शिक्षा के क्षेत्र में नवाचार और नेतृत्व का महत्व अत्यंत आवश्यक : प्रोफेसर डॉ. रघुवीर कुलपति

शिक्षा में नेतृत्व, नवाचार और समावेशिता को सशक्त करने की दिशा में के. आर. मंगलम् विश्वविद्यालय ने की एक प्रेरणादायक पहल : के. आर. मंगलम् विश्वविद्यालय में प्रतिष्ठित “विद्या प्रकाश कॉन्क्लेव”का आयोजन किया गया, जो “स्कूल शिक्षा नेतृत्व मेंउत्कृष्टता” विषय पर केंद्रित थी। इस विशेष आयोजन में देशभर के प्रमुख स्कूलों के प्रतिष्ठित प्राचार्यों ने भाग लिया और शिक्षा क्षेत्र में अपने बहुमूल्य योगदान और अनुभवों को साझा किया। यह आयोजन शिक्षा प्रणाली के विकास और नेतृत्व कौशल को बढ़ाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल साबित हुआ। इस अवसर पर के.आर. मंगलम् विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर डॉ. रघुवीर ने कहा, “शिक्षा के क्षेत्र में नवाचार और नेतृत्व का महत्व अत्यंत आवश्यक है। भविष्य की शिक्षा प्रणाली को और अधिक प्रभावी बनाने के लिए हमें पारंपरिक और आधुनिक तकनीकों का समावेश करना होगा। यह कॉन्क्लेव हमारे शिक्षा जगत को एक सशक्त मंच प्रदान करता है, जहाँ विचारों का आदान-प्रदान और नवीन रणनीतियों पर चर्चा की जाती है। इस प्रकार के आयोजनों से हम शिक्षा प्रणाली में सुधार कर सकते हैं और नए युग की आवश्यकताओं के अनुसार शिक्षण तकनीकों को उन्नत कर सकते हैं।”
कार्यक्रम के अंतर्गत शिक्षा नीति, नवीनतम तकनीकों, शिक्षण विधियों और छात्रों के समग्र विकास से संबंधित कई महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत चर्चा की गई। इस अवसर पर स्कूल शिक्षा क्षेत्र में अद्वितीय योगदान देने वाले शिक्षाविदों को सम्मानित किया गया। उनकी उपलब्धियों ने शिक्षा प्रणाली को नई ऊंचाइयों तक पहुँचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। कॉन्क्लेव के दौरान विभिन्न पैनल चर्चाओं और कार्यशालाओं का आयोजन किया गया, जिनमें शिक्षा में डिजिटल तकनीक, नेतृत्व विकास, शिक्षकों की नई भूमिका, मूल्य-आधारित शिक्षा, और शिक्षा में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस जैसी उन्नत तकनीकों के उपयोग पर गहन विचार-विमर्श हुआ। विशेषज्ञों ने भविष्य के शिक्षा मॉडल, नई नीतियों और आधुनिक शिक्षण विधियों पर अपने विचार साझा किए।
इस कॉन्क्लेव में देशभर के शिक्षाविदों ने भाग लिया और अपने अनुभवों को साझा करते हुए शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार के विभिन्न तरीकों पर चर्चा की। यह आयोजन शिक्षा क्षेत्र में नए विचारों और तकनीकों को अपनाने के लिए प्रेरित करने वाला साबित हुआ। इस मौके पर के.आर. मंगलम् विश्वविद्यालय के कुलसचिव डॉ. राहुल शर्मा ने विजय गौड़ ब्यूरो चीफ को बताया कि “हमारा विश्वविद्यालय इस प्रकार के आयोजन द्वारा शिक्षा क्षेत्र में निरंतर योगदान देता रहेगा और शिक्षकों तथा प्राचार्यों के साथ मिलकर भारत की शिक्षा व्यवस्था को और अधिक प्रभावी और समृद्ध बनाने की दिशा में कार्य करेगा। विश्वविद्यालय का उद्देश्य शिक्षा में उत्कृष्टता और नेतृत्व को बढ़ावा देना है ताकि छात्रों को एक उज्जवल भविष्य प्रदान किया जा सके।” इस मौके पर विश्वविद्यालय की आंतरिक गुणवत्ता आश्वासन प्रकोष्ठ (आईक्यूएसी) की निदेशक, डीन एकेडमिक्सके साथ सभी विभागों से डीन एवं संकाय सदस्यों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।
दिल्ली से ब्यूरो चीफ विजय गौड़ की विशेष रिपोर्ट

  • Leema

    Related Posts

    ओरिएंटेशन 2026: नए विद्यार्थियों के लिए नई शुरुआत, अनंत संभावनाओं का संदेश

    नई दिल्ली। महाराजा अग्रसेन इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज (MAIMS) द्वारा नवप्रवेशित विद्यार्थियों के स्वागत एवं उनकी शैक्षणिक यात्रा के शुभारंभ के अवसर पर ‘ओरिएंटेशन 2026’ कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया…

    रक्षा सूत्र बंधन का मुहूर्त क्यों? जानिए धर्मशास्त्र और परंपरा का महत्व

    सवाल उठाया जाता है कि भाई की कलाई पर राखी बांधने के लिए मुहूर्त की क्या आवश्यकता है? क्या रक्षा के लिए भी कोई निश्चित समय निर्धारित किया जा सकता…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    ओरिएंटेशन 2026: नए विद्यार्थियों के लिए नई शुरुआत, अनंत संभावनाओं का संदेश

    ओरिएंटेशन 2026: नए विद्यार्थियों के लिए नई शुरुआत, अनंत संभावनाओं का संदेश

    रक्षा सूत्र बंधन का मुहूर्त क्यों? जानिए धर्मशास्त्र और परंपरा का महत्व

    रक्षा सूत्र बंधन का मुहूर्त क्यों? जानिए धर्मशास्त्र और परंपरा का महत्व

    35 मुकदमों में शामिल बदमाश गिरफ्तार, देशी कट्टा और कारतूस बरामद

    35 मुकदमों में शामिल बदमाश गिरफ्तार, देशी कट्टा और कारतूस बरामद

    शाहदरा में वाहन चोर गिरफ्तार, अवैध पिस्तौल और चोरी की स्कूटी बरामद

    शाहदरा में वाहन चोर गिरफ्तार, अवैध पिस्तौल और चोरी की स्कूटी बरामद

    सूरजमल विहार में निर्माणाधीन परिसर से कॉपर पाइप चोरी, आरोपी गिरफ्तार

    सूरजमल विहार में निर्माणाधीन परिसर से कॉपर पाइप चोरी, आरोपी गिरफ्तार

    शाहदरा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: बावरीया गैंग का कुख्यात चेन स्नैचर गिरफ्तार

    शाहदरा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: बावरीया गैंग का कुख्यात चेन स्नैचर गिरफ्तार