शास्त्री पार्क में तड़के दबोचा गया ड्रग पैडलर, 58 लाख की स्मैक बरामद

दिल्ली पुलिस की नारकोटिक्स स्क्वॉड, उत्तर-पूर्व जिले ने नशे के खिलाफ ज़ीरो टॉलरेंस नीति के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए एक ड्रग पैडलर को गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से 292 ग्राम उत्तम गुणवत्ता की स्मैक बरामद हुई है, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाज़ार में कीमत लगभग 58 लाख रुपये आंकी गई है।

घटना 17 और 18 सितंबर की दरम्यानी रात की है। नारकोटिक्स स्क्वॉड की टीम इंस्पेक्टर किरण पाल के नेतृत्व में शास्त्री पार्क थाना क्षेत्र में गश्त कर रही थी। इसी दौरान रात करीब 1:50 बजे पुलिस टीम ने एक युवक को स्लिप रोड पर बैग के साथ खड़ा देखा। पूछताछ करने पर वह टालमटोल करने लगा और खजूरी की ओर बढ़ने लगा। संदेह गहराने पर पुलिस टीम ने उसे रोक लिया और तलाशी ली।

उसके बैग से पीले रंग की पॉलिथीन में एक पैकेट बरामद हुआ, जिसमें भूरी रंग की पाउडरनुमा सामग्री मिली। जांच में वह स्मैक निकली। पकड़े गए आरोपी की पहचान जगत पाल (25 वर्ष), निवासी बदायूं, उत्तर प्रदेश के रूप में हुई।

पुलिस ने मौके पर ही एनडीपीएस एक्ट के तहत सभी कानूनी प्रक्रियाओं का पालन करते हुए आरोपी की तलाशी एसीपी जसोद सिंह मेहता की मौजूदगी में की और केस दर्ज कर लिया गया। पूछताछ में जगत पाल ने अपना जुर्म कबूल करते हुए स्मैक सप्लाई चेन से जुड़ी जानकारी भी दी है।

डीसीपी नॉर्थ-ईस्ट अशिष मिश्रा ने बताया कि नशे के कारोबार पर पूरी तरह से शिकंजा कसने के लिए लगातार सर्च और इंटेलिजेंस आधारित कार्रवाई जारी है। फिलहाल मामले की गहन जांच की जा रही है।

  • Leema

    Related Posts

    MCD के ‘रिफॉर्म उत्सव 2026’ में जीरो वेस्ट कॉलोनियों को किया प्रोत्साहित

    नई दिल्ली। दिल्ली नगर निगम (MCD) द्वारा आयोजित ‘रिफॉर्म उत्सव 2026’ में जीरो वेस्ट कॉलोनियों और रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशनों (RWAs) के प्रयासों को प्रोत्साहित किया गया। कार्यक्रम में सतत कचरा…

    हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम की जयंती पर अर्पित की पुष्पांजलि

    चंडीगढ़। हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने 15 अक्टूबर 2026 को चंडीगढ़ स्थित हरियाणा लोक भवन में भारत के पूर्व राष्ट्रपति एवं भारत रत्न डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    MCD के ‘रिफॉर्म उत्सव 2026’ में जीरो वेस्ट कॉलोनियों को किया प्रोत्साहित

    MCD के ‘रिफॉर्म उत्सव 2026’ में जीरो वेस्ट कॉलोनियों को किया प्रोत्साहित

    IMPPA प्रतिनिधिमंडल ने सूचना एवं प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव से की मुलाकात, फिल्म उद्योग की समस्याओं पर हुई चर्चा

    IMPPA प्रतिनिधिमंडल ने सूचना एवं प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव से की मुलाकात, फिल्म उद्योग की समस्याओं पर हुई चर्चा

    हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम की जयंती पर अर्पित की पुष्पांजलि

    हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम की जयंती पर अर्पित की पुष्पांजलि

    एनसीसी कैडेटों की संख्या 20 लाख करने का लक्ष्य, रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने पूर्वोत्तर राज्यों से बनाई विस्तार योजना

    एनसीसी कैडेटों की संख्या 20 लाख करने का लक्ष्य, रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने पूर्वोत्तर राज्यों से बनाई विस्तार योजना

    विरोध-प्रदर्शनों की कवरेज के लिए प्रेस काउंसिल ऑफ इंडिया ने जारी किए दिशा-निर्देश

    विरोध-प्रदर्शनों की कवरेज के लिए प्रेस काउंसिल ऑफ इंडिया ने जारी किए दिशा-निर्देश

    SIR पर सरकारी कर्मचारियों की सत्यनिष्ठा पर सवाल उठाने वाले राजनीतिक दल सार्वजनिक माफी मांगें: दिल्ली गवर्नमेंट एम्प्लॉइज वेलफेयर एसोसिएशन