विश्व साइकिल दिवस पर ‘संडेज़ ऑन साइकिल’ का भव्य आयोजन, शिक्षा मंत्री आशिष सूद ने दिखाई पहल

विश्व साइकिल दिवस के मौके पर राजधानी दिल्ली में ‘संडेज़ ऑन साइकिल’ कार्यक्रम का विशेष आयोजन किया गया, जो फिट इंडिया मिशन के तहत जनकपुरी विधानसभा क्षेत्र में हुआ। दिल्ली के शिक्षा मंत्री श्री आशिष सूद ने कार्यक्रम का उद्घाटन किया और साइकिल यात्रा को हरी झंडी दिखाई।

इस आयोजन में बड़ी संख्या में युवाओं, बच्चों, स्कूल छात्रों, वरिष्ठ नागरिकों और आरडब्ल्यूए प्रतिनिधियों ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया। मंत्री सूद ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा शुरू की गई ‘फिट इंडिया मूवमेंट’ और ‘खेलो इंडिया’ जैसी पहल आज जनआंदोलन बन चुकी हैं और इसी क्रम में यह आयोजन भी लोगों को स्वस्थ जीवनशैली की ओर प्रेरित करने का एक प्रयास है।

उन्होंने बताया कि अब तक देशभर में 5,500 से अधिक स्थानों पर करीब तीन लाख लोग इस साइक्लिंग अभियान से जुड़ चुके हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी ‘मन की बात’ में ‘संडेज़ ऑन साइकिल’ की सराहना कर चुके हैं।

मंत्री सूद ने कहा कि साइक्लिंग सिर्फ व्यायाम नहीं, बल्कि एक जनआंदोलन है—जो लोगों को स्वास्थ्य, पर्यावरण और सामुदायिक जुड़ाव की दिशा में आगे बढ़ाता है। उन्होंने दिल्लीवासियों से अपील की कि वे अपने दैनिक जीवन में साइक्लिंग को अपनाएं और एक स्वस्थ भारत के निर्माण में योगदान दें।

  • Leema

    Related Posts

    MCD के ‘रिफॉर्म उत्सव 2026’ में जीरो वेस्ट कॉलोनियों को किया प्रोत्साहित

    नई दिल्ली। दिल्ली नगर निगम (MCD) द्वारा आयोजित ‘रिफॉर्म उत्सव 2026’ में जीरो वेस्ट कॉलोनियों और रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशनों (RWAs) के प्रयासों को प्रोत्साहित किया गया। कार्यक्रम में सतत कचरा…

    हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम की जयंती पर अर्पित की पुष्पांजलि

    चंडीगढ़। हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने 15 अक्टूबर 2026 को चंडीगढ़ स्थित हरियाणा लोक भवन में भारत के पूर्व राष्ट्रपति एवं भारत रत्न डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    MCD के ‘रिफॉर्म उत्सव 2026’ में जीरो वेस्ट कॉलोनियों को किया प्रोत्साहित

    MCD के ‘रिफॉर्म उत्सव 2026’ में जीरो वेस्ट कॉलोनियों को किया प्रोत्साहित

    IMPPA प्रतिनिधिमंडल ने सूचना एवं प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव से की मुलाकात, फिल्म उद्योग की समस्याओं पर हुई चर्चा

    IMPPA प्रतिनिधिमंडल ने सूचना एवं प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव से की मुलाकात, फिल्म उद्योग की समस्याओं पर हुई चर्चा

    हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम की जयंती पर अर्पित की पुष्पांजलि

    हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम की जयंती पर अर्पित की पुष्पांजलि

    एनसीसी कैडेटों की संख्या 20 लाख करने का लक्ष्य, रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने पूर्वोत्तर राज्यों से बनाई विस्तार योजना

    एनसीसी कैडेटों की संख्या 20 लाख करने का लक्ष्य, रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने पूर्वोत्तर राज्यों से बनाई विस्तार योजना

    विरोध-प्रदर्शनों की कवरेज के लिए प्रेस काउंसिल ऑफ इंडिया ने जारी किए दिशा-निर्देश

    विरोध-प्रदर्शनों की कवरेज के लिए प्रेस काउंसिल ऑफ इंडिया ने जारी किए दिशा-निर्देश

    SIR पर सरकारी कर्मचारियों की सत्यनिष्ठा पर सवाल उठाने वाले राजनीतिक दल सार्वजनिक माफी मांगें: दिल्ली गवर्नमेंट एम्प्लॉइज वेलफेयर एसोसिएशन