सनातन गुरु और ऑर्गेनिक एप्पल फेस्टिवल” में साध्वी प्राची का ललकार भरा संदेश: “बटोगे तो कटोगे”

नई दिल्ली: तालकटोरा स्टेडियम में आयोजित “सनातन गुरु और ऑर्गेनिक एप्पल फेस्टिवल” में साध्वी प्राची ने अपने विवादास्पद भाषणों और हिंदू हित की प्रखर वक्ता के रूप में एक बार फिर जोरदार ललकार भरे स्वर में हिन्दू समुदाय को जागरूक किया। साध्वी प्राची ने अपने संबोधन में चेतावनी दी, “बटोगे तो कटोगे,” और इस दौरान उपस्थित सभी मेहमानों और अतिथियों ने करतल ध्वनि से उनके इस संबोधन का स्वागत किया।

साध्वी प्राची ने कहा, “राजनेता अब नीचता की राजनीति पर उतर आए हैं और हिंदुओं को आपस में बांट कर कमजोर करने में लगे हैं, जिससे आज जो अल्पसंख्यक हैं, वे कल बहुसंख्यक हो जाएं।” उन्होंने हिन्दू समुदाय को एकजुट रहने का आह्वान किया और कहा कि हमें अपनी युवा पीढ़ी को फास्ट फूड से बचाकर ऑर्गेनिक फूड की ओर ले जाना चाहिए। उन्होंने डॉक्टर बसंत गोयल के ऑर्गेनिक मूवमेंट की जमकर तारीफ की और कहा, “बसंत गोयल को मेरा साधुवाद और आशीर्वाद कि हर कदम पर उन्हें सफलता मिले।”

“सनातन गुरु और ऑर्गेनिक एप्पल फेस्टिवल” के आयोजक और विश्व विख्यात लेखक व ऑर्गेनिक क्रांति के जनक डॉ. बसंत गोयल ने धर्म गुरुओं का स्वागत किया और उनकी चरण वंदना के बाद अपने वक्तव्य में कहा कि इस आयोजन का उद्देश्य भारतीय सांस्कृतिक और विरासत से युवा पीढ़ी को अवगत कराना और आम आदमी की औसत आयु को बढ़ाना है। गोयल ने कहा, “प्राचीनकाल से हमारे ऋषि मुनि हिमालय की चोटियों और घने जंगलों के बीच कंद मूल खाते थे। प्रभु श्री राम जब 14 साल के लिए वनवास गए, तो उन्होंने भी वहां मिलने वाले फल आदि का सेवन किया।”

डॉ. बसंत गोयल ने यह भी कहा कि आजकल बाजारों में मिलने वाले ऑर्गेनिक प्रोडक्ट की पहचान स्टीकर से नहीं बल्कि स्वाद से की जानी चाहिए। उन्होंने जोर देकर कहा कि युवा पीढ़ी जहरीले फास्ट फूड की ओर बढ़ रही है, जिससे हार्ट अटैक जैसी बीमारियां बढ़ रही हैं। उन्होंने ऑर्गेनिक फूड अपनाने और चिरायु बनने की सलाह दी।

इस महा आयोजन में अनेक प्रमुख साधु संतों ने भी भाग लिया, जिनमें विशेष रूप से आचार्य महामंडलेश्वर दूधेश्वर नाथ पीठाधीश्वर, बंगला मुक्ति पीठाधीश्वर श्री आशुतोष बगलामुखी आदि प्रमुख थे। इस महा आयोजन को सफल बनाने में समिति से जुड़े अतुल मुदगिल और कुलदीप सिंह का विशेष सहयोग रहा।

  • Leema

    Related Posts

    आदर्श रामलीला कमेटी नरेला में विधि-विधान से हुआ भूमि पूजन, भव्य रामलीला मंचन का शुभारंभ

    दिल्ली। आदर्श रामलीला कमेटी, नरेला दिल्ली द्वारा रविवार, 20 सितंबर 2026 को बड़े उत्साह और धार्मिक श्रद्धा के साथ भूमि पूजन कार्यक्रम आयोजित किया गया। भूमि पूजन के अवसर पर…

    इहबास में सेवा दिवस के रूप में मनाया गया प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन

    फल वितरण से लेकर दीप प्रज्ज्वलन तक—पूरा संस्थान रोशनी से जगमगाया नई दिल्ली। देश के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन वीरवार को मानव व्यवहार एवं संबद्ध विज्ञान संस्थान (इहबास)…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    आदर्श रामलीला कमेटी नरेला में विधि-विधान से हुआ भूमि पूजन, भव्य रामलीला मंचन का शुभारंभ

    आदर्श रामलीला कमेटी नरेला में विधि-विधान से हुआ भूमि पूजन, भव्य रामलीला मंचन का शुभारंभ

    इहबास में सेवा दिवस के रूप में मनाया गया प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन

    इहबास में सेवा दिवस के रूप में मनाया गया प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन

    संतों ने बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से की शिष्टाचार भेंट, गोमाता के संरक्षण हेतु राज्य स्तरीय मांगों पर मिला आश्वासन

    संतों ने बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से की शिष्टाचार भेंट, गोमाता के संरक्षण हेतु राज्य स्तरीय मांगों पर मिला आश्वासन

    BRICS Business Forum 2026: प्रधानमंत्री ने कारोबारियों से व्यापार बाधाएं हटाने और 100 स्टार्टअप को वैश्विक बाजार देने का किया आह्वान

    BRICS Business Forum 2026: प्रधानमंत्री ने कारोबारियों से व्यापार बाधाएं हटाने और 100 स्टार्टअप को वैश्विक बाजार देने का किया आह्वान

    कनॉट प्लेस जाने वालों के लिए बड़ी राहत! अब आधी रात तक खुले रहेंगे 11 Public Toilets

    रास मंडल से प्रेम-सद्भाव का संदेश, बांसुरी की धुन ने सिखाई मधुर वाणी

    रास मंडल से प्रेम-सद्भाव का संदेश, बांसुरी की धुन ने सिखाई मधुर वाणी