वर्क फ्रॉम होम के नाम पर ठगी, साइबर पुलिस ने किया फ्रॉड का भंडाफोड़, आरोपी गिरफ्तार

नई दिल्ली। उत्तरी-पश्चिमी जिले की साइबर पुलिस ने एक फर्जी वर्क-फ्रॉम-होम जॉब रैकेट का पर्दाफाश करते हुए 24 वर्षीय युवक को गिरफ्तार किया है, जो व्हाट्सएप कॉल्स के ज़रिए भोले-भाले लोगों को नौकरी का झांसा देकर ठगी कर रहा था। आरोपी की पहचान पश्चिमी दिल्ली के मोती नगर निवासी पार्थ भाटिया के रूप में हुई है।

यह कार्रवाई एक महिला की शिकायत पर की गई, जिसने आरोप लगाया कि आरोपी ने उसे व्हाट्सएप पर संपर्क कर पार्ट-टाइम जॉब ऑफर किया और फिर 15,000 रुपये बतौर “सिक्योरिटी फीस” वसूल लिए। इतना ही नहीं, आरोपी ने उसके Apple MacBook को भी “जॉब अपग्रेड” के बहाने एक रैपिडो राइडर के ज़रिए मंगवा लिया।

पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए इंस्पेक्टर दिनेश दहिया (SHO/PS साइबर) के नेतृत्व में एक टीम गठित की। एसीपी साइबर राजीव कुमार के निर्देशन में टीम ने तकनीकी विश्लेषण के आधार पर व्हाट्सएप की IP लॉग्स, रैपिडो बुकिंग डिटेल्स और अन्य डिजिटल सुरागों को खंगाला। कड़ी निगरानी और प्रयासों के बाद आरोपी को मोती नगर स्थित उसके घर से गिरफ्तार कर लिया गया।

पूछताछ में आरोपी ने कबूल किया कि वह ऑनलाइन धोखाधड़ी में लिप्त है और इस अपराध से मिले पैसों से अपनी जुए की लत पूरी करता है। पुलिस को उसके मोबाइल फोन की बरामदगी भी हुई है, जिससे वह वारदात को अंजाम देता था।

फिलहाल पुलिस आरोपी की अन्य साइबर अपराधों में संलिप्तता की जांच कर रही है। उत्तर-पश्चिम जिले की साइबर टीम की इस कार्रवाई से इलाके में सक्रिय अन्य साइबर ठगों के खिलाफ भी एक सख्त संदेश गया है।

  • Leema

    Related Posts

    द्वारका में शातिर चोर गिरफ्तार: चोरी की स्कूटी और 4 महंगे मोबाइल बरामद, 8 मामले सुलझे

    द्वारका जिले की एंटी-बर्गलरी सेल ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक शातिर चोर को गिरफ्तार किया है, जो चोरी के मोबाइल बेचने जा रहा था। आरोपी के कब्जे से चार…

    दिल्ली सचिवालय में ‘बांग्ला दिवस’ की धूम, संस्कृति और एकता का दिखा संगम

    दिल्ली सचिवालय में ‘बांग्ला दिवस’ और पोइला बैसाख के अवसर पर भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें बंगाल की समृद्ध परंपरा और सांस्कृतिक विरासत की झलक देखने को…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    द्वारका में शातिर चोर गिरफ्तार: चोरी की स्कूटी और 4 महंगे मोबाइल बरामद, 8 मामले सुलझे

    • By Leema
    • April 15, 2026
    द्वारका में शातिर चोर गिरफ्तार: चोरी की स्कूटी और 4 महंगे मोबाइल बरामद, 8 मामले सुलझे

    दिल्ली सचिवालय में ‘बांग्ला दिवस’ की धूम, संस्कृति और एकता का दिखा संगम

    • By Leema
    • April 15, 2026
    दिल्ली सचिवालय में ‘बांग्ला दिवस’ की धूम, संस्कृति और एकता का दिखा संगम

    ज्वेलरी शॉप में ‘स्वैप स्कैम’ का खुलासा: नकली अंगूठियों से असली सोना उड़ाने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

    • By Leema
    • April 15, 2026
    ज्वेलरी शॉप में ‘स्वैप स्कैम’ का खुलासा: नकली अंगूठियों से असली सोना उड़ाने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

    भारत मंडपम में अंबेडकर जयंती पर बड़ा संदेश: सामाजिक न्याय से ही बनेगा ‘विकसित भारत 2047

    • By Leema
    • April 15, 2026
    भारत मंडपम में अंबेडकर जयंती पर बड़ा संदेश: सामाजिक न्याय से ही बनेगा ‘विकसित भारत 2047

    निवासी पुलिस बल पर भरोसा करे : भानु प्रतापसहायक आयुक्त पुलिस (यातायात )

    • By Leema
    • April 14, 2026
    निवासी पुलिस बल पर भरोसा करे : भानु प्रतापसहायक आयुक्त पुलिस (यातायात )

    नारी शक्ति अब निर्णय की धुरी: पीएम मोदी की मौजूदगी में CM रेखा गुप्ता का बड़ा संदेश

    • By Leema
    • April 13, 2026
    नारी शक्ति अब निर्णय की धुरी: पीएम मोदी की मौजूदगी में CM रेखा गुप्ता का बड़ा संदेश