रोहिणी में शुरू हुआ वरिष्ठ नागरिकों के लिए विशेष आयुष्मान अभियान, विजेन्द्र गुप्ता ने की पहल

नई दिल्ली, 7 मई 2025:
दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष एवं रोहिणी से विधायक विजेन्द्र गुप्ता ने आज रोहिणी क्षेत्र में आयोजित दो आयुष्मान भारत शिविरों का दौरा कर वरिष्ठ नागरिकों को आयुष्मान कार्ड वितरित किए। सेक्टर 9 और 13 में लगे इन शिविरों का उद्देश्य नागरिकों को आयुष्मान योजना की जानकारी देना और पात्र लाभार्थियों को मौके पर ही कार्ड जारी करना था।

इस मौके पर श्री गुप्ता ने घोषणा की कि अब रोहिणी विधानसभा क्षेत्र में प्रतिदिन ऐसे शिविर आयोजित होंगे, ताकि जरूरतमंदों को नियमित और बाधारहित स्वास्थ्य सुरक्षा मिल सके। उन्होंने बताया कि वरिष्ठ नागरिक अब आधिकारिक ऐप के माध्यम से ऑनलाइन भी आवेदन कर सकते हैं और कार्ड मिलने के तुरंत बाद निजी अस्पतालों में मुफ्त इलाज की सुविधा पा सकते हैं।

बड़ी संख्या में स्थानीय बुजुर्गों ने इस शिविर में भाग लिया और मौके पर ही आयुष्मान कार्ड प्राप्त किए। यह अभियान बुजुर्गों के स्वास्थ्य सशक्तिकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

  • Leema

    Related Posts

    MCD के ‘रिफॉर्म उत्सव 2026’ में जीरो वेस्ट कॉलोनियों को किया प्रोत्साहित

    नई दिल्ली। दिल्ली नगर निगम (MCD) द्वारा आयोजित ‘रिफॉर्म उत्सव 2026’ में जीरो वेस्ट कॉलोनियों और रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशनों (RWAs) के प्रयासों को प्रोत्साहित किया गया। कार्यक्रम में सतत कचरा…

    हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम की जयंती पर अर्पित की पुष्पांजलि

    चंडीगढ़। हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने 15 अक्टूबर 2026 को चंडीगढ़ स्थित हरियाणा लोक भवन में भारत के पूर्व राष्ट्रपति एवं भारत रत्न डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    MCD के ‘रिफॉर्म उत्सव 2026’ में जीरो वेस्ट कॉलोनियों को किया प्रोत्साहित

    MCD के ‘रिफॉर्म उत्सव 2026’ में जीरो वेस्ट कॉलोनियों को किया प्रोत्साहित

    IMPPA प्रतिनिधिमंडल ने सूचना एवं प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव से की मुलाकात, फिल्म उद्योग की समस्याओं पर हुई चर्चा

    IMPPA प्रतिनिधिमंडल ने सूचना एवं प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव से की मुलाकात, फिल्म उद्योग की समस्याओं पर हुई चर्चा

    हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम की जयंती पर अर्पित की पुष्पांजलि

    हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम की जयंती पर अर्पित की पुष्पांजलि

    एनसीसी कैडेटों की संख्या 20 लाख करने का लक्ष्य, रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने पूर्वोत्तर राज्यों से बनाई विस्तार योजना

    एनसीसी कैडेटों की संख्या 20 लाख करने का लक्ष्य, रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने पूर्वोत्तर राज्यों से बनाई विस्तार योजना

    विरोध-प्रदर्शनों की कवरेज के लिए प्रेस काउंसिल ऑफ इंडिया ने जारी किए दिशा-निर्देश

    विरोध-प्रदर्शनों की कवरेज के लिए प्रेस काउंसिल ऑफ इंडिया ने जारी किए दिशा-निर्देश

    SIR पर सरकारी कर्मचारियों की सत्यनिष्ठा पर सवाल उठाने वाले राजनीतिक दल सार्वजनिक माफी मांगें: दिल्ली गवर्नमेंट एम्प्लॉइज वेलफेयर एसोसिएशन