शालीमार बाग में स्कूली विवाद बना खूनी हमला, स्पेशल स्टाफ ने ‘अटेम्प्ट टू मर्डर’ केस सुलझाया

नई दिल्ली। राजधानी के शालीमार बाग इलाके में स्कूली छात्रों के बीच चला आ रहा विवाद खूनी हमले में बदल गया। मामला 23 फरवरी की दोपहर करीब 2 बजे है, जब हैदरपुर स्थित जीबीएसएस स्कूल के मैदान में 16 वर्षीय अभिषेक और उसके 17 वर्षीय भाई मनीष पर चाकुओं से जानलेवा हमला कर दिया गया। दोनों भाइयों को गंभीर चोटें आईं, जिन्हें तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया।

इस सनसनीखेज वारदात में शामिल 21 वर्षीय आरोपी सुमित को उत्तर-पश्चिम जिला पुलिस की स्पेशल स्टाफ टीम ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के मुताबिक, हमला पहले से चल रहे आपसी विवाद का नतीजा था, जो मामूली कहासुनी से बढ़कर रंजिश में बदल गया। आरोप है कि सुमित अपने साथियों किशन और 3–4 अन्य लोगों के साथ मौके पर पहुंचा और सुनियोजित तरीके से दोनों भाइयों पर हमला किया। एक महिला आरोपी ‘गुड्डी’ ने चाकू से वार किए, जबकि अन्य आरोपियों ने पीड़ितों को पकड़कर जान से मारने की धमकी दी।

हमले के दौरान पीड़ितों की मां के शोर मचाने पर स्थानीय लोग मौके पर इकट्ठा हो गए, जिसके बाद आरोपी फरार हो गए। घायलों की मेडिकल जांच में धारदार हथियार से लगे गहरे जख्मों की पुष्टि हुई। शिकायत के आधार पर शालीमार बाग थाने में बीएनएस की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई।

एसीपी ऑपरेशंस के पर्यवेक्षण में इंस्पेक्टर सोमवीर सिंह के नेतृत्व में गठित टीम ने तकनीकी और स्थानीय सूचनाओं के आधार पर सुमित को दबोच लिया। पूछताछ में आरोपी ने अपने साथियों के साथ मिलकर वारदात को अंजाम देने की बात कबूल की है। पुलिस अब अन्य फरार आरोपियों की तलाश में छापेमारी कर रही है।

उत्तर-पश्चिम जिले के अतिरिक्त पुलिस आयुक्त भीष्म सिंह (आईपीएस) ने बताया कि मामले की आगे की जांच जारी है और जल्द ही बाकी आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

  • Leema

    Related Posts

    ओरिएंटेशन 2026: नए विद्यार्थियों के लिए नई शुरुआत, अनंत संभावनाओं का संदेश

    नई दिल्ली। महाराजा अग्रसेन इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज (MAIMS) द्वारा नवप्रवेशित विद्यार्थियों के स्वागत एवं उनकी शैक्षणिक यात्रा के शुभारंभ के अवसर पर ‘ओरिएंटेशन 2026’ कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया…

    रक्षा सूत्र बंधन का मुहूर्त क्यों? जानिए धर्मशास्त्र और परंपरा का महत्व

    सवाल उठाया जाता है कि भाई की कलाई पर राखी बांधने के लिए मुहूर्त की क्या आवश्यकता है? क्या रक्षा के लिए भी कोई निश्चित समय निर्धारित किया जा सकता…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    ओरिएंटेशन 2026: नए विद्यार्थियों के लिए नई शुरुआत, अनंत संभावनाओं का संदेश

    ओरिएंटेशन 2026: नए विद्यार्थियों के लिए नई शुरुआत, अनंत संभावनाओं का संदेश

    रक्षा सूत्र बंधन का मुहूर्त क्यों? जानिए धर्मशास्त्र और परंपरा का महत्व

    रक्षा सूत्र बंधन का मुहूर्त क्यों? जानिए धर्मशास्त्र और परंपरा का महत्व

    35 मुकदमों में शामिल बदमाश गिरफ्तार, देशी कट्टा और कारतूस बरामद

    35 मुकदमों में शामिल बदमाश गिरफ्तार, देशी कट्टा और कारतूस बरामद

    शाहदरा में वाहन चोर गिरफ्तार, अवैध पिस्तौल और चोरी की स्कूटी बरामद

    शाहदरा में वाहन चोर गिरफ्तार, अवैध पिस्तौल और चोरी की स्कूटी बरामद

    सूरजमल विहार में निर्माणाधीन परिसर से कॉपर पाइप चोरी, आरोपी गिरफ्तार

    सूरजमल विहार में निर्माणाधीन परिसर से कॉपर पाइप चोरी, आरोपी गिरफ्तार

    शाहदरा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: बावरीया गैंग का कुख्यात चेन स्नैचर गिरफ्तार

    शाहदरा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: बावरीया गैंग का कुख्यात चेन स्नैचर गिरफ्तार