साइबर सेल और WR-I यूनिट ने यूपी से दो लापता लड़कियों को सकुशल किया बरामद, दोनों पर था 20-20 हज़ार का इनाम

दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने दो अलग-अलग ऑपरेशनों में उत्तर प्रदेश के बरेली और मथुरा से दो लापता लड़कियों को सुरक्षित बरामद किया है। दोनों मामलों में लड़कियों की बरामदगी पर 20-20 हज़ार रुपये का इनाम घोषित किया गया था। पहली लड़की, जो 17 साल की है, 14 नवंबर 2024 से नरेला थाना क्षेत्र से लापता थी। इस मामले में साइबर सेल के कांस्टेबल श्रीराम ने तकनीकी निगरानी और लगातार प्रयासों के जरिए लड़की की लोकेशन बरेली में ट्रेस की। एक विशेष टीम ने वहां पहुंचकर लड़की को बरामद किया और उसे नरेला पुलिस को सौंप दिया।

दूसरी लड़की की उम्र 20 साल है और वह अक्टूबर 2024 से बुराड़ी इलाके से लापता थी। सात महीने की खोजबीन के बाद भी कोई सुराग नहीं मिला था, जिसके बाद क्राइम ब्रांच की WR-I यूनिट ने केस की जिम्मेदारी ली। महिला एएसआई नरेंद्र कौर की तकनीकी निगरानी के आधार पर लड़की की लोकेशन मथुरा में पाई गई। तुरंत एक टीम गठित कर मथुरा भेजी गई, जहां से लड़की को सकुशल बरामद कर लिया गया और उसे दिल्ली की बुराड़ी पुलिस को सौंपा गया।

दोनों मामलों में दिल्ली पुलिस की सतर्कता, तकनीकी विश्लेषण और ज़मीनी मेहनत ने एक बार फिर यह साबित कर दिया कि क्राइम ब्रांच कितनी गंभीरता और समर्पण के साथ ऐसे मामलों को अंजाम देती है।

  • Leema

    Related Posts

    MCD के ‘रिफॉर्म उत्सव 2026’ में जीरो वेस्ट कॉलोनियों को किया प्रोत्साहित

    नई दिल्ली। दिल्ली नगर निगम (MCD) द्वारा आयोजित ‘रिफॉर्म उत्सव 2026’ में जीरो वेस्ट कॉलोनियों और रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशनों (RWAs) के प्रयासों को प्रोत्साहित किया गया। कार्यक्रम में सतत कचरा…

    हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम की जयंती पर अर्पित की पुष्पांजलि

    चंडीगढ़। हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने 15 अक्टूबर 2026 को चंडीगढ़ स्थित हरियाणा लोक भवन में भारत के पूर्व राष्ट्रपति एवं भारत रत्न डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    MCD के ‘रिफॉर्म उत्सव 2026’ में जीरो वेस्ट कॉलोनियों को किया प्रोत्साहित

    MCD के ‘रिफॉर्म उत्सव 2026’ में जीरो वेस्ट कॉलोनियों को किया प्रोत्साहित

    IMPPA प्रतिनिधिमंडल ने सूचना एवं प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव से की मुलाकात, फिल्म उद्योग की समस्याओं पर हुई चर्चा

    IMPPA प्रतिनिधिमंडल ने सूचना एवं प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव से की मुलाकात, फिल्म उद्योग की समस्याओं पर हुई चर्चा

    हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम की जयंती पर अर्पित की पुष्पांजलि

    हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम की जयंती पर अर्पित की पुष्पांजलि

    एनसीसी कैडेटों की संख्या 20 लाख करने का लक्ष्य, रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने पूर्वोत्तर राज्यों से बनाई विस्तार योजना

    एनसीसी कैडेटों की संख्या 20 लाख करने का लक्ष्य, रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने पूर्वोत्तर राज्यों से बनाई विस्तार योजना

    विरोध-प्रदर्शनों की कवरेज के लिए प्रेस काउंसिल ऑफ इंडिया ने जारी किए दिशा-निर्देश

    विरोध-प्रदर्शनों की कवरेज के लिए प्रेस काउंसिल ऑफ इंडिया ने जारी किए दिशा-निर्देश

    SIR पर सरकारी कर्मचारियों की सत्यनिष्ठा पर सवाल उठाने वाले राजनीतिक दल सार्वजनिक माफी मांगें: दिल्ली गवर्नमेंट एम्प्लॉइज वेलफेयर एसोसिएशन