‘हाई रिटर्न’ का लालच देकर 48 लोगों से 2 करोड़ की ठगी, ईओडब्ल्यू ने पति-पत्नी को किया गिरफ्तार

नई दिल्ली, 18 फरवरी 2026:
दिल्ली पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा (EOW) ने बड़े स्तर पर चलाए जा रहे फर्जी कमेटी घोटाले का पर्दाफाश करते हुए आरोपी चंदरदीप चमोली उर्फ ‘मास्टर जी’ और उसकी पत्नी सरिता चमोली को गिरफ्तार किया है। दंपति पर आरोप है कि इन्होंने ऊंचे और सुनिश्चित मुनाफे का लालच देकर 48 निवेशकों से करीब 2 करोड़ रुपये ठग लिए और रकम लेकर फरार हो गए।

मामले में 16 अक्टूबर 2025 को थाना ईओडब्ल्यू, मंदिर मार्ग में एफआईआर संख्या 133/25 दर्ज की गई थी। शिकायतकर्ता कुलदीप सिंह सहित अन्य पीड़ितों ने आरोप लगाया कि इंदरपुरी मेन मार्केट स्थित एक कार्यालय से आरोपी अवैध कमेटी योजनाएं चला रहे थे। शुरुआत में कुछ निवेशकों को समय पर छोटी-छोटी रकम लौटाकर भरोसा जीता गया, लेकिन बाद में बड़ी रकम इकट्ठा कर भुगतान बंद कर दिया गया।

जांच में सामने आया कि आरोपी वर्ष 2013-14 से कमेटी योजनाएं चला रहे थे और 52 से अधिक कमेटियां संचालित की गईं। कई कमेटियां परिपक्व होने के बावजूद न तो मूलधन लौटाया गया और न ही मुनाफा दिया गया। अप्रैल 2025 में आरोपी परिवार सहित दफ्तर बंद कर फरार हो गए। पुलिस के अनुसार, फरार होने से पहले आरोपियों ने कमेटी से जुड़े रजिस्टर नष्ट कर दिए और मोबाइल फोन व सिम कार्ड भी तोड़ दिए ताकि साक्ष्य मिटाए जा सकें।

लगातार तकनीकी निगरानी और दबिश के बाद 2 फरवरी 2026 को चंदरदीप चमोली को उत्तर प्रदेश के रामपुर स्थित शौकत अली रोड से गिरफ्तार किया गया। बाद में 12 फरवरी 2026 को उसकी पत्नी सरिता चमोली को भी मंदिर मार्ग स्थित ईओडब्ल्यू थाने में गिरफ्तार कर लिया गया।

पुलिस के मुताबिक चंदरदीप इंदरपुरी, पूसा और आसपास के इलाकों में ट्यूशन पढ़ाता था और इसी दौरान स्थानीय लोगों का भरोसा जीतकर उन्हें कमेटी में निवेश के लिए प्रेरित करता था। भरोसा कायम होने के बाद दोनों ने मोटी रकम जुटाई और फरार हो गए।

आर्थिक अपराध शाखा के डीसीपी Amit Verma ने बताया कि दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है और मामले की आगे की जांच जारी है। पुलिस अन्य संभावित पीड़ितों और वित्तीय लेनदेन की भी जांच कर रही है।:
‘हाई रिटर्न’ का लालच देकर 48 लोगों से 2 करोड़ की ठगी, ईओडब्ल्यू ने पति-पत्नी को किया गिरफ्तार

दिल्ली पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा (EOW) ने बड़े स्तर पर चलाए जा रहे फर्जी कमेटी घोटाले का पर्दाफाश करते हुए आरोपी चंदरदीप चमोली उर्फ ‘मास्टर जी’ और उसकी पत्नी सरिता चमोली को गिरफ्तार किया है। दंपति पर आरोप है कि इन्होंने ऊंचे और सुनिश्चित मुनाफे का लालच देकर 48 निवेशकों से करीब 2 करोड़ रुपये ठग लिए और रकम लेकर फरार हो गए।

मामले में 16 अक्टूबर 2025 को थाना ईओडब्ल्यू, मंदिर मार्ग में एफआईआर संख्या 133/25 दर्ज की गई थी। शिकायतकर्ता कुलदीप सिंह सहित अन्य पीड़ितों ने आरोप लगाया कि इंदरपुरी मेन मार्केट स्थित एक कार्यालय से आरोपी अवैध कमेटी योजनाएं चला रहे थे। शुरुआत में कुछ निवेशकों को समय पर छोटी-छोटी रकम लौटाकर भरोसा जीता गया, लेकिन बाद में बड़ी रकम इकट्ठा कर भुगतान बंद कर दिया गया।

जांच में सामने आया कि आरोपी वर्ष 2013-14 से कमेटी योजनाएं चला रहे थे और 52 से अधिक कमेटियां संचालित की गईं। कई कमेटियां परिपक्व होने के बावजूद न तो मूलधन लौटाया गया और न ही मुनाफा दिया गया। अप्रैल 2025 में आरोपी परिवार सहित दफ्तर बंद कर फरार हो गए। पुलिस के अनुसार, फरार होने से पहले आरोपियों ने कमेटी से जुड़े रजिस्टर नष्ट कर दिए और मोबाइल फोन व सिम कार्ड भी तोड़ दिए ताकि साक्ष्य मिटाए जा सकें।

लगातार तकनीकी निगरानी और दबिश के बाद 2 फरवरी 2026 को चंदरदीप चमोली को उत्तर प्रदेश के रामपुर स्थित शौकत अली रोड से गिरफ्तार किया गया। बाद में 12 फरवरी 2026 को उसकी पत्नी सरिता चमोली को भी मंदिर मार्ग स्थित ईओडब्ल्यू थाने में गिरफ्तार कर लिया गया।

पुलिस के मुताबिक चंदरदीप इंदरपुरी, पूसा और आसपास के इलाकों में ट्यूशन पढ़ाता था और इसी दौरान स्थानीय लोगों का भरोसा जीतकर उन्हें कमेटी में निवेश के लिए प्रेरित करता था। भरोसा कायम होने के बाद दोनों ने मोटी रकम जुटाई और फरार हो गए।

आर्थिक अपराध शाखा के डीसीपी Amit Verma ने बताया कि दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है और मामले की आगे की जांच जारी है। पुलिस अन्य संभावित पीड़ितों और वित्तीय लेनदेन की भी जांच कर रही है।

  • Leema

    Related Posts

    MCD के ‘रिफॉर्म उत्सव 2026’ में जीरो वेस्ट कॉलोनियों को किया प्रोत्साहित

    नई दिल्ली। दिल्ली नगर निगम (MCD) द्वारा आयोजित ‘रिफॉर्म उत्सव 2026’ में जीरो वेस्ट कॉलोनियों और रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशनों (RWAs) के प्रयासों को प्रोत्साहित किया गया। कार्यक्रम में सतत कचरा…

    हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम की जयंती पर अर्पित की पुष्पांजलि

    चंडीगढ़। हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने 15 अक्टूबर 2026 को चंडीगढ़ स्थित हरियाणा लोक भवन में भारत के पूर्व राष्ट्रपति एवं भारत रत्न डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    MCD के ‘रिफॉर्म उत्सव 2026’ में जीरो वेस्ट कॉलोनियों को किया प्रोत्साहित

    MCD के ‘रिफॉर्म उत्सव 2026’ में जीरो वेस्ट कॉलोनियों को किया प्रोत्साहित

    IMPPA प्रतिनिधिमंडल ने सूचना एवं प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव से की मुलाकात, फिल्म उद्योग की समस्याओं पर हुई चर्चा

    IMPPA प्रतिनिधिमंडल ने सूचना एवं प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव से की मुलाकात, फिल्म उद्योग की समस्याओं पर हुई चर्चा

    हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम की जयंती पर अर्पित की पुष्पांजलि

    हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम की जयंती पर अर्पित की पुष्पांजलि

    एनसीसी कैडेटों की संख्या 20 लाख करने का लक्ष्य, रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने पूर्वोत्तर राज्यों से बनाई विस्तार योजना

    विरोध-प्रदर्शनों की कवरेज के लिए प्रेस काउंसिल ऑफ इंडिया ने जारी किए दिशा-निर्देश

    SIR पर सरकारी कर्मचारियों की सत्यनिष्ठा पर सवाल उठाने वाले राजनीतिक दल सार्वजनिक माफी मांगें: दिल्ली गवर्नमेंट एम्प्लॉइज वेलफेयर एसोसिएशन