संजय गांधी ट्रांसपोर्ट नगर से 192 किलो अवैध पटाखे बरामद, एक आरोपी गिरफ्तार

नई दिल्ली: राजधानी दिल्ली में दिवाली से पहले प्रदूषण फैलाने वाले अवैध पटाखों के खिलाफ क्राइम ब्रांच ने बड़ी कार्रवाई की है। एनआर-II यूनिट की टीम ने समायपुर बादली इलाके के संजय गांधी ट्रांसपोर्ट नगर में छापा मारकर 192 किलो प्रतिबंधित पटाखे बरामद किए हैं। पुलिस ने मौके से एक आरोपी को गिरफ्तार किया है, जिसकी पहचान हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर निवासी पवन कुमार के रूप में हुई है।

जानकारी के अनुसार, एएसआई अशोक कुमार को गुप्त सूचना मिली थी कि संजय गांधी ट्रांसपोर्ट नगर में बड़ी मात्रा में अवैध पटाखे रखे गए हैं जिन्हें त्योहारों से पहले बेचा जाना है। सूचना के आधार पर इंस्पेक्टर नीरज कुमार के नेतृत्व और एसीपी नरेंद्र सिंह की निगरानी में एसआई अनिल सरोहा, एसआई प्रदीप सिंह, एएसआई अशोक कुमार, एएसआई संजीव कुमार, एएसआई पर्वीन, एचसी अशोक कुमार और एचसी सुमेर कुमार की टीम गठित की गई।

टीम ने तत्परता दिखाते हुए बताए गए स्थान पर जाल बिछाया और आरोपी पवन कुमार को रंगे हाथों पकड़ लिया। तलाशी के दौरान उसके गोदाम से 192 किलो अवैध पटाखे बरामद किए गए, जिनकी बिक्री और भंडारण पर सुप्रीम कोर्ट द्वारा पूर्ण प्रतिबंध लगाया गया है।

जांच में सामने आया कि आरोपी पवन कुमार 10वीं कक्षा तक पढ़ा है और कोविड-19 के बाद से संजय गांधी ट्रांसपोर्ट नगर में काम कर रहा था। जल्दी पैसे कमाने की लालच में उसने एक गोदाम किराए पर लेकर अवैध पटाखों का भंडारण शुरू कर दिया था।

पुलिस ने बरामद पटाखों को जब्त कर आरोपी के खिलाफ FIR संख्या 293/25, दिनांक 06.10.2025 दर्ज की है। मामला धारा 223(b), 288 BNS और 9(B) Explosive Act के तहत दर्ज किया गया है। फिलहाल पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि यह अवैध पटाखे किस स्रोत से लाए गए थे और किन लोगों को बेचे जाने वाले थे।

डीसीपी (क्राइम ब्रांच) पंकज कुमार ने कहा कि दिल्ली पुलिस सुप्रीम कोर्ट के आदेशों के पालन के लिए प्रतिबद्ध है और प्रदूषण फैलाने वाले अवैध पटाखों के खिलाफ यह सख्त कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी ताकि राजधानी का वातावरण और लोगों का स्वास्थ्य सुरक्षित रह सके।

  • Leema

    Related Posts

    1994 बैच के वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी अनुराग कुमार बने दिल्ली के नए पुलिस आयुक्त

    नई दिल्ली। केंद्र सरकार के गृह मंत्रालय ने 1994 बैच के एजीएमयूटी (AGMUT) कैडर के वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी अनुराग कुमार को दिल्ली का नया पुलिस आयुक्त (Commissioner of Police) नियुक्त…

    शाहदरा नॉर्थ ज़ोन के अध्यक्ष बने निगम पार्षद पंकज लूथरा, बधाई देने समर्थकों और भाजपा नेताओं का लगा तांता

    दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं निगम पार्षद पंकज लूथरा ने शाहदरा नॉर्थ ज़ोन के अध्यक्ष का पदभार ग्रहण कर लिया है। उनके अध्यक्ष बनने पर भाजपा कार्यकर्ताओं,…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    देश में पहली बार MAMC-लोक नायक अस्पताल ने बनाया नया कीर्तिमान, 345 बच्चों की वीडियो यूरोडायनामिक स्टडी पूरी

    देश में पहली बार MAMC-लोक नायक अस्पताल ने बनाया नया कीर्तिमान, 345 बच्चों की वीडियो यूरोडायनामिक स्टडी पूरी

    1994 बैच के वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी अनुराग कुमार बने दिल्ली के नए पुलिस आयुक्त

    1994 बैच के वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी अनुराग कुमार बने दिल्ली के नए पुलिस आयुक्त

    एकांकी संकलन ‘एक मलिन पन्ना’ ने बटोरी सराहना, साहित्यकारों और समाजसेवियों ने लेखक जेपी सहज को दी शुभकामनाएँ

    एकांकी संकलन ‘एक मलिन पन्ना’ ने बटोरी सराहना, साहित्यकारों और समाजसेवियों ने लेखक जेपी सहज को दी शुभकामनाएँ

    शाहदरा नॉर्थ ज़ोन के अध्यक्ष बने निगम पार्षद पंकज लूथरा, बधाई देने समर्थकों और भाजपा नेताओं का लगा तांता

    शाहदरा नॉर्थ ज़ोन के अध्यक्ष बने निगम पार्षद पंकज लूथरा, बधाई देने समर्थकों और भाजपा नेताओं का लगा तांता

    ऑपरेशन ‘चक्र’ में द्वारका पुलिस की बड़ी सफलता, 72 घंटे में 30 वाहन चोर गिरफ्तार, 64 चोरी के वाहन बरामद

    ऑपरेशन ‘चक्र’ में द्वारका पुलिस की बड़ी सफलता, 72 घंटे में 30 वाहन चोर गिरफ्तार, 64 चोरी के वाहन बरामद

    स्पेशल सेल ने मंजीत महल गैंग के इनामी गैंगस्टर लोकेश उर्फ सूर्या को दबोचा

    स्पेशल सेल ने मंजीत महल गैंग के इनामी गैंगस्टर लोकेश उर्फ सूर्या को दबोचा