हिन्दी गौरव अलंकरण समारोह 2025 में डॉ. नीरजा माधव और शिवकुमार विवेक सम्मानित

इंदौर। हिन्दी भाषा के विस्तार और प्रचार-प्रसार के लिए सतत कार्यरत ‘मातृभाषा उन्नयन संस्थान’ द्वारा हिन्दी गौरव अलंकरण समारोह 2025 का आयोजन शनिवार, 22 मार्च को इंदौर प्रेस क्लब के राजेंद्र माथुर सभागार में किया गया। इस प्रतिष्ठित सम्मान से वरिष्ठ साहित्यकार डॉ. नीरजा माधव और शिवकुमार विवेक को विभूषित किया गया।

समारोह के मुख्य अतिथि भारतीय जन संचार संस्थान, नई दिल्ली के पूर्व महानिदेशक प्रो. संजय द्विवेदी थे, जबकि अध्यक्षता इंदौर प्रेस क्लब के अध्यक्ष अरविंद तिवारी ने की। अतिथियों का स्वागत विभिन्न साहित्यकारों और संस्थान के पदाधिकारियों द्वारा किया गया। कार्यक्रम का संचालन डॉ. अखिलेश राव ने किया, जबकि अभिनंदन पत्र का वाचन विनीता तिवारी और रमेश चंद्र शर्मा ने किया।

इस अवसर पर पाँच कवियों—निधि गुप्ता ‘कशिश’ (पुणे), अपूर्व माधव झा (धौलपुर), सौरभ जैन ‘भयंकर’ (चंदेरी), प्रवीण अत्रे (रतलाम) और पंकज प्रजापत (गौतमपुरा)—को काव्य गौरव अलंकरण से सम्मानित किया गया।

मुख्य अतिथि प्रो. संजय द्विवेदी ने अपने संबोधन में कहा कि भाषा और भारतीयता की चिंता अत्यंत आवश्यक है, क्योंकि राष्ट्रीयता की कमी से राष्ट्र के गौरव बिंदुओं का अपमान होगा। उन्होंने यह भी कहा कि वर्तमान राजनीतिक परिस्थितियाँ भारतीय भाषाओं के लिए अमृतकाल साबित हो सकती हैं, और इस अवसर का लाभ उठाकर भारतीय भाषाओं को हर क्षेत्र में स्थापित करना चाहिए।

सम्मानित साहित्यकार डॉ. नीरजा माधव ने हिन्दी भाषा की वर्तमान स्थिति पर विचार रखते हुए कहा कि हिन्दी को किश्तों में लागू करने की भूल ने उसे नुकसान पहुँचाया है। उन्होंने यह भी सुझाव दिया कि सभी भारतीय भाषाओं के लिए देवनागरी लिपि को सर्वमान्य बनाया जाए, जिससे भाषाई सामंजस्य स्थापित हो सके।

वहीं, शिवकुमार विवेक ने हिन्दी भाषा के प्रचार में समाचार पत्रों की भूमिका को महत्वपूर्ण बताया। उन्होंने कहा कि समाचार पत्रों ने न केवल भाषा की मर्यादा और शालीनता सिखाई, बल्कि हिन्दी का एक व्यापक बाज़ार भी तैयार किया।

इंदौर प्रेस क्लब के अध्यक्ष अरविंद तिवारी ने मातृभाषा उन्नयन संस्थान को भाषाई एकता की मजबूत इकाई बताया। कार्यक्रम के दौरान साहित्यकार सुषमा व्यास ‘राजनिधि’ की कहानी संग्रह तीसरे कदम की आहट का लोकार्पण भी किया गया। इस गरिमामयी अवसर पर शहर के कई प्रतिष्ठित साहित्यकार एवं गणमान्यजन उपस्थित रहे।

  • Leema

    Related Posts

    द्वारका में शातिर चोर गिरफ्तार: चोरी की स्कूटी और 4 महंगे मोबाइल बरामद, 8 मामले सुलझे

    द्वारका जिले की एंटी-बर्गलरी सेल ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक शातिर चोर को गिरफ्तार किया है, जो चोरी के मोबाइल बेचने जा रहा था। आरोपी के कब्जे से चार…

    दिल्ली सचिवालय में ‘बांग्ला दिवस’ की धूम, संस्कृति और एकता का दिखा संगम

    दिल्ली सचिवालय में ‘बांग्ला दिवस’ और पोइला बैसाख के अवसर पर भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें बंगाल की समृद्ध परंपरा और सांस्कृतिक विरासत की झलक देखने को…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    द्वारका में शातिर चोर गिरफ्तार: चोरी की स्कूटी और 4 महंगे मोबाइल बरामद, 8 मामले सुलझे

    • By Leema
    • April 15, 2026
    द्वारका में शातिर चोर गिरफ्तार: चोरी की स्कूटी और 4 महंगे मोबाइल बरामद, 8 मामले सुलझे

    दिल्ली सचिवालय में ‘बांग्ला दिवस’ की धूम, संस्कृति और एकता का दिखा संगम

    • By Leema
    • April 15, 2026
    दिल्ली सचिवालय में ‘बांग्ला दिवस’ की धूम, संस्कृति और एकता का दिखा संगम

    ज्वेलरी शॉप में ‘स्वैप स्कैम’ का खुलासा: नकली अंगूठियों से असली सोना उड़ाने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

    • By Leema
    • April 15, 2026
    ज्वेलरी शॉप में ‘स्वैप स्कैम’ का खुलासा: नकली अंगूठियों से असली सोना उड़ाने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

    भारत मंडपम में अंबेडकर जयंती पर बड़ा संदेश: सामाजिक न्याय से ही बनेगा ‘विकसित भारत 2047

    • By Leema
    • April 15, 2026
    भारत मंडपम में अंबेडकर जयंती पर बड़ा संदेश: सामाजिक न्याय से ही बनेगा ‘विकसित भारत 2047

    निवासी पुलिस बल पर भरोसा करे : भानु प्रतापसहायक आयुक्त पुलिस (यातायात )

    • By Leema
    • April 14, 2026
    निवासी पुलिस बल पर भरोसा करे : भानु प्रतापसहायक आयुक्त पुलिस (यातायात )

    नारी शक्ति अब निर्णय की धुरी: पीएम मोदी की मौजूदगी में CM रेखा गुप्ता का बड़ा संदेश

    • By Leema
    • April 13, 2026
    नारी शक्ति अब निर्णय की धुरी: पीएम मोदी की मौजूदगी में CM रेखा गुप्ता का बड़ा संदेश