वसंत विहार पुलिस की सतर्कता से दो शातिर चोर गिरफ्तार, 15 पार्सल, चांदी की तागड़ी और चोरी की बाइक बरामद

नई दिल्ली। दक्षिण-पश्चिम जिले के वसंत विहार थाना पुलिस ने दो शातिर चोरों को गिरफ्तार कर इलाके में चोरी की वारदातों पर बड़ी लगाम लगाई है। पकड़े गए आरोपियों की पहचान 24 वर्षीय डैनिश निवासी संगम विहार और 25 वर्षीय करन निवासी अंबेडकर कॉलोनी के रूप में हुई है। पुलिस ने इनके कब्जे से एक डिलीवरी बैग जिसमें 15 पार्सल थे, एक चांदी की तागड़ी और चोरी की बाइक बरामद की है, जिसका इस्तेमाल वारदात में किया गया था।

पुलिस के मुताबिक 25 जुलाई को वसंत विहार थाना में एक कॉलर ने PCR को सूचना दी थी कि उसका डिलीवरी बैग पार्सलों समेत चोरी हो गया है। शिकायत पर इंस्पेक्टर राकेश कुमार (SHO वसंत विहार) के नेतृत्व में HC नरेश, HC सुरज और HC मनीष की टीम एसीपी वसंत विहार श्री बब्बर भान की निगरानी में बनाई गई।

जांच के दौरान शिकायतकर्ता ने बताया कि जब वह पार्सल डिलीवर कर रहा था तभी उसका बैग चोरी हो गया। इसके बाद इलाके में तलाश शुरू की गई और आर्य समाज मंदिर के पास बाइक सवार दो संदिग्ध नजर आए। करन बाइक चला रहा था जबकि डैनिश पीछे बैठा था और उसके हाथ में वही पार्सल बैग था।

पुलिस टीम को देखते ही दोनों भागने की कोशिश करने लगे लेकिन सतर्क पुलिसकर्मियों ने दोनों को दबोच लिया। पूछताछ में पता चला कि डैनिश पहले भी आठ मामलों में लूट, झपटमारी और आर्म्स एक्ट में जेल जा चुका है जबकि करन एक अन्य चोरी के मामले में शामिल रहा है। बाइक की जांच में भी पता चला कि वह मालवीय नगर थाना क्षेत्र से चोरी हुई थी।

पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ वसंत विहार थाने में मामला दर्ज कर लिया है और आगे की जांच जारी है। पुलिस की इस कार्रवाई से इलाके में चोरी की वारदातों पर रोक लगाने में बड़ी कामयाबी मिली है।

  • Leema

    Related Posts

    भारत मंडपम में शुरू हुआ AAHAR 2026, 17 देशों के 1800 से अधिक प्रदर्शक जुटे

    नई दिल्ली के भारत मंडपम में खाद्य और हॉस्पिटैलिटी उद्योग के सबसे बड़े अंतरराष्ट्रीय आयोजनों में से एक AAHAR 2026 का भव्य आगाज़ हुआ। इस पांच दिवसीय प्रदर्शनी का उद्घाटन केंद्रीय वाणिज्य…

    5 साल से फरार पैरोल जंपर ‘योगेश उर्फ टिल्लू’ गिरफ्तार, देसी पिस्टल और कारतूस बरामद

    द्वारका जिले की स्पेशल स्टाफ टीम ने लंबे समय से फरार चल रहे कुख्यात अपराधी और पैरोल जंपर योगेश उर्फ टिल्लू को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। आरोपी…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    भारत मंडपम में शुरू हुआ AAHAR 2026, 17 देशों के 1800 से अधिक प्रदर्शक जुटे

    • By Leema
    • March 12, 2026
    भारत मंडपम में शुरू हुआ AAHAR 2026, 17 देशों के 1800 से अधिक प्रदर्शक जुटे

    5 साल से फरार पैरोल जंपर ‘योगेश उर्फ टिल्लू’ गिरफ्तार, देसी पिस्टल और कारतूस बरामद

    • By Leema
    • March 12, 2026
    5 साल से फरार पैरोल जंपर ‘योगेश उर्फ टिल्लू’ गिरफ्तार, देसी पिस्टल और कारतूस बरामद

    द्वारका में हरियाणा से लाई जा रही 1500 क्वार्टर अवैध शराब के साथ सप्लायर गिरफ्तार, लग्जरी कार जब्त

    • By Leema
    • March 12, 2026
    द्वारका में हरियाणा से लाई जा रही 1500 क्वार्टर अवैध शराब के साथ सप्लायर गिरफ्तार, लग्जरी कार जब्त

    दिल्ली पुलिस / क्राइम एवं जी जी आई पी यूनिवर्सिटी की प्रधान भागीदारी के साथ ड्रग्स सेवन उन्मूलन पर हुई राष्ट्रीय प्रतियोगिता : विजय गौड़ अध्यक्ष भागीदारी जेएसएस

    • By Leema
    • March 12, 2026
    दिल्ली पुलिस / क्राइम एवं जी जी आई पी यूनिवर्सिटी की प्रधान भागीदारी के साथ ड्रग्स सेवन उन्मूलन पर हुई राष्ट्रीय प्रतियोगिता : विजय गौड़ अध्यक्ष भागीदारी जेएसएस

    देवेश चंद्र श्रीवास्तव, आईपीएस विशेष पुलिस आयुक्त पुलिस ही है ड्रग्स फ्री दिल्ली 2027 अभियान के प्रेरणा स्त्रोत : विजय गौड़ अध्यक्ष भागीदारी जन सहयोग समिति

    • By Leema
    • March 12, 2026
    देवेश चंद्र श्रीवास्तव, आईपीएस विशेष पुलिस आयुक्त पुलिस ही है ड्रग्स फ्री दिल्ली 2027 अभियान के प्रेरणा स्त्रोत : विजय गौड़ अध्यक्ष भागीदारी जन सहयोग समिति

    मेडिकल क्षेत्र में महिलाओं का समर्पण देश की स्वास्थ्य व्यवस्था की मजबूत नींव: सीएम रेखा गुप्ता

    • By Leema
    • March 10, 2026
    मेडिकल क्षेत्र में महिलाओं का समर्पण देश की स्वास्थ्य व्यवस्था की मजबूत नींव: सीएम रेखा गुप्ता