शाहदरा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सीमापुरी में 302 ग्राम हेरोइन के साथ ड्रग तस्कर गिरफ्तार

नई दिल्ली, 10 दिसंबर 2024 – शाहदरा जिले की सीमापुरी पुलिस ने बड़ी कामयाबी हासिल करते हुए 302 ग्राम हेरोइन (स्मैक) की तस्करी का पर्दाफाश किया है। यह कार्रवाई 9 दिसंबर को 70 फुटा रोड, सीमापुरी के पास हुई, जहां एक विशेष ऑपरेशन के तहत तस्कर को गिरफ्तार किया गया।

पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति स्कूटी पर हेरोइन की तस्करी कर रहा है। SHO देवेंद्र सिंह ओबेरॉय के नेतृत्व में, एसीपी विजय नगर की देखरेख और डीसीपी शाहदरा प्रशांत गौतम के निर्देशन में विशेष टीम ने कार्रवाई की। टीम में एसआई देशपाल महालिया, एचसी सचिन, एचसी आकाश और एचसी चंदन शामिल थे।

शाम 7:45 बजे संदिग्ध को स्कूटी (DL-5-SDF-9055) के साथ पकड़ा गया। आरोपी की पहचान याकूब (27) निवासी तकिया कला खान, मीर दर्द रोड, दरियागंज के रूप में हुई। तलाशी में 302 ग्राम हेरोइन बरामद हुई।
पूछताछ में याकूब ने बताया कि वह दरियागंज में कबाड़ी की दुकान चलाने वाले प्रदीप के साथ मिलकर हेरोइन की सप्लाई करता था। उसने यह हेरोइन रज्जू (जगतपुर, वजीराबाद), आमिर (दुरिया, बरेली), और सिराज उर्फ खुन्ना (कटरा, शाहजहांपुर) से खरीदी थी। आरोपी ने कई बार शाहनाज, पुष्पा और सिकंदर (जामा मस्जिद निवासी) को भी हेरोइन सप्लाई करने की बात स्वीकार की।

शाहदरा डीसीपी प्रशांत गौतम ने बताया कि मामले में आगे की जांच जारी है और सप्लाई नेटवर्क के अन्य सदस्यों को पकड़ने के लिए अभियान तेज किया जाएगा।

  • Leema

    Related Posts

    BRICS Business Forum 2026: प्रधानमंत्री ने कारोबारियों से व्यापार बाधाएं हटाने और 100 स्टार्टअप को वैश्विक बाजार देने का किया आह्वान

    नई दिल्ली। BRICS Business Forum 2026 को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री ने BRICS देशों के बीच व्यापार और कारोबारी सहयोग को और मजबूत करने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि…

    रास मंडल से प्रेम-सद्भाव का संदेश, बांसुरी की धुन ने सिखाई मधुर वाणी

    दिल्ली। प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय के दिल्ली , नरेला, पाना उद्यान स्थित सेवा केंद्र पर जन्माष्टमी के अवसर पर श्री कृष्ण की मनमोहक झांकियों का आयोजन किया गया। आकर्षक साज-सज्जा…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    BRICS Business Forum 2026: प्रधानमंत्री ने कारोबारियों से व्यापार बाधाएं हटाने और 100 स्टार्टअप को वैश्विक बाजार देने का किया आह्वान

    BRICS Business Forum 2026: प्रधानमंत्री ने कारोबारियों से व्यापार बाधाएं हटाने और 100 स्टार्टअप को वैश्विक बाजार देने का किया आह्वान

    कनॉट प्लेस जाने वालों के लिए बड़ी राहत! अब आधी रात तक खुले रहेंगे 11 Public Toilets

    रास मंडल से प्रेम-सद्भाव का संदेश, बांसुरी की धुन ने सिखाई मधुर वाणी

    रास मंडल से प्रेम-सद्भाव का संदेश, बांसुरी की धुन ने सिखाई मधुर वाणी

    दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष श्रीमती लता गुप्ता ने मुस्कान शर्मा के परिवार से की मुलाकात, निष्पक्ष एवं त्वरित जांच का दिया आश्वासन

    दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष श्रीमती लता गुप्ता ने मुस्कान शर्मा के परिवार से की मुलाकात, निष्पक्ष एवं त्वरित जांच का दिया आश्वासन

    ओरिएंटेशन 2026: नए विद्यार्थियों के लिए नई शुरुआत, अनंत संभावनाओं का संदेश

    ओरिएंटेशन 2026: नए विद्यार्थियों के लिए नई शुरुआत, अनंत संभावनाओं का संदेश

    रक्षा सूत्र बंधन का मुहूर्त क्यों? जानिए धर्मशास्त्र और परंपरा का महत्व

    रक्षा सूत्र बंधन का मुहूर्त क्यों? जानिए धर्मशास्त्र और परंपरा का महत्व