सोने के आभूषण भेजने के नाम पर ठगी करने वाला साइबर अपराधी गिरफ्तार

नई दिल्ली: दक्षिण-पूर्वी जिला साइबर पुलिस ने फेसबुक और व्हाट्सएप के जरिए सोने के आभूषण और अन्य कीमती वस्तुएं भेजने का झांसा देकर लोगों से ठगी करने वाले साइबर अपराधी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी का नाम कल्याण रॉय (26) है, जो त्रिपुरा के सोनामुरा स्थित बांग्लादेश बॉर्डर के पास का निवासी है। पुलिस ने आरोपी के पास से 2.40 लाख रुपये बरामद किए हैं।

पीड़ित सुनील वर्मा ने शिकायत दर्ज कराई कि सितंबर 2021 में उनकी फेसबुक पर एक विदेशी महिला से दोस्ती हुई। महिला ने व्हाट्सएप पर उनसे संपर्क कर कहा कि वह दोस्ती के तौर पर सोने के आभूषण, मोबाइल फोन, लैपटॉप और डॉलर भेज रही है। कुछ समय बाद, एक व्यक्ति ने खुद को कूरियर डिलीवरी एजेंट बताते हुए पीड़ित से कीमती सामान का पार्सल छुड़ाने के लिए पैसे मांगे। पीड़ित ने ठग के झांसे में आकर 2.66 लाख रुपये बैंक खाते में जमा कर दिए। इसके बाद आरोपी ने कॉल रिसीव करना बंद कर दिया।

मामले की गंभीरता को देखते हुए एडिशनल डीसीपी ऐश्वर्या शर्मा और डीसीपी रवि कुमार सिंह के निर्देशन में इंस्पेक्टर राज कुमार सिंह की टीम गठित की गई। तकनीकी जांच और तीन दिनों की लगातार रेड के बाद आरोपी कल्याण रॉय को त्रिपुरा के ठाकुरमुरा गांव से गिरफ्तार कर लिया गया।

पूछताछ में आरोपी ने खुलासा किया कि उसने कॉलेज के दोस्तों के साथ मिलकर यह ठगी की। आरोपी ने झूठे पार्सल का बहाना बनाकर लोगों को ठगा और मोटी रकम कमाई। पुलिस ने आरोपी के पास से 2.40 लाख रुपये बरामद किए हैं।

कल्याण रॉय त्रिपुरा का निवासी है और वर्तमान में स्नातक की पढ़ाई कर रहा है। उसका कोई आपराधिक रिकॉर्ड नहीं है।

दक्षिण-पूर्वी जिला पुलिस की इस कार्रवाई से साइबर ठगी के मामलों पर अंकुश लगाने की दिशा में बड़ी सफलता मिली है।

  • Leema

    Related Posts

    BRICS Business Forum 2026: प्रधानमंत्री ने कारोबारियों से व्यापार बाधाएं हटाने और 100 स्टार्टअप को वैश्विक बाजार देने का किया आह्वान

    नई दिल्ली। BRICS Business Forum 2026 को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री ने BRICS देशों के बीच व्यापार और कारोबारी सहयोग को और मजबूत करने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि…

    रास मंडल से प्रेम-सद्भाव का संदेश, बांसुरी की धुन ने सिखाई मधुर वाणी

    दिल्ली। प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय के दिल्ली , नरेला, पाना उद्यान स्थित सेवा केंद्र पर जन्माष्टमी के अवसर पर श्री कृष्ण की मनमोहक झांकियों का आयोजन किया गया। आकर्षक साज-सज्जा…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    BRICS Business Forum 2026: प्रधानमंत्री ने कारोबारियों से व्यापार बाधाएं हटाने और 100 स्टार्टअप को वैश्विक बाजार देने का किया आह्वान

    BRICS Business Forum 2026: प्रधानमंत्री ने कारोबारियों से व्यापार बाधाएं हटाने और 100 स्टार्टअप को वैश्विक बाजार देने का किया आह्वान

    कनॉट प्लेस जाने वालों के लिए बड़ी राहत! अब आधी रात तक खुले रहेंगे 11 Public Toilets

    रास मंडल से प्रेम-सद्भाव का संदेश, बांसुरी की धुन ने सिखाई मधुर वाणी

    रास मंडल से प्रेम-सद्भाव का संदेश, बांसुरी की धुन ने सिखाई मधुर वाणी

    दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष श्रीमती लता गुप्ता ने मुस्कान शर्मा के परिवार से की मुलाकात, निष्पक्ष एवं त्वरित जांच का दिया आश्वासन

    दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष श्रीमती लता गुप्ता ने मुस्कान शर्मा के परिवार से की मुलाकात, निष्पक्ष एवं त्वरित जांच का दिया आश्वासन

    ओरिएंटेशन 2026: नए विद्यार्थियों के लिए नई शुरुआत, अनंत संभावनाओं का संदेश

    ओरिएंटेशन 2026: नए विद्यार्थियों के लिए नई शुरुआत, अनंत संभावनाओं का संदेश

    रक्षा सूत्र बंधन का मुहूर्त क्यों? जानिए धर्मशास्त्र और परंपरा का महत्व

    रक्षा सूत्र बंधन का मुहूर्त क्यों? जानिए धर्मशास्त्र और परंपरा का महत्व