विजयनगर से मोबाइल झपट कर भागे तीन शातिर बदमाश गिरफ्तार, वारदात में इस्तेमाल स्कूटी भी बरामद

दिल्ली के उत्तर-पश्चिम जिले के मुखर्जी नगर थाना पुलिस ने एक मोबाइल झपटमारी के मामले में तेजी से कार्रवाई करते हुए तीन बदमाशों को धर दबोचा है। पकड़े गए आरोपियों के कब्जे से शिकायतकर्ता का मोबाइल फोन और वारदात में इस्तेमाल की गई स्कूटी बरामद की गई है। पकड़े गए आरोपियों की पहचान नरेला निवासी नमन, नेहरू एनक्लेव निवासी राहुल और आदर्श नगर निवासी अमरदीप सिंह के रूप में हुई है।

पुलिस जांच में यह खुलासा हुआ है कि नमन और अमरदीप सिंह पहले भी झपटमारी, चोरी और लूट जैसे चार मामलों में शामिल रह चुके हैं। पूछताछ में दोनों ने बताया कि उन्होंने ‘आसान पैसे’ कमाने की लालच में अपराध की राह पकड़ ली थी।

घटना 25 जुलाई 2025 की है, जब शिकायतकर्ता अनुराग पांडेय विजय नगर के डी-ब्लॉक के पास अपने मोबाइल से किसी से बात कर रहे थे। तभी एक स्कूटी पर सवार तीन अज्ञात युवक वहां पहुंचे और उनका मोबाइल झपटकर फरार हो गए। शिकायत मिलने के बाद थाना मुखर्जी नगर में मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई।

थाना प्रभारी इंस्पेक्टर राजीव शाह और एसीपी मॉडल टाउन सुरेश चंद्र के नेतृत्व में एचसी देवेंद्र, एचसी अमरजीत और कांस्टेबल विकास की टीम बनाई गई। टीम ने घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की गहन जांच की और लोकल इंटेलिजेंस की मदद से आरोपियों तक पहुंच बनाई। कई संभावित ठिकानों पर दबिश दी गई और आखिरकार तीनों को विजय नगर इलाके से गिरफ्तार कर लिया गया।

पूछताछ के दौरान तीनों आरोपियों ने जुर्म कबूल किया और उनकी निशानदेही पर मोबाइल और स्कूटी बरामद कर ली गई। फिलहाल पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि कहीं ये आरोपी अन्य मामलों में भी तो शामिल नहीं हैं।

जांच जारी है और पुलिस को उम्मीद है कि आगे भी इनसे कई मामलों की गुत्थी सुलझ सकती है।

  • Leema

    Related Posts

    MCD के ‘रिफॉर्म उत्सव 2026’ में जीरो वेस्ट कॉलोनियों को किया प्रोत्साहित

    नई दिल्ली। दिल्ली नगर निगम (MCD) द्वारा आयोजित ‘रिफॉर्म उत्सव 2026’ में जीरो वेस्ट कॉलोनियों और रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशनों (RWAs) के प्रयासों को प्रोत्साहित किया गया। कार्यक्रम में सतत कचरा…

    हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम की जयंती पर अर्पित की पुष्पांजलि

    चंडीगढ़। हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने 15 अक्टूबर 2026 को चंडीगढ़ स्थित हरियाणा लोक भवन में भारत के पूर्व राष्ट्रपति एवं भारत रत्न डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    MCD के ‘रिफॉर्म उत्सव 2026’ में जीरो वेस्ट कॉलोनियों को किया प्रोत्साहित

    MCD के ‘रिफॉर्म उत्सव 2026’ में जीरो वेस्ट कॉलोनियों को किया प्रोत्साहित

    IMPPA प्रतिनिधिमंडल ने सूचना एवं प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव से की मुलाकात, फिल्म उद्योग की समस्याओं पर हुई चर्चा

    IMPPA प्रतिनिधिमंडल ने सूचना एवं प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव से की मुलाकात, फिल्म उद्योग की समस्याओं पर हुई चर्चा

    हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम की जयंती पर अर्पित की पुष्पांजलि

    हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम की जयंती पर अर्पित की पुष्पांजलि

    एनसीसी कैडेटों की संख्या 20 लाख करने का लक्ष्य, रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने पूर्वोत्तर राज्यों से बनाई विस्तार योजना

    एनसीसी कैडेटों की संख्या 20 लाख करने का लक्ष्य, रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने पूर्वोत्तर राज्यों से बनाई विस्तार योजना

    विरोध-प्रदर्शनों की कवरेज के लिए प्रेस काउंसिल ऑफ इंडिया ने जारी किए दिशा-निर्देश

    विरोध-प्रदर्शनों की कवरेज के लिए प्रेस काउंसिल ऑफ इंडिया ने जारी किए दिशा-निर्देश

    SIR पर सरकारी कर्मचारियों की सत्यनिष्ठा पर सवाल उठाने वाले राजनीतिक दल सार्वजनिक माफी मांगें: दिल्ली गवर्नमेंट एम्प्लॉइज वेलफेयर एसोसिएशन