सुरेंद्र फौजी गैंग को बड़ा झटका, कुख्यात बदमाश राकेश बंजारा हथियार समेत गिरफ्तार

दिल्ली के नॉर्थ-वेस्ट जिला पुलिस की स्पेशल स्टाफ टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए सुरेंद्र फौजी गैंग से जुड़े कुख्यात अपराधी राकेश बंजारा को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के कब्जे से एक अवैध अत्याधुनिक पिस्टल और तीन जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं।

पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि राकेश बंजारा हैदरपुर गांव में अपने रिश्तेदारों से मिलने आने वाला है और उसके पास अवैध हथियार भी होगा। सूचना मिलते ही एसीपी ऑपरेशंस Ranjeet Dhaka की निगरानी में इंस्पेक्टर सोमवीर सिंह के नेतृत्व में टीम गठित की गई और शालीमार बाग इलाके में जाल बिछाया गया। दोपहर करीब 3:15 बजे एक स्विफ्ट कार को रोककर आरोपी को दबोच लिया गया।

तलाशी के दौरान उसके पास से लोडेड पिस्टल और तीन कारतूस बरामद हुए। पूछताछ में सामने आया कि राकेश बंजारा हरियाणा के गुरुग्राम और आसपास के क्षेत्रों में सक्रिय गैंगस्टर है और उस पर हत्या, हत्या के प्रयास, लूट और आर्म्स एक्ट समेत 25 से ज्यादा आपराधिक मामले दर्ज हैं। उसने बताया कि गैंग रंजिश के चलते वह अपनी सुरक्षा के लिए हथियार लेकर चलता था, जिसे उसने करीब तीन साल पहले अवैध तरीके से हासिल किया था।

जांच में यह भी सामने आया कि आरोपी हैदरपुर अपने ससुराल आया था। पुलिस के अनुसार, उसके पास अवैध हथियार होना कानून-व्यवस्था के लिए गंभीर खतरा था। फिलहाल मामले की जांच जारी है और आरोपी के अन्य नेटवर्क की भी पड़ताल की जा रही है।

  • Leema

    Related Posts

    भारत मंडपम में गूंजा ‘जियो और जीने दो’ का संदेश, महावीर कथा 3.0 में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब

    नई दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित ‘महावीर कथा 3.0’ आध्यात्म और श्रद्धा का भव्य संगम बनकर उभरा, जहां भगवान महावीर के 2625 वर्ष पुराने संदेशों को नई पीढ़ी तक…

    न्यायमूर्ति वी. कामेश्वर राव एवं न्यायाधीश राजीव बंसल् कुशल मार्गदर्शन में किया कुल 1,20,742 यातायात चालानों का सफलतापूर्वक निस्तारण

    माननीय श्री न्यायमूर्ति वी. कामेश्वर राव, न्यायाधीश, दिल्ली उच्च न्यायालय एवं कार्यकारी अध्यक्ष, डीएसएलएसए, तथा श्री राजीव बंसल, माननीय सदस्य सचिव, डीएसएलएसए के कुशल मार्गदर्शन में 05 अप्रैल 2026 को…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    भारत मंडपम में गूंजा ‘जियो और जीने दो’ का संदेश, महावीर कथा 3.0 में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब

    भारत मंडपम में गूंजा ‘जियो और जीने दो’ का संदेश, महावीर कथा 3.0 में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब

    न्यायमूर्ति वी. कामेश्वर राव एवं न्यायाधीश राजीव बंसल् कुशल मार्गदर्शन में किया कुल 1,20,742 यातायात चालानों का सफलतापूर्वक निस्तारण

    न्यायमूर्ति वी. कामेश्वर राव एवं न्यायाधीश राजीव बंसल् कुशल मार्गदर्शन में किया कुल 1,20,742 यातायात चालानों का सफलतापूर्वक निस्तारण

    सुरेंद्र फौजी गैंग को बड़ा झटका, कुख्यात बदमाश राकेश बंजारा हथियार समेत गिरफ्तार

    सुरेंद्र फौजी गैंग को बड़ा झटका, कुख्यात बदमाश राकेश बंजारा हथियार समेत गिरफ्तार

    155 मामलों का रिकॉर्ड निपटान, हेड कांस्टेबल संजय वशिष्ठ बने ‘बेस्ट इन्वेस्टिगेटिंग ऑफिसर’

    155 मामलों का रिकॉर्ड निपटान, हेड कांस्टेबल संजय वशिष्ठ बने ‘बेस्ट इन्वेस्टिगेटिंग ऑफिसर’

    आत्मचिंतन और संस्कृति से ही समाज को मिलती है दिशा: विधानसभा अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता

    आत्मचिंतन और संस्कृति से ही समाज को मिलती है दिशा: विधानसभा अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता

    दिल्ली में ड्रग नेटवर्क का भंडाफोड़, मेडिकल स्टोर संचालक गिरफ्तार, भारी मात्रा में नशीली दवाएं बरामद

    दिल्ली में ड्रग नेटवर्क का भंडाफोड़, मेडिकल स्टोर संचालक गिरफ्तार, भारी मात्रा में नशीली दवाएं बरामद