

    भिवानी, 10 अक्टूबर। बच्चों को केवल पुस्तकों के माध्यम से महापुरुषों के जीवन से परिचित करवाना पर्याप्त नहीं है, बल्कि रचनात्मक गतिविधियों के माध्यम से उनके विचारों को समझने और…

    पैरामाउंट सिंटेक्स के आईपीओ को मिला दमदार रिस्पॉन्स

    मुंबई (अनिल बेदाग): वस्त्र उद्योग की कंपनी पैरामाउंट सिंटेक्स लिमिटेड के आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) को निवेशकों का शानदार समर्थन मिला है। कंपनी का 81.79 करोड़ रुपये का लघु एवं…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    SIR पर सरकारी कर्मचारियों की सत्यनिष्ठा पर सवाल उठाने वाले राजनीतिक दल सार्वजनिक माफी मांगें: दिल्ली गवर्नमेंट एम्प्लॉइज वेलफेयर एसोसिएशन

    हस्तरेखा से भी पता चलता है पितृदोष

    हस्तरेखा से भी पता चलता है पितृदोष

    कुंडली में पितृदोष कैसे पहचाना जाता है? जानिए ज्योतिषीय मान्यताएं

    कुंडली में पितृदोष कैसे पहचाना जाता है? जानिए ज्योतिषीय मान्यताएं

    पितृपक्ष ही नहीं, हर अमावस्या पितरों को याद करें, उनके नाम पर किसी गरीब के जीवन में रोशनी लाएं

    पितृपक्ष ही नहीं, हर अमावस्या पितरों को याद करें, उनके नाम पर किसी गरीब के जीवन में रोशनी लाएं

    अग्रसेन के विचार एवं सिद्धांत आज के युग में भी प्रासंगिक है: स्वामी आर्यवेश

    अग्रसेन के विचार एवं सिद्धांत आज के युग में भी प्रासंगिक है: स्वामी आर्यवेश

    पैरामाउंट सिंटेक्स के आईपीओ को मिला दमदार रिस्पॉन्स

    पैरामाउंट सिंटेक्स के आईपीओ को मिला दमदार रिस्पॉन्स