अंतरराज्यीय हेरोइन सिंडिकेट का भंडाफोड़, मुख्य सप्लायर सहित तीन और गिरफ्तार

दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच की एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (ANTF) ने ट्रांस-यमुना इलाके में सक्रिय अंतरराज्यीय हेरोइन तस्करी नेटवर्क पर बड़ी चोट करते हुए तीन और अहम आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इस कार्रवाई के साथ ही पुलिस ने 150 ग्राम हेरोइन और नकद ड्रग मनी बरामद की है। ताजा गिरफ्तारियों के बाद इस मामले में कुल 958 ग्राम हेरोइन जब्त की जा चुकी है।

इस नेटवर्क पर कार्रवाई की शुरुआत जुलाई 2025 में हुई थी, जब पुलिस ने सरोज उर्फ बाबू को करीब 789 ग्राम हेरोइन के साथ पकड़ा था। जांच आगे बढ़ी तो राजकुमार और दीपली की गिरफ्तारी हुई, जो स्थानीय स्तर पर पुड़िया बनाकर सप्लाई करते थे।

तफ्तीश के दौरान शाहदरा निवासी बबीता के घर पर छापेमारी कर 150 ग्राम हेरोइन और 7 हजार रुपये बरामद किए गए। पूछताछ में उसने खुलासा किया कि उसे यह खेप सपना राही से मिलती थी। इसके बाद पुलिस ने लगातार दबिश दी और आखिरकार 10 फरवरी 2026 को मुख्य सप्लायर सपना राही को गिरफ्तार कर लिया।

जांच में सामने आया कि सपना राही कुख्यात ड्रग तस्कर सुरेश राही के परिवार से ताल्लुक रखती है। परिवार के कई सदस्य एनडीपीएस और अन्य गंभीर मामलों में पहले से आरोपी हैं। पुलिस के अनुसार यह पूरा नेटवर्क परिवार आधारित संगठित सिंडिकेट की तरह काम कर रहा था, जो दिल्ली और उत्तर प्रदेश के बीच हेरोइन की सप्लाई करता था।

गिरफ्तार आरोपियों में बबीता और संध्या भी शामिल हैं, जिन्होंने सप्लाई चेन को मजबूत करने में अहम भूमिका निभाई। पुलिस ने इस मामले में अब तक हेरोइन, नकद रकम, एक स्कूटी और मोबाइल फोन बरामद किए हैं।

क्राइम ब्रांच का कहना है कि इस कार्रवाई से ट्रांस-यमुना क्षेत्र में सक्रिय संगठित ड्रग नेटवर्क की कमर टूट गई है। अब पुलिस सप्लाई चेन के आगे और पीछे के लिंक खंगाल रही है ताकि पूरे गिरोह को जड़ से खत्म किया जा सके। दिल्ली पुलिस ने साफ किया है कि नशे के कारोबार के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति के तहत आगे भी सख्त अभियान जारी रहेगा।

  • Leema

    Related Posts

    ओरिएंटेशन 2026: नए विद्यार्थियों के लिए नई शुरुआत, अनंत संभावनाओं का संदेश

    नई दिल्ली। महाराजा अग्रसेन इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज (MAIMS) द्वारा नवप्रवेशित विद्यार्थियों के स्वागत एवं उनकी शैक्षणिक यात्रा के शुभारंभ के अवसर पर ‘ओरिएंटेशन 2026’ कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया…

    रक्षा सूत्र बंधन का मुहूर्त क्यों? जानिए धर्मशास्त्र और परंपरा का महत्व

    सवाल उठाया जाता है कि भाई की कलाई पर राखी बांधने के लिए मुहूर्त की क्या आवश्यकता है? क्या रक्षा के लिए भी कोई निश्चित समय निर्धारित किया जा सकता…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    ओरिएंटेशन 2026: नए विद्यार्थियों के लिए नई शुरुआत, अनंत संभावनाओं का संदेश

    ओरिएंटेशन 2026: नए विद्यार्थियों के लिए नई शुरुआत, अनंत संभावनाओं का संदेश

    रक्षा सूत्र बंधन का मुहूर्त क्यों? जानिए धर्मशास्त्र और परंपरा का महत्व

    रक्षा सूत्र बंधन का मुहूर्त क्यों? जानिए धर्मशास्त्र और परंपरा का महत्व

    35 मुकदमों में शामिल बदमाश गिरफ्तार, देशी कट्टा और कारतूस बरामद

    35 मुकदमों में शामिल बदमाश गिरफ्तार, देशी कट्टा और कारतूस बरामद

    शाहदरा में वाहन चोर गिरफ्तार, अवैध पिस्तौल और चोरी की स्कूटी बरामद

    शाहदरा में वाहन चोर गिरफ्तार, अवैध पिस्तौल और चोरी की स्कूटी बरामद

    सूरजमल विहार में निर्माणाधीन परिसर से कॉपर पाइप चोरी, आरोपी गिरफ्तार

    सूरजमल विहार में निर्माणाधीन परिसर से कॉपर पाइप चोरी, आरोपी गिरफ्तार

    शाहदरा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: बावरीया गैंग का कुख्यात चेन स्नैचर गिरफ्तार

    शाहदरा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: बावरीया गैंग का कुख्यात चेन स्नैचर गिरफ्तार