सोनू सूद की नई फिल्म ‘फ़तेह’ की रेड कार्पेट स्क्रीनिंग: एक यादगार शाम का आयोजन

नई दिल्ली: बॉलीवुड के दमदार अभिनेता सोनू सूद और जितिन भाटिया द्वारा सह-स्थापित सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्सप्लर्जर’ ने 12 जनवरी को डीएलएफ साकेत स्थित सिनेपोलिस में एक शानदार रेड कार्पेट स्क्रीनिंग का आयोजन किया। इस खास मौके पर सोनू सूद की बहुप्रतीक्षित एक्शन-थ्रिलर फिल्म ‘फ़तेह’ की विशेष स्क्रीनिंग आयोजित की गई, जिसने सेलेब्स, मेगा इन्फ्लुएंसर्स, कंटेंट क्रिएटर्स, मीडिया बिरादरी, कॉर्पोरेट अधिकारियों और ब्रांड प्रमुखों को आकर्षित किया।


सोनू सूद की निर्देशित पहली फिल्म ‘फ़तेह’ को न केवल दर्शकों का प्यार मिल रहा है बल्कि समीक्षकों से भी इसे शानदार प्रतिक्रिया मिल रही है। फिल्म की कहानी में एक्शन, ड्रामा और न्याय जैसे गहरे मुद्दों को बारीकी से दर्शाया गया है। यह फिल्म बॉलीवुड में एक्शन शैली की परिभाषा बदलने का दम रखती है


‘फ़तेह’ की इस खास स्क्रीनिंग का आकर्षण बढ़ाने के लिए ‘एक्सप्लर्जर’ ने एक महीने तक #फतेह और #सोनूसूद थीम पर आधारित एक ऑनलाइन प्रतियोगिता का आयोजन किया। इस प्रतियोगिता में देशभर के कंटेंट क्रिएटर्स ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। सोनू सूद ने अपने सोशल मीडिया हैंडल से इस प्रतियोगिता की घोषणा की, जिसे जबरदस्त प्रतिक्रिया मिली।
20,000 से अधिक प्रविष्टियों में से चुने गए 500 भाग्यशाली विजेताओं को इस रेड कार्पेट स्क्रीनिंग में शामिल होने का मौका मिला। इन विजेताओं ने न केवल सोनू सूद के साथ फिल्म देखी बल्कि उनसे मुलाकात और बातचीत का भी आनंद उठाया।


इस आयोजन की सबसे खास बात ‘गाला नाइट’ रही, जहां सोनू सूद और उनकी टीम ने प्रशंसकों और क्रिएटर्स से मुलाकात की। यह पल सभी के लिए बेहद खास और यादगार बन गया। यहां मौजूद क्रिएटर्स ने सुपरस्टार के साथ कंटेंट बनाने का मौका भी हाथ से नहीं जाने दिया।


‘एक्सप्लर्जर’ ने अपने प्लेटफॉर्म के जरिए ट्रैवलिंग और कंटेंट क्रिएशन को नई दिशा देने का काम किया है। यह आयोजन ‘द ललित होटल्स’, ‘सिनेपोलिस’, ‘स्पर्श सीसीटीवी’ और ‘भारत रेशमा’ जैसे प्रतिष्ठित ब्रांड्स के सहयोग से किया गया। यह न केवल ऑफलाइन बल्कि ऑनलाइन भी कनेक्शन्स को मजबूत बनाने की ‘एक्सप्लर्जर’ की प्रतिबद्धता को दर्शाता है।


सोनू सूद ने इस आयोजन के दौरान कहा, “फ़तेह सिर्फ एक फिल्म नहीं है, बल्कि यह उन मुद्दों पर ध्यान केंद्रित करने का प्रयास है जो हमारे समाज को प्रभावित करते हैं। एक्सप्लर्जर के माध्यम से इस फिल्म को दर्शकों तक ले जाने का अनुभव बेहद खास रहा।”

इस तरह, ‘फ़तेह’ की रेड कार्पेट स्क्रीनिंग ने न केवल मनोरंजन का नया आयाम प्रस्तुत किया, बल्कि कंटेंट क्रिएटर्स और प्रशंसकों को एक ऐसा मंच दिया, जहां वे अपने पसंदीदा अभिनेता के करीब आ सके।

  • Leema

    Related Posts

    MCD के ‘रिफॉर्म उत्सव 2026’ में जीरो वेस्ट कॉलोनियों को किया प्रोत्साहित

    नई दिल्ली। दिल्ली नगर निगम (MCD) द्वारा आयोजित ‘रिफॉर्म उत्सव 2026’ में जीरो वेस्ट कॉलोनियों और रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशनों (RWAs) के प्रयासों को प्रोत्साहित किया गया। कार्यक्रम में सतत कचरा…

    हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम की जयंती पर अर्पित की पुष्पांजलि

    चंडीगढ़। हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने 15 अक्टूबर 2026 को चंडीगढ़ स्थित हरियाणा लोक भवन में भारत के पूर्व राष्ट्रपति एवं भारत रत्न डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    MCD के ‘रिफॉर्म उत्सव 2026’ में जीरो वेस्ट कॉलोनियों को किया प्रोत्साहित

    MCD के ‘रिफॉर्म उत्सव 2026’ में जीरो वेस्ट कॉलोनियों को किया प्रोत्साहित

    IMPPA प्रतिनिधिमंडल ने सूचना एवं प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव से की मुलाकात, फिल्म उद्योग की समस्याओं पर हुई चर्चा

    IMPPA प्रतिनिधिमंडल ने सूचना एवं प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव से की मुलाकात, फिल्म उद्योग की समस्याओं पर हुई चर्चा

    हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम की जयंती पर अर्पित की पुष्पांजलि

    हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम की जयंती पर अर्पित की पुष्पांजलि

    एनसीसी कैडेटों की संख्या 20 लाख करने का लक्ष्य, रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने पूर्वोत्तर राज्यों से बनाई विस्तार योजना

    एनसीसी कैडेटों की संख्या 20 लाख करने का लक्ष्य, रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने पूर्वोत्तर राज्यों से बनाई विस्तार योजना

    विरोध-प्रदर्शनों की कवरेज के लिए प्रेस काउंसिल ऑफ इंडिया ने जारी किए दिशा-निर्देश

    विरोध-प्रदर्शनों की कवरेज के लिए प्रेस काउंसिल ऑफ इंडिया ने जारी किए दिशा-निर्देश

    SIR पर सरकारी कर्मचारियों की सत्यनिष्ठा पर सवाल उठाने वाले राजनीतिक दल सार्वजनिक माफी मांगें: दिल्ली गवर्नमेंट एम्प्लॉइज वेलफेयर एसोसिएशन